- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Balrampur
- Balrampur Krishna Janmashtami Chathi Utsav | Matka Phod Celebration
बलरामपुर में जेसीबी पर लटकी मटकी, मानव पिरामिड से फोड़ा:जय श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का छठी पर्वसुजीत कुमार | बलरामपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
बलरामपुर के कोतवाली नगर स्थित पहलवान मोहल्ले में कृष्ण जन्माष्टमी के छठी पर्व पर 9/10 की रात्रि 12-1 बजे मटका फोड़ कार्यक्रम का खास आयोजन किया गया। मोहल्ले में विशेष सजावट की गई थी। राधा-कृष्ण की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं और युवाओं ने उत्साह से मटका फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
मटका फोड़ने के लिए जेसीबी मशीन पर मटकी को ऊंचाई पर लटकाया गया था। पुरुषों की टोली ने करीब तीन लेयर का मानव पिरामिड बनाया और मटकी तक पहुंचने की कोशिश की। जैसे-जैसे टोली मटकी की तरफ बढ़ती, नीचे मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ता गया। मटकी फोड़ने के दौरान पूरा पहलवान मोहल्ला ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गूंज उठा।
इस कार्यक्रम में बलरामपुर नगर के साथ-साथ आसपास के कई इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। युवाओं की टोली की कलाबाजी और मटका फोड़ने के प्रयास को देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भी काफी उत्साह दिखा।
आयोजकों ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के छठी पर्व पर हर साल धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। इसी कड़ी में इस बार मटका फोड़ आयोजन को खास बनाया गया। देर तक चले इस कार्यक्रम में लोगों ने खूब मजा लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां बांटीं।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




