- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- Agra Cyber Fraud Case | Elderly Man Dies After Losing Savings In Scam
आगरा में बुजुर्ग से साइबर क्रिमिनल ने ठगे 16 लाख:सदमे में बुजुर्ग की जान गई, निवेश में मुनाफे का लालच देकर फंसाया थाआगरा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आगरा में साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग को विदेशी क्रिप्टो मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा देकर 16 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। अपने जीवन भर की पूंजी गंवाने का सदमा बुजुर्ग सहन नहीं कर सके। उनकी मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे ने साइबर क्राइम था
.
फतेहाबाद रोड स्थित आईटीसी हार्मनी रेजीडेंसी निवासी नकुल शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता राकेश शर्मा सोशल मीडिया पर ‘नाका सॉल्यूशंस’ (Naka Solutions) नामक संस्था के संपर्क में आए थे। आरोपित सीताराम और उसकी कंसलटेंट साक्षी जायसवाल ने खुद को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त बताकर उनके पिता का विश्वास जीता।
शुरुआत में 8,500 रुपये निवेश कराने के बाद, 13 जनवरी 2026 को आरोपी ने उनसे 9 लाख रुपये का बड़ा निवेश करवा लिया। फर्जी ऐप पर फर्जी मुनाफा दिखाकर आरोपियों ने पिता का भरोसा जीत लिया।
जब बुजुर्ग पिता ने अपना पैसा निकालने का प्रयास किया, तो कंसलटेंट साक्षी जायसवाल ने कन्वर्जन फीस के नाम पर 3,44,000 रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद अमित पटेल नामक व्यक्ति ने बार्कलेज बैंक सिक्योरिटी फीस के नाम पर 5 फरवरी 2026 को 3,65,000 रुपये और जमा करवा लिए।
इस तरह कुल 16.17 लाख रुपये गंवाने और ठगी का अहसास होने पर बुजुर्ग काफी तनाव में आ गए, जिसके बाद 9 फरवरी 2026 को उनका निधन हो गया। पीड़ित पुत्र ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद एसबीआई, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बंधन बैंक के उन खातों का विवरण पुलिस को सौंपा है, जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। साइबर थाना पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
2024 में मालती वर्मा की मौत हो गई थी।
एक महिला की भी हुई थी मौत आगरा के सुभाष नगर की रहने वाली मालती वर्मा राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल अछनेरा में टीचर थीं। 30 सितंबर 2024 की दोपहर 12 बजे उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पुलिस वर्दी में तस्वीर लगा रखी थी। देखकर यही लग रहा था कि यह कॉल किसी थाने से है।
मालती ने कॉल रिसीव की। उधर से कहा गया- आपकी बेटी को पुलिस ने सेक्स रैकेट में पकड़ा है। अभी पुलिस ने उसे लिखा-पढ़ी में शामिल नहीं किया है। आपकी बहुत बदनामी हो सकती है। इसलिए आपको कॉल कर रहे हैं। अगर आप चाहती हैं कि बेटी की फोटो वीडियो वायरल न हो। अगर आप चाहती हैं कि केस न दर्ज हो। तो तुरंत 1 लाख रुपए हमें भेज दें।
फोन करने वाले शख्स ने इसके बाद एक नंबर भी भेजा। दोबारा कॉल करके 15 मिनट में रुपए भेजने के लिए फिर धमकाया। कहा- रुपए नहीं आए तो FIR लिख देंगे, बेटी जेल चली जाएगी। इससे परेशान होकर मालती को हॉर्ट अटैक आ गया था। उनकी मौत हो गई थी। डिजीटल अरेस्ट के चलते मौत का ये पहला मामला था।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




