सैयार स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज:लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस की इंटेंस स्पीच ने सन्नाटा बिखेरा, फातिमा सना भी पहुंचीं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Aneet Padda Hunkar Trailer Launch Mumbai | Intense Speech Stuns Audience

सैयार स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज:लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस की इंटेंस स्पीच ने सन्नाटा बिखेरा, फातिमा सना भी पहुंचीं48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ, जहां सीरीज की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही, हालांकि इस दौरान अन्य सेलेब्स की मौजूदगी से ज्यादा अनीत पड्डा की एक स्पीच ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

इवेंट में शोर के बीच अनीत पड्डा ने सीरीज और उसकी कहानी से जुड़ी एक इंटेंस स्पीच दी। जैसे ही अनीत ने बोलना शुरू किया, वैसे ही इवेंट का शोर सन्नाटे में तब्दील हो गया।

स्पीच सुनने के लिए कवर पर क्लिक कर वीडियो देखिए-

अनीत पड्डा ट्रेलर लॉन्च पर मिनी ड्रेस पहने पहुंची। वहीं फातिमा सना शेख फॉर्मल लुक में नजर आईं। मंच पर दोनों की खास बॉन्डिंग दिखी। उनकी अपकमिंग सीरीज 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

हुंकार सीरीज के ट्रेलर के बारे में-

सीरीज हुंकार में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख और मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आएंगे। सीरीज 17 साल की मीनू रावत की कहानी है, जो प्रभावशाली धर्मगुरु ‘बापजी’ पर यौन शोषण का आरोप लगाती है। एक बड़े शख्स पर आरोप लगाने के बाद मीनू को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, सीरीज की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमेगी।

देखिए ट्रेलर से अनीत पड्डा और स्टारकास्ट का लुक-

जियोहॉटस्टार ने ट्रेलर साझा करते हुए X पर लिखा, “जब एक लड़की की आवाज टकराएगी समाज की भक्ति से, तो जीत किसकी होगी?”

सीरीज का निर्देशन करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफतिया ने किया है। इसमें रघुबीर यादव और राम कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ये अनीत पड्डा के करियर की तीसरी सीरीज

अनीत पड्डा ने एड फिल्म्स से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद 2022 की फिल्म सलाम वेंकी से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। आगे वह ओटीटी सीरीज बिग गर्ल डोन्ट क्राय और युवा सपनों का शहर जैसी सीरीज का हिस्सा रहीं। इन फिल्मों और सीरीज से अनीत को पहचान नहीं मिली। अनीत पड्डा 2025 में मोहित सुरी के निर्देशन की फिल्म सैयारा में अहान पांडे के साथ नजर आईं। माउथ पब्लिसिटी से फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म के गाने जबरदस्त हिट रहे और अनीत को देश भर में पहचान मिल गई।

ओटीटी सीरीज हुंकार के बाद अनीत पड्डा इसी साल रिलीज होने वाली मेडॉक हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइजी की फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आने वाली हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    क्या शेरोन को डेट कर रहे हैं कॉमेडियन समय रैना:सवाल पर कहा- इंटरनेट अपना काम कर रहा है; मेधा शंकर से भी जुड़ा था नाम

    Hindi News Entertainment Bollywood Samay Raina Denies Dating Sharon Verma | Comedian Reaction Statement क्या शेरोन को डेट कर रहे हैं कॉमेडियन समय रैना:सवाल पर कहा- इंटरनेट अपना काम कर…

    वीर अब्दुल हमीद की शहादत और दुष्यंत कुमार की जयंती:मेजर दानिश फारूकी ने दोनों महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी

    Hindi News Local Uttar pradesh Bijnor Major Danish Farooqui Tributes Veer Abdul Hamid & Dushyant Kumar | Bijnor वीर अब्दुल हमीद की शहादत और दुष्यंत कुमार की जयंती:मेजर दानिश फारूकी…

    You Missed

    10-year Treasury yield tops 4.9%, highest since 2023, as oil surge raises inflation fears

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 0 views
    10-year Treasury yield tops 4.9%, highest since 2023, as oil surge raises inflation fears

    क्या शेरोन को डेट कर रहे हैं कॉमेडियन समय रैना:सवाल पर कहा- इंटरनेट अपना काम कर रहा है; मेधा शंकर से भी जुड़ा था नाम

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 0 views
    क्या शेरोन को डेट कर रहे हैं कॉमेडियन समय रैना:सवाल पर कहा- इंटरनेट अपना काम कर रहा है; मेधा शंकर से भी जुड़ा था नाम

    Preview: Due September 10 – U.S. August PPI – Inflationary p

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 1 views
    Preview: Due September 10 – U.S. August PPI – Inflationary p

    वीर अब्दुल हमीद की शहादत और दुष्यंत कुमार की जयंती:मेजर दानिश फारूकी ने दोनों महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 2 views
    वीर अब्दुल हमीद की शहादत और दुष्यंत कुमार की जयंती:मेजर दानिश फारूकी ने दोनों महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी

    Céline Dion steps out in dramatic look as her kids show their support ahead of long-awaited comeback

    • 3 views
    सैयार स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज:लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस की इंटेंस स्पीच ने सन्नाटा बिखेरा, फातिमा सना भी पहुंचीं