अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मतदान रोकने मामले में गवाही पूरी:पूर्व विधायक पर मारपीट, धमकी का आरोप; अगली सुनवाई 7 सितंबर को

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Rampur
  • Abdullah Azam Case | Rampur Court Hearing Updates & Testimony

अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मतदान रोकने मामले में गवाही पूरी:पूर्व विधायक पर मारपीट, धमकी का आरोप; अगली सुनवाई 7 सितंबर कोओमपाल | रामपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मतदान रोकने, मारपीट और धमकी देने के मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष ने पब्लिक गवाह मेहरबान को अदालत में पेश किया। गवाह ने घटना का समर्थन किया। इसके बाद अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता विनोद शर्मा ने गवाह से जिरह की और गवाही पूरी हो गई। मामले में अगली सुनवाई अब 7 सितंबर को होगी।

अभियोजन पक्ष के गवाह ने घटना का समर्थन किया

अभियोजन अधिकारी स्वदेश शर्मा के अनुसार, मेहरबान घटना के समय मौके पर मौजूद था और उसने अभियोजन के मामले का समर्थन किया है। गवाह से बचाव पक्ष की जिरह के बाद उसकी गवाही पूरी हो गई।

2022 के विधानसभा उपचुनाव से जुड़ा है मामला

यह मामला वर्ष 2022 में हुए रामपुर शहर विधानसभा उपचुनाव से संबंधित है। 5 दिसंबर 2022 को रामपुर शहर विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था। मतदान के दो दिन बाद रजा डिग्री कॉलेज के पास रहने वाले नदीम खां ने गंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मतदान केंद्र पर रोकने और धमकी देने का आरोप

शिकायत में नदीम खां ने आरोप लगाया था कि मतदान के दिन शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच वह वोट डालने गए थे। इसी दौरान अब्दुल्ला आजम अन्य सपा कार्यकर्ताओं और कुछ मीडिया कर्मियों के साथ रजा डिग्री कॉलेज स्थित मतदान केंद्र के अंदर जा रहे थे। उन पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया गया था। पुलिस द्वारा रोके जाने पर मीडिया कर्मियों की ओर से पुलिस को धमकाने का भी आरोप लगाया गया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह मतदान करने जा रहे थे तो कुछ पत्रकारों ने उन्हें रोककर मतदाता पर्ची और पहचान पत्र दिखाने को कहा। मना करने पर उन्हें मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि वापस आने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद अब्दुल्ला आजम समर्थकों और पत्रकारों के साथ मतदान केंद्र के बाहर पहुंचे, जहां गाली-गलौज करने और कथित तौर पर ‘एनकाउंटर’ कराने की धमकी देने का आरोप लगाया गया।

अब्दुल्ला समेत पत्रकारों पर दर्ज हुई थी FIR

पुलिस ने मामले में अब्दुल्ला आजम के अलावा राजस्थान पत्रिका के पत्रकार विकास सिंह और अंकुर प्रताप सिंह समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। दोनों पत्रकार फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। वहीं, सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जिला जेल में बंद हैं। इस मामले की सुनवाई भी एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi BHU Bhagat Singh Students Morcha Protest Against Gyanesh Kumar | Election Boycott BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा…

    रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

    Hindi News Entertainment Bollywood Rekha Tragic Life Story; Vinod Mehra Amitabh Bachchan Mukesh Agarwal | Rekha Birthday रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से…

    You Missed

    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 1 views
    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 4 views
    Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

    रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 4 views
    रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

    Matthew McConaughey’s 2002 Vision for Family Life Came True a Decade Later

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 5 views
    Matthew McConaughey’s 2002 Vision for Family Life Came True a Decade Later

    नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 5 views
    नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

    In three years, Israel’s war on Gaza hasn’t just changed the Middle East, it’s changed the world | Steve Bloomfield

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 6 views
    In three years, Israel’s war on Gaza hasn’t just changed the Middle East, it’s changed the world | Steve Bloomfield