एक्टर प्रदीप रावत की प्रेयर मीट:रघुवीर यादव समेत कई सेलेब्स पहुंचे, बेटे विक्रमादित्य बोले- आपने हमारा दुख अपना समझा, दिल को ठंडक मिली

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Pradeep Rawat Prayer Meet | Akhilendra Mishra & Celebs Pay Tribute

एक्टर प्रदीप रावत की प्रेयर मीट:रघुवीर यादव समेत कई सेलेब्स पहुंचे, बेटे विक्रमादित्य बोले- आपने हमारा दुख अपना समझा, दिल को ठंडक मिली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘गजनी’ और ‘लगान’ फेम एक्टर प्रदीप रावत की शुक्रवार शाम मुंबई में प्रेयर मीट आयोजित की गई, जिसमें एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा, मुकेश ऋषि और कॉमेडियन सुनील पाल समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग पहुंचे। सभी ने दिवंगत अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को सांत्वना दी।

प्रेयर मीट की तस्वीरें-

प्रेयर मीट में दिवंगत अभिनेता प्रदीप रावत को पुष्पांजलि अर्पित की गई।प्रेयर मीट में दिवंगत अभिनेता प्रदीप रावत को पुष्पांजलि अर्पित की गई।पत्नी और बेटे विक्रमादित्य ने हाथ जोड़कर प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि दी।पत्नी और बेटे विक्रमादित्य ने हाथ जोड़कर प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि दी।बेटे विक्रमादित्य ने हाथ जोड़कर सभी का आभार व्यक्त किया।बेटे विक्रमादित्य ने हाथ जोड़कर सभी का आभार व्यक्त किया।प्रदीप रावत के करीबी दोस्त यशपाल शर्मा प्रेयर मीट में पहुंचे।प्रदीप रावत के करीबी दोस्त यशपाल शर्मा प्रेयर मीट में पहुंचे।अभिनेता रघुवीर यादव भी श्रद्धांजलि देने आए।अभिनेता रघुवीर यादव भी श्रद्धांजलि देने आए।फिल्म ‘लगान’ के अभिनेता आमिन हाजी पहुंचे।फिल्म ‘लगान’ के अभिनेता आमिन हाजी पहुंचे।अभिनेता मुकेश ऋषि प्रेयर मीट में शामिल हुए।अभिनेता मुकेश ऋषि प्रेयर मीट में शामिल हुए।कॉमेडियन सुनील पाल पहुंचे।कॉमेडियन सुनील पाल पहुंचे।अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा श्रद्धांजलि देने पहुंचे।अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

74 साल की उम्र में मंगलवार को प्रदीप रावत का निधन हो गया था। बुधवार को मुंबई के गोरेगांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। आमिर खान और रजा मुराद समेत कई सेलेब्स प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

प्रेयर मीट में प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, ;आप सभी का दिल से धन्यवाद। मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। सोशल मीडिया और यहां सभी का प्यार देखकर यकीन है कि बाबा जहां भी होंगे, खुश होंगे। आप सभी ने हमारे दुख को अपना दुख समझा। इससे मेरे दिल को बहुत सुकून मिला। एक बार फिर आप सभी का धन्यवाद।’

अंतिम संस्कार की तस्वीरें-

अंतिम यात्रा में प्रदीप के बेटे विक्रमादित्य।अंतिम यात्रा में प्रदीप के बेटे विक्रमादित्य।पिता के शव के पास विक्रमादित्य।पिता के शव के पास विक्रमादित्य।लगान फिल्म के एक्टर यशपाल शर्मा और अमीन हाजी भी पहुंचे थे।लगान फिल्म के एक्टर यशपाल शर्मा और अमीन हाजी भी पहुंचे थे।अंतिम संस्कार के दौरान प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य भावुक नजर आए थे।अंतिम संस्कार के दौरान प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य भावुक नजर आए थे।आमिर खान अपने को एक्टर प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।आमिर खान अपने को एक्टर प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।रजा मुराद अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।रजा मुराद अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने बताया था कि एक्टर कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें यह बीमारी दोबारा लौट आई थी। पिछले एक महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

प्रदीप रावत की आखिरी हिंदी फिल्म छावा थी, जो 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी।प्रदीप रावत की आखिरी हिंदी फिल्म छावा थी, जो 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी।

महाभारत में अश्वत्थामा का रोल निभाया था

प्रदीप रावत ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बीआर. चोपड़ा के टीवी शो महाभारत से की थी। वे अश्वत्थामा के रोल में नजर आए थे। प्रदीप ने इसके बाद हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में काम किया।

हिंदी सिनेमा में वे लगान, सरफरोश, गजनी और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। तेलुगु फिल्म सई (Sye) से उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा और कई यादगार विलेन के किरदार निभाए।

फिल्म गजनी में प्रदीप रावत का किरदार आमिर खान के किरदार की गर्लफ्रेंड की हत्या कर देता है।फिल्म गजनी में प्रदीप रावत का किरदार आमिर खान के किरदार की गर्लफ्रेंड की हत्या कर देता है।

