फोगाट फैमिली को आमिर खान की शादी का न्योता नहीं:गीता की शादी में भिवानी आ चुके, बर्थडे में भी निमंत्रण मिला; गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Aamir Khan Wedding Invitation; Geeta Phogat Family | Haryana News

फोगाट फैमिली को आमिर खान की शादी का न्योता नहीं:गीता की शादी में भिवानी आ चुके, बर्थडे में भी निमंत्रण मिला; गौरी स्प्रैट से करेंगे शादीहिसार1 दिन पहलेलेखक: चेतन सिंह

  • कॉपी लिंक

आमिर खान के साथ गौरी स्प्रैट, महावीर और गीता फोगाट को उनकी शादी का निमंत्रण नहीं मिला है। - Dainik Bhaskarआमिर खान के साथ गौरी स्प्रैट, महावीर और गीता फोगाट को उनकी शादी का निमंत्रण नहीं मिला है।

बॉलीवुड अभिनेता अमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी में फोगाट फैमिली को न्योता नहीं मिला है। दंगल मूवी रिलीज होने के बाद ये पहला बड़ा मौका है, जब फोगाट फैमिली आमिर खान के निजी फंक्शन में शामिल नहीं होगी।

.

आमिर खान खुद भी गीता फोगाट के फैमिली फंक्शन में आ चुके हैं। आमिर ने बेटी इरा खान की शादी में भी फोगाट परिवार को निमंत्रण भेजा था। आमिर की बर्थ-डे पार्टी में भी ये परिवार शामिल हो चुका है।

अब आमिर खान 61 साल की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट और उनकी बेटी गीता फोगाट का कहना है कि इस बार उन्हें कोई निमंत्रण नहीं मिला है।

दंगल फिल्म के प्रमोशन के दौरान आमिर खान के साथ मौजूद लेफ्ट में गीता और राइट में बबीता फोगाट। साथ में उनके पिता महावीर फोगाट भी मौजूद थे। (फाइल)दंगल फिल्म के प्रमोशन के दौरान आमिर खान के साथ मौजूद लेफ्ट में गीता और राइट में बबीता फोगाट। साथ में उनके पिता महावीर फोगाट भी मौजूद थे। (फाइल)

गीता फोगाट की शादी में आए थे आमिर खान

आमिर खान नवंबर 2016 में भिवानी में गीता फोगाट की शादी में आए थे। वे मुंबई से दिल्ली तक एयर प्लेन और दिल्ली से भिवानी चार्टर्ड प्लेन से आए थे। यहां गीता के फैमिली ने उनकी अगवानी की थी। इसके बाद आमिर सीधे गीता के गांव बलाली पहुंचे थे।

शादी में उनके साथ दंगल फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, गीता की मां दयाकौर का किरदार निभा रही साक्षी तंवर, गीता का किरदार निभा रही फातिमा शेख, बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सान्या मल्होत्रा भी शादी में शामिल हुई थी।

आमिर के बर्थ-डे में शामिल हुई फोगाट फैमिली

2017 में आमिर खान के 52वें जन्मदिन पर फोगाट परिवार शामिल हुआ था। आमिर के जन्मदिन की पार्टी में महावीर सिंह फोगाट और उनके परिवार को खासतौर पर आमंत्रित किया गया था। आमिर खान ने मुंबई स्थित घर पर जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी जिसमें फोगाट परिवार के कई सदस्य शामिल हुए थे।

आमिर खान दिसंबर 2016 को चरखी दादरी के गांव बलाली में गीता की शादी में दंगल मूवी की कास्ट के साथ शामिल हुए थे। (फाइल)आमिर खान दिसंबर 2016 को चरखी दादरी के गांव बलाली में गीता की शादी में दंगल मूवी की कास्ट के साथ शामिल हुए थे। (फाइल)

बेटी की शादी का निमंत्रण मिला था

गीता फोगाट ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया- आमिर खान ने उन्हें अपनी बेटी इरा खान की शादी का निमंत्रण भेजा था। मगर वो शादी में व्यक्तिगत कारणों से शामिल नहीं हो पाए थे। 3 जनवरी 2024 को फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखारे के साथ आमिर खान की बेटी की शादी हुई थी। इसके बाद मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में रिसेप्शन हुआ था।

गीता और बबीता फोगाट पर बनी दंगल

23 सितंबर 2016 को गीता और बबीता फोगाट की कहानी पर बनी दंगल मूवी रिलीज हुई थी। इसमें मूवी में चरखी दादरी जिले के बलाली गांव के महावीर सिंह फोगाट और फैमिली पर फोकस किया गया था। फिल्म मुख्य रूप से उनकी बेटियों, गीता फोगाट और बबीता फोगाट के संघर्ष और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण व रजत पदक जीतने के सफर को दिखाया गया। इस फिल्म ने करीब 2000 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान। (फाइल)गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान। (फाइल)

आमिर की पहली शादी 1986 में हुई

आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया।

गुरुवार को उन्होंने पब्लिकली कन्फर्म किया कि वो तीसरी शादी करेंगे। आमिर 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। आमिर खान ने पिछले साल 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट को इंट्रोड्यूस किया था। इसके बाद से ही दोनों कई मौकों पर साथ स्पॉट होते रहते हैं।

गौरी स्प्रैट से आमिर खान तीसरी शादी कर रहे हैं।गौरी स्प्रैट से आमिर खान तीसरी शादी कर रहे हैं।LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

'दृश्यम 3' की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय देवगन के करियर की सबसे हिट फिल्म बनने की ओर

Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Box Office | Ajay Devgn Movie Hits 300 Crore Record ‘दृश्यम 3’ की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय…

एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Nora Fatehi & Celina Jaitly Spotted At Jaipur Airport | The Royals Shoot एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने…

You Missed

ASOS hacked latest: Bizarre, threatening notification sent to customers

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 1 views
ASOS hacked latest: Bizarre, threatening notification sent to customers

'दृश्यम 3' की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय देवगन के करियर की सबसे हिट फिल्म बनने की ओर

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 1 views
'दृश्यम 3' की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय देवगन के करियर की सबसे हिट फिल्म बनने की ओर

एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

Naomi Osaka Opponent Reveals Bizarre Locker Room Incident After China Open Loss

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
Naomi Osaka Opponent Reveals Bizarre Locker Room Incident After China Open Loss

फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

Hochul declares state disaster emergency over ongoing measles outbreak

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
Hochul declares state disaster emergency over ongoing measles outbreak