- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- Agra FIR Against BJP Leader Mishri Lal Rajput | Land Grabbing Case
भाजपा नेता मिश्री लाल राजपूत पर जमीन कब्जाने का आरोप-FIR:आगरा के थाना एकता में दर्ज हुआ केस, दो और नामजद किए गएआगराकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
आगरा में जमीन विवाद को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता मिश्री लाल राजपूत समेत कई लोगों के खिलाफ थाना एकता में FIR दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, दस्तावेजों में कथित कूटरचना और जान से मार
.
एफआईआर के मुताबिक, मामला थाना एकता क्षेत्र के नगला अरहर स्थित जमीन से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद के बीच कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया।
थाना एकता में दर्ज कराई गई है FIR।
13 सितंबर की घटना का जिक्र शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को सुबह करीब 5:20 बजे कुछ लोग जमीन पर पहुंचे और कथित तौर पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कथित कब्जे की कोशिश रुकवाई। आरोप है कि इसके बाद दोबारा कब्जा करने की धमकी देकर लोग वहां से चले गए।
जमीन के दस्तावेजों को लेकर विवाद एफआईआर में शिकायतकर्ता ने जमीन की खरीद और पंजीकृत दस्तावेजों का उल्लेख किया है। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2008 में जमीन से संबंधित बैनामे कराए गए थे। इसके बाद 16 अक्टूबर 2024 को जमीन के एक हिस्से को लेकर पंजीकृत इकरारनामा कराए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने इस दस्तावेज की वैधता पर सवाल उठाते हुए कथित कूटरचना और जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है।
मिश्री लाल राजपूत, भााजपा नेता।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा थाना एकता में 20 अक्टूबर 2026 को एफआईआर संख्या 532 दर्ज की गई। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(2), 336(3), 338, 340(2), 352, 351(3), 61(2) और 329(3) का उल्लेख है। एफआईआर में मिश्री लाल राजपूत के अलावा जितेंद्र कुमार बघेल, छुट्टन सिंह और अन्य अज्ञात लोगों के नाम भी दर्ज हैं।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




