बीसी विवाद में मैकेनिक की मौत, तीन गिरफ्तार:आगरा में पीटकर हत्या कर शव घर के बाहर छोड़ा था

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Agra Bhagwati Bag Mechanic Murder Case | Uday Agrawal Arrested

बीसी विवाद में मैकेनिक की मौत, तीन गिरफ्तार:आगरा में पीटकर हत्या कर शव घर के बाहर छोड़ा थालवी किशोर | आगरा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के भगवती बाग में बीसी के पैसों के विवाद में एक खराद मैकेनिक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी उदय अग्रवाल उर्फ पुल्ली और उसके दो बेटों लखन व आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों को सोमवार को टेढ़ी बगिया बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया।

मृतक की पहचान दिनेश शर्मा के रूप में हुई है। मृतक के बेटे शिवम शर्मा की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार, उदय अग्रवाल ने हिसाब-किताब के बहाने दिनेश शर्मा को अपने घर बुलाया था। आरोप है कि वहां तीनों आरोपियों ने दिनेश शर्मा के साथ मारपीट की और गंभीर हालत में उन्हें गली के बाहर फेंक दिया।

परिजन दिनेश शर्मा को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था।

पुलिस अधिकारियों के आश्वासन और मुकदमे में अन्य नाम जोड़े जाने के बाद करीब 15 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया। डीसीपी सिटी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया गया है। हालांकि, परिजनों के हत्या के आरोपों, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों को देखते हुए पुलिस की विवेचना अभी जारी है। विधिक राय के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी उदय अग्रवाल उर्फ पुल्ली का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ पहले भी हत्या का एक मुकदमा दर्ज है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पूर्वजों की जन्मभूमि खोजने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह:मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बोले- गांव और परिवार की तलाश

    Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Brijbhushan Sharan Singh In Unnao | Visit Ancestral Roots & History पूर्वजों की जन्मभूमि खोजने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह:मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन…

    मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

    Hindi News Entertainment Bollywood Jailer 2 Movie Review | Rajinikanth Swag & Action Vs Weak Storyline मूवी रिव्यू- ‘जेलर 2’:रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी…

    You Missed

    Elon Musk says Trump is ‘ultimately’ responsible for any curbs on Ukraine’s Starshield systems

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    Elon Musk says Trump is ‘ultimately’ responsible for any curbs on Ukraine’s Starshield systems

    पूर्वजों की जन्मभूमि खोजने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह:मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बोले- गांव और परिवार की तलाश

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    पूर्वजों की जन्मभूमि खोजने उन्नाव पहुंचे बृजभूषण सिंह:मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बोले- गांव और परिवार की तलाश

    All Fortnitemares 2026 Collabs Coming In the October 15 Update

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    All Fortnitemares 2026 Collabs Coming In the October 15 Update

    मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 6 views
    मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा

    Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 10 views
    Canada’s Leylah Fernandez advances to third round of Wuhan Open

    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 8 views
    इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद