रणवीर सिंह ने चेहरा छिपाकर एयरपोर्ट पहुंचे:सनग्लासेस और फेस मास्क में दिखे एक्टर; सिक्योरिटी और पुलिसकर्मी से मिलाया हाथ

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ranveer Singh Airport Look | Pralay Movie Secret Appearance Photo

रणवीर सिंह ने चेहरा छिपाकर एयरपोर्ट पहुंचे:सनग्लासेस और फेस मास्क में दिखे एक्टर; सिक्योरिटी और पुलिसकर्मी से मिलाया हाथ8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट पहुंचे। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ के लिए अपनाया गया नया रफ लुक चर्चा में रहा। एक्टर ने ढीली टी-शर्ट, बैगी पैंट, बीनी, स्टेटमेंट सनग्लासेस और फेस मास्क से अपना लुक काफी हद तक छिपा रखा था।

कार से उतरते ही पैपराजी ने उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दिया। अंदर जाने से पहले रणवीर ने सिक्योरिटी स्टाफ का अभिवादन किया और वहां मौजूद गार्ड्स से हाथ मिलाया। उन्होंने एंट्री पर तैनात पुलिसकर्मी से भी हाथ मिलाया।

इसके बाद रणवीर पैपराजी के पास रुके। पैपराजी के ‘प्रलय’ के नारे लगाने पर उन्होंने भी उत्साह के साथ प्रतिक्रिया दी।

सिक्योरिटी टीम से हाथ मिलाते हुए रणवीर सिंह।सिक्योरिटी टीम से हाथ मिलाते हुए रणवीर सिंह।रणवीर सिंह ने पुलिसकर्मी से हाथ मिलाया।रणवीर सिंह ने पुलिसकर्मी से हाथ मिलाया।रणवीर सिंह ने पैपराजी से भी हाथ मिलाए।रणवीर सिंह ने पैपराजी से भी हाथ मिलाए।

‘प्रलय’ के सेट से रणवीर का पहला लुक सामने आया था

बता दें कि हाल ही में मुंबई में चल रही शूटिंग से फिल्म प्रलय से रणवीर का पहला लुक सामने आया था। लंबे बालों में नजर आ रहे रणवीर की पीठ पर एक बच्चा भी दिखाई दे रहा था। फिल्म में रणवीर के साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी। सामने आए वीडियो में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आ रही थीं।

लंबे बाल और पीठ पर बच्चा, रणवीर का नया अंदाज

‘प्रलय’ के सेट से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में रणवीर सिंह लंबे बालों वाले लुक में दिखाई दे रहे थे। उनकी पीठ पर एक बच्चा नजर आया था। हालांकि, फिल्म में उनके किरदार और बच्चे के बीच संबंध को लेकर मेकर्स की ओर से अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी नाम के एक अंडरकवर भारतीय जासूस का किरदार निभाया है। फिल्म में बाद में खुलासा होता है कि उसका असली नाम जसकीरत सिंह रांगी है।फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी नाम के एक अंडरकवर भारतीय जासूस का किरदार निभाया है। फिल्म में बाद में खुलासा होता है कि उसका असली नाम जसकीरत सिंह रांगी है।

मुंबई में अगस्त से चल रही फिल्म की शूटिंग

‘प्रलय’ की शूटिंग मुंबई में अगस्त से शुरू हो चुकी है। फिल्म को सर्वाइवल और पोस्ट-एपोकैलिप्टिक थ्रिलर बताया गया है, जबकि हालिया रिपोर्टों में इसे जॉम्बी एक्शन थ्रिलर भी कहा गया है। फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं।

जल्द दूसरी बार पिता बनेंगे रणवीर

रणवीर सिंह की निजी जिंदगी भी इन दिनों चर्चा में है। रणवीर और दीपिका पादुकोण दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। वहीं, मंगलवार को कपल ने फैमिली फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।

दीपिका-रणवीर के फोटोशूट में उनकी बेटी दुआ भी नजर आई थीं। तस्वीरों में दीपिका और रणवीर के साथ दुआ ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। तस्वीरों के साथ रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा है, “बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े हो रहे हैं! आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद।”

देखिए रणवीर सिंह- दीपिका की खूबसूरत फैमिली फोटोज-

यह पोस्ट दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई।यह पोस्ट दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई।कपल ने सफेद कपड़ों और ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर फोटोशूट करवाया है।कपल ने सफेद कपड़ों और ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर फोटोशूट करवाया है।पिता के साथ मस्ती करती हुईं दुआ।पिता के साथ मस्ती करती हुईं दुआ।मां के बेबी बंप को निहारतीं दुआ।मां के बेबी बंप को निहारतीं दुआ।तस्वीरों में दुआ अपने माता-पिता के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं।तस्वीरों में दुआ अपने माता-पिता के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दुआ की नई तस्वीर की तुलना दीपिका और रणवीर की पुरानी तस्वीरों से की। ज्यादातर लोगों का कहना था कि दुआ बिल्कुल रणवीर जैसी दिखती हैं।

रणवीर सिंह के बचपन की तस्वीर के साथ दुआ की तस्वीर।रणवीर सिंह के बचपन की तस्वीर के साथ दुआ की तस्वीर।

जल्द हो सकती है दीपिका की डिलीवरी

दीपिका पादुकोण का तस्वीरों में बड़ा बेबी बंप नजर आया है। इससे पहले पिछली प्रेग्नेंसी में भी मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट करने के महज एक हफ्ते बाद ही दीपिका ने बेटी को जन्म दिया था। इस बार भी यही हो सकता है। दीपिका ने अप्रैल में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।

19 अप्रैल को की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज दी थी। तब भी कपल ने बेटी दुआ की प्रेग्नेंसी किट पकड़े हुए तस्वीर शेयर की थी।

सितंबर 2024 में हुआ था दुआ का जन्म

दीपिका पादुकोण ने साल 2024 की शुरुआत में प्रेग्नेंसी अनाउंस की, जिसके बाद 8 सितंबर 2024 को उनके घर बेटी का जन्म हुआ था।

नवंबर 2024 में कपल ने बेटी का नाम दुआ रखा। शुरुआत में दीपिका-रणवीर ने बेटी की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की थीं।

दीवाली के मौके पर दीपिका रणवीर ने फैमिलो फोटोज शेयर कर दुआ का चेहरा रिवील किया था।

_________________________________

यह खबर भी पढ़ें..

रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू:कल्याणी प्रियदर्शन संग नजर आएंगे एक्टर; धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर का बड़ा प्रोजेक्ट

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग रविवार को मुंबई में शुरू कर दी है। मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह एक एंड-ऑफ-द-वर्ल्ड (दुनिया के अंत) के संकट पर आधारित एक्शन थ्रिलर फिल्म है।पूरी खबर पढ़ें..

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक

    Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Meets Fans At Jalsa | Mumbai Security Threat Update बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से…

    प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया; तथ्यों से छेड़छाड़ की, माफी मांगें

    Hindi News Entertainment Bollywood Chandra Kumar Bose Criticizes Fauji Film | Netaji Hitler Meeting Row प्रभास की ‘फौजी’ पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत…

    You Missed

    Donna Mills, 85, draws the line at unexpected OnlyFans request: ‘I’m not going to’

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 2 views
    Donna Mills, 85, draws the line at unexpected OnlyFans request: ‘I’m not going to’

    बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 2 views
    बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक

    AMC wants to keep Kips Bay movie theater but NYU wants them out

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    AMC wants to keep Kips Bay movie theater but NYU wants them out

    प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया; तथ्यों से छेड़छाड़ की, माफी मांगें

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया; तथ्यों से छेड़छाड़ की, माफी मांगें

    San Diego’s Forecast for Oct. 25: Warm start to the week, not lasting long

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 7 views
    San Diego’s Forecast for Oct. 25: Warm start to the week, not lasting long

    प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया; तथ्यों से छेड़छाड़ की, माफी मांगें

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया; तथ्यों से छेड़छाड़ की, माफी मांगें