- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Aligarh
- Agra Graduate MLC Election | Manvendra Pratap Singh BJP Vs SP Shashank
आगरा खंड स्नातक सीट पर इस बार तिकोना मुकाबला:अलीगढ़ के मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी के सामने सपा से एटा के शशांक और सजातीय अमरीश पाल दे रहे टक्करअलीगढ़1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आगरा खंड स्नातक एमएलसी सीट का चुनाव इस बार भाजपा के लिए पिछली जीत बचाने की चुनौती लेकर आया है। भाजपा ने मौजूदा एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी पर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया है। उनके सामने समाजवादी पार्टी ने एटा के शशांक यादव को उतारा है। वह
.डा.मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी।
मानवेंद्र बोले- पिछली बार से ज्यादा मजबूत हैं चुनावी तैयारियों को लेकर डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि 2020 में पहली बार चुनाव लड़ने के कारण परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन इस बार संगठन पहले से ज्यादा मजबूत है। उन्होंने कहा कि योगी-मोदी के नेतृत्व में भाजपा का कैडर 12 जिलों में चुनाव के लिए पूरी तरह सक्रिय है। उनके मुताबिक हर बूथ पर करीब 20 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। उनका दावा है कि भाजपा इस बार पिछली बार से अधिक मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और बेहतर वोटों से जीत दर्ज करेगी। ‘अमरीश पाल का अपना कैडर नहीं’ अमरीश पाल सिंह के चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उनका अपना कोई कैडर नहीं है और वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी मुख्य विपक्षी दल होने के कारण अपने संगठन और कैडर के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। मानवेंद्र का कहना है कि इसके बावजूद भाजपा की बूथ स्तर तक मजबूत तैयारी है। जैन जी के जंतर-मंतर धरने का भी उठाया सवाल बातचीत के दौरान जैन जी द्वारा जंतर-मंतर पर किए गए धरने से जुड़े मुद्दे पर भी मानवेंद्र प्रताप सिंह से सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि जैन जी के मुद्दे का इस एमएलसी स्नातक चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जैसे दिल्ली धरने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने चुनाव जीता है। इसी तरह उनका दावा है कि ऐसे मुद्दों का चुनावी परिणाम पर प्रभाव दिखाई नहीं देगा और भाजपा अपने संगठन व कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ेगी। करीब 1.95 लाख मतदाता, 15 हजार का इजाफा इस बार आगरा खंड स्नातक सीट पर मतदाताओं की संख्या करीब 1.90 से 1.95 लाख के आसपास बताई जा रही है। पिछले चुनाव की तुलना में करीब 15 हजार मतदाता बढ़े हैं। मानवेंद्र प्रताप सिंह का दावा है कि इनमें बड़ी संख्या में वोट भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनवाए हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही उन्होंने सभी 12 जिलों के दौरे तय कर लिए हैं। अब उनकी टीम बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क और प्रचार व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटी है। अब मुकाबले में तीन अलग-अलग समीकरण दिखाई दे रहे हैं, भाजपा के मौजूदा एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह अपनी पिछली जीत दोहराने की कोशिश में हैं, सपा नए चेहरे शशांक यादव के जरिए वापसी की तैयारी में है और अवागढ़ रियासत से जुड़े अमरीश पाल सिंह की मौजूदगी सजातीय वोटों के समीकरण को प्रभावित करने की कोशिश करती दिख रही है। बता दें कि मानवेंद्र प्रताप सिंह एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं और लंबे समय से संघ व भाजपा में सियासत कर रहे हैं।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




