मनकामेश्वर मंदिर में महंत दिव्यागिरी के 18 साल पूरे:गद्दी दिवस और लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई, दही हांडी भी फोड़ी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Gaddi Divas Celebration | Mankameshwar Temple Lucknow Mahant Divyagiri

मनकामेश्वर मंदिर में महंत दिव्यागिरी के 18 साल पूरे:गद्दी दिवस और लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई, दही हांडी भी फोड़ीलखनऊ4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में महंत दिव्यागिरी महाराज के गद्दी पर आसीन होने के 18 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को ‘गद्दी दिवस’ समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसी अवसर पर लड्डू गोपाल की छठी भी मनाई गई। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। दिनभर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान की छठी पूजन संपन्न हुई। बाल कृष्ण के रूप में सजे बाल कृष्ण गोरक्ष ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। इसके बाद महंत दिव्यागिरी महाराज की विशेष आरती की गई। आरती के बाद महंत ने परंपरा के अनुसार दही की मटकी फोड़ी। मटकी फूटते ही मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

भगवान को कढ़ी-चावल और माखन-मिश्री का विशेष भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ शहर के गणमान्य लोग और साधु-संत शामिल हुए। महंत दिव्यागिरी महाराज ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से गद्दी की सेवा और धर्म की रक्षा का दायित्व निभाने का अवसर मिला है। यह महादेव के आशीर्वाद और जनता के स्नेह का परिणाम है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पैपराजी पर भड़कीं तारा सुतारिया:करीब आने पर एक्ट्रेस ने कैमरा हटाया; बिना पोज दिए चली गईं, देखें वीडियो

    Hindi News Entertainment Bollywood Tara Sutaria Angry At Paparazzi | Mumbai Store Video Controversy पैपराजी पर भड़कीं तारा सुतारिया:करीब आने पर एक्ट्रेस ने कैमरा हटाया; बिना पोज दिए चली गईं, देखें…

    मोहिबुल्लापुर में कृष्ण जन्मोत्सव पर शिव-राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां:स्थानीय बाल कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति, भक्तिमय भजनों से गूंजा परिसर

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Krishna Janmotsav Lucknow | Mohibullapur Jhanki Bhajan Program 2026 मोहिबुल्लापुर में कृष्ण जन्मोत्सव पर शिव-राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां:स्थानीय बाल कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति,…

    You Missed

    Adam Carolla credits Jimmy Kimmel for comedy career, warns society collapses when comics stop telling truth

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 0 views
    Adam Carolla credits Jimmy Kimmel for comedy career, warns society collapses when comics stop telling truth

    पैपराजी पर भड़कीं तारा सुतारिया:करीब आने पर एक्ट्रेस ने कैमरा हटाया; बिना पोज दिए चली गईं, देखें वीडियो

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 0 views
    पैपराजी पर भड़कीं तारा सुतारिया:करीब आने पर एक्ट्रेस ने कैमरा हटाया; बिना पोज दिए चली गईं, देखें वीडियो

    Game 147: Angels at Red Sox lineups and notes – The Boston Globe

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    Game 147: Angels at Red Sox lineups and notes – The Boston Globe

    मनकामेश्वर मंदिर में महंत दिव्यागिरी के 18 साल पूरे:गद्दी दिवस और लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई, दही हांडी भी फोड़ी

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    मनकामेश्वर मंदिर में महंत दिव्यागिरी के 18 साल पूरे:गद्दी दिवस और लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई, दही हांडी भी फोड़ी

    MLB picks today with Kalshi promo code CBSSPORTS: Top trades for Astros-Phillies, Cubs-Brewers on Wednesday