- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- Agra Weather Update | Cloudy Skies And Light Rain Expected In 48 Hours
आगरा में सुबह से धूप, दिन में बारिश के आसार:अगले 48 घंटों में बादल छाये रहने और बूंदाबांदी की संभावनाआगरा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आगरा में गुरुवार सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकल रही है। हवा भी सामान्य से अधिक है। हालांकि उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत है। दिन में मौसम में बदलाव के आसार हैं। बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार दोपहर को हुई झमाझम बारिश के बाद भी तापमान मे
.आगरा में यमुना का जलस्तर स्थिर।
वहीं, यमुना का जलस्तर स्थिर हो गया है। हथिनी कुंड से 30 हजार और गोकुल बैराज से 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तेजी से डिस्चार्ज कम होने से नदी के जलस्तर में बुधवार को बढ़ोत्तरी नहीं हुई। जलस्तर 149.60 मीटर पर टिक गया है।
अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर मौसम साफ रहेगा। दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक बादल छाये रहने और बूंदाबांदी या बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
आगरा में गुरुवार सुबह से धूप निकल रही है।
सामान्य से 2 फीसद अधिक बारिश आगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से सिर्फ 2 फीसद अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 316.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 321.4 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से 2 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को 91 एमएम बारिश हुई।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



