चोरी के शक में दो युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा:लखनऊ में निर्माणाधीन इमारत में घुसने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Viral Video | Youth Assaulted In Saadatganj Building | Police Probe

चोरी के शक में दो युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा:लखनऊ में निर्माणाधीन इमारत में घुसने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाईलखनऊ3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र के अंबरगंज में चोरी के शक में दो युवकों को निर्वस्त्र कर डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों युवक मंगलवार रात करीब 3 बजे निर्माणाधीन इमारत में चोरी करने घुसे थे। आहट होने पर वहां सो रहे मजदूरों और मिस्त्री ने

.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। सआदतगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मोटर, मोबाइल और 10 हजार रुपए चोरी करने का आरोप

अंबरगंज चौकी प्रभारी योगेंद्र के मुताबिक, ठाकुरगंज इलाके में कुलदीप गुप्ता की ट्रेडर्स की दुकान है। वह अंबरगंज में एक इमारत का निर्माण करा रहे हैं। निर्माणाधीन इमारत में मिस्त्री और मजदूर ही रात में रुकते हैं।

आरोप है कि मंगलवार रात करीब 3 बजे दो युवक निर्माणाधीन इमारत में घुसे। इस दौरान उन्होंने मोटर, एक मजदूर का मोबाइल और मिस्त्री के करीब 10 हजार रुपए चोरी कर लिए। आहट सुनकर मजदूरों और मिस्त्री की नींद खुल गई। उन्होंने दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया।

चौकी से लौटाकर इमारत में ले गए

बताया गया कि कुलदीप गुप्ता और उनके परिचित दोनों युवकों को ठाकुरगंज थाने की बालागंज पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और उन्हें वापस भेज दिया।

इसके बाद चोरी गए रुपए और सामान की बरामदगी के लिए दोनों युवकों को वापस निर्माणाधीन इमारत में ले जाया गया।

कपड़े उतारकर डंडे से पीटने का आरोप

आरोप है कि निर्माणाधीन इमारत में दोनों युवकों के कपड़े उतरवाकर उन्हें डंडे से बुरी तरह पीटा गया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

एक आरोपी हिरासत में, पीड़ितों की तलाश

सआदतगंज थाना प्रभारी संतोष आर्य ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जिन युवकों की पिटाई की गई, उनकी तलाश की जा रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दहेज हत्या में पति समेत चार बरी:मुकर गये मृतका के परिजन, मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए मांगने का था आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Dowry Death Case | Court Acquits Husband & In laws After Witnesses Turn Hostile दहेज हत्या में पति समेत चार बरी:मुकर गये मृतका…

आईफोन 18 के लॉन्च इवेंट में पहुंची तृप्ति डिमरी:एपी ढिल्लों भी नजर आए; एपल के सीईओ जॉन टर्नस से मुलाकात की

Hindi News Entertainment Bollywood Tripti Dimri & AP Dhillon At IPhone 18 Launch | Cupertino Event Photos आईफोन 18 के लॉन्च इवेंट में पहुंची तृप्ति डिमरी:एपी ढिल्लों भी नजर आए;…

You Missed

Nebraska volleyball opens home slate Thursday against New Mexico

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 0 views
Nebraska volleyball opens home slate Thursday against New Mexico

दहेज हत्या में पति समेत चार बरी:मुकर गये मृतका के परिजन, मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए मांगने का था आरोप

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 0 views
दहेज हत्या में पति समेत चार बरी:मुकर गये मृतका के परिजन, मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए मांगने का था आरोप

Texas Rangers vs Seattle Mariners betting preview as Wild Card race heats up in final weeks

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 2 views
Texas Rangers vs Seattle Mariners betting preview as Wild Card race heats up in final weeks

चोरी के शक में दो युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा:लखनऊ में निर्माणाधीन इमारत में घुसने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 3 views
चोरी के शक में दो युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा:लखनऊ में निर्माणाधीन इमारत में घुसने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

EN VIVO | Aurora vs. Municipal: el líder busca mantener el paso en el Apertura 2026