तमिल फिल्म गजनी (2005) में उनके डबल रोल को काफी पसंद किया गया। बाद में उन्होंने इसी भूमिका को हिंदी रीमेक गजनी में भी निभाया। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म पैरोडी, मलयालम फिल्म चाइना टाउन, बंगाली फिल्म हीरो 420 और भोजपुरी फिल्म क्रैक फाइटर में भी एक्टिंग की थी।

आमिर खान को बहन ने डांट दिया था फिल्म लगान में देवा का किरदार पहले एक्टर मुकेश ऋषि को ऑफर हुआ था, लेकिन साउथ की कई फिल्मों में व्यस्त होने के कारण उन्होंने यह फिल्म नहीं की। इसके बाद यह रोल प्रदीप रावत को मिला था।

दरअसल, फिल्म सरफरोश में प्रदीप रावत का काम देखकर आमिर खान काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने आधी रात करीब 12 बजे प्रदीप के घर के लैंडलाइन पर फोन किया। उस समय प्रदीप घर पर नहीं थे। उनकी बहन ने फोन उठाया। ‘मैं आमिर खान बोल रहा हूं’ सुनकर उन्होंने इसे प्रैंक कॉल समझा। उन्होंने डांटते हुए कहा, ‘क्यों बदमाशी कर रहे हो?’

फिल्म लगान में प्रदीप रावत ने देवा सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था, जो आमिर खान की क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा बनता है।फिल्म लगान में प्रदीप रावत ने देवा सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था, जो आमिर खान की क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा बनता है।

बाद में आमिर ने लेखक उमाशंकर पाठक से बात कराई, जिन्हें परिवार पहचानता था। तब सबको यकीन हुआ कि फोन सच में आमिर खान का है। आमिर ने प्रदीप को अगले दिन ऑफिस बुलाकर फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया और साइनिंग अमाउंट का चेक दिया। फिर इस तरह उन्हें फिल्म लगान में काम मिला था।

प्रदीप रावत के कारण सलमान को नहीं मिली गजनी

27 मार्च 2025 को मुंबई में फिल्म सिकंदर की प्रेस मीट के दौरान सलमान से पूछा गया था कि क्या वाकई आमिर से पहले आपको गजनी मिली थी। इस पर एक्टर ने कहा था, ‘मैंने भी सुना है। मैंने ये प्रदीप से सुना है। हम उसे गजनी बुलाते हैं। वो मेरे दोस्त हैं। हमने 4-5 फिल्में साथ की हैं। उसने एक बार कहा था, मुरुगदास (गजनी के डायरेक्टर) बहुत अनुशासित हैं, इतने सिंसियर हैं, सलमान कैसे काम कर लेगा उनके साथ, सलमान को गुस्सा बहुत आता है।’

सलमान खान ने प्रदीप के साथ पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।सलमान खान ने प्रदीप के साथ पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

सलमान ने आगे कहा, ‘मतलब वो मेरे साथ 5 पिक्चरें कर चुका है, उसके बाद वो ये बोलता है। उसके बाद मैं बेचारे से मिला ही नहीं। मिलेगा तो उससे पूछूंगा कि मैं कब गुस्सा हुआ तेरे से।’

सलमान खान और प्रदीप रावत ने बागी (1990), पत्थर के फूल (1991) और संगदिल सनम (1994) जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।सलमान खान और प्रदीप रावत ने बागी (1990), पत्थर के फूल (1991) और संगदिल सनम (1994) जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।

प्रदीप रावत की 2 शादियां हुई थीं प्रदीप रावत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी दो शादियां हुईं। NBT की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी पहली शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और करीब साढ़े पांच महीने में दोनों का तलाक हो गया। प्रदीप रावत ने बताया था कि पहली पत्नी ने उन पर और उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाए थे, हालांकि बाद में मामला खत्म हो गया।

इसके बाद उनकी मुलाकात साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कल्याणी रावत से हुई। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2006 में शादी कर ली। इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम विक्रमादित्य रावत है।

प्रदीप रावत की पत्नी कल्याणी रावत के साथ पुरानी तस्वीर।प्रदीप रावत की पत्नी कल्याणी रावत के साथ पुरानी तस्वीर।

यह खबर भी पढ़ें…

फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन: राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिले

फिल्ममेकर भारतीराजा का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण 10 जून, 2026 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। भारतीराजा को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    Hindi News Local Rajasthan Ramayan Movie Jaipur Jewelry | Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ornaments राजस्थान एक्सप्लेनर4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण,…

    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    Hindi News Entertainment Bollywood Kamal Haasan Birthday Special | Controversial Statements & Film Career कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार…

    You Missed

    Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 2 views
    Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 2 views
    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    Exclusive | Mariners swipe longtime Yankees coordinator Tanner Swanson as bench coach

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    Exclusive | Mariners swipe longtime Yankees coordinator Tanner Swanson as bench coach

    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला