'गौरव खन्ना को TRP के लिए तलाक नहीं दिया':आकांक्षा बोलीं- पेपर्स तैयार हैं, सिर्फ साइन करना बाकी; रियलटी शो में अलग होने का ऐलान किया था

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Akanksha Chamola Statement On Gaurav Khanna Divorce | Legal Papers Ready

‘गौरव खन्ना को TRP के लिए तलाक नहीं दिया’:आकांक्षा बोलीं- पेपर्स तैयार हैं, सिर्फ साइन करना बाकी; रियलटी शो में अलग होने का ऐलान किया था2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने पति और एक्टर गौरव खन्ना से अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने लॉक-अप शो में टीआरपी या पब्लिसिटी पाने के लिए अलग होने का ऐलान किया था।

आकांक्षा ने साफ किया कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया शो में जाने से पहले ही शुरू हो चुकी थी। अब दोनों पक्षों के वकील मामला लगभग तय कर चुके हैं और सिर्फ आखिरी पेपर्स पर साइन होना बाकी है।

‘कोई लड़की अपने तलाक का नाटक नहीं करेगी’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब आकांक्षा से पूछा गया कि क्या तलाक की घोषणा किसी तरह की स्ट्रेटजी थी, तो उन्होंने कहा कि कोई भी लड़की इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जाकर पब्लिसिटी के लिए अपने पति से अलग होने की बात नहीं कहेगी।

उन्होंने कहा कि लोग अगर ऐसा सोच रहे हैं तो वे उनकी लीगल टीम से बात कर सकते हैं। जब दो एक्टर्स शादी करते हैं या अलग होते हैं, तो लोग हर बात को पब्लिसिटी मान लेते हैं, जो गलत है।

सोच अलग होने के कारण लिया फैसला आकांक्षा ने खुलासा किया कि वे गौरव खन्ना पिछले 18 महीनों से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच कोई कड़वाहट या नफरत नहीं है और वे अब भी आपस में बातचीत करते हैं।

हालांकि, दोनों की जिंदगी को लेकर सोच और प्राथमिकताएं काफी अलग हो चुकी हैं। इसी वजह से दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने और अपनी जिंदगी अलग रास्ते पर जीने का फैसला किया है।

शो के दौरान किया तलाक का खुलासा हाल ही में लॉक अप शो के दौरान आकांक्षा ने अपने पति गौरव खन्ना से अलग होने का एलान किया था। अपने को-कंटेस्टेंट्स श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला से बातचीत में उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया था। शो में जब गौरव खन्ना पहुंचे थे, तब दोनों के बीच काफी बातचीत हुई थी।

गौरव ने कहा था कि दोनों अलग जरूर रह रहे हैं, लेकिन कागजी तौर पर अभी भी शादीशुदा हैं। गौरव ने इंटरनेट पर चल रही अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि कई लोग उनके रिश्ते के बारे में गलत कहानियां बना रहे हैं। गौरव ने यह भी साफ किया था कि वे कानूनी तौर पर अपनी पत्नी के खिलाफ किसी भी तरह की ट्रोलिंग या गलत बात बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ऑडिशन के दौरान हुई थी पहली मुलाकात गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। कुछ समय तक एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी। गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हैं, जो ‘अनुपमा’, ‘सीआईडी’ और ‘ये प्यार ना होगा कम’ जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ का खिताब भी जीता था। वहीं आकांक्षा चमोला ‘स्वरागिनी’ और ‘भूतू’ जैसे टीवी सीरियल्स से अपनी पहचान बना चुकी हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    इंटरव्यू:‘द कन्फ़ेशन…’ की कहानी घटना से ज्यादा नैतिक सवालों पर है: आदिल हुसैन

    Hindi News Entertainment Bollywood The Story Of ‘The Confession…’ Is More About Moral Questions Than The Incident: Adil Hussain इंटरव्यू:‘द कन्फ़ेशन…’ की कहानी घटना से ज्यादा नैतिक सवालों पर है:…

    अयोध्या में 2 बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, 2 युवकों की मौत:सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर हादसा हुआ, दोनों पूराकलंदर क्षेत्र के रहने वाले थे

    Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Ayodhya Road Accident | Bike Collision Near Suryakund Bharatkund Path अयोध्या में 2 बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, 2 युवकों की मौत:सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर हादसा हुआ,…

    You Missed

    Xavier Worthy Explains Miscue With Patrick Mahomes vs. Broncos

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 0 views
    Xavier Worthy Explains Miscue With Patrick Mahomes vs. Broncos

    इंटरव्यू:‘द कन्फ़ेशन…’ की कहानी घटना से ज्यादा नैतिक सवालों पर है: आदिल हुसैन

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 0 views
    इंटरव्यू:‘द कन्फ़ेशन…’ की कहानी घटना से ज्यादा नैतिक सवालों पर है: आदिल हुसैन

    Mediaplanet Launches Women vs. Cancer Campaign in the Los Angeles Times to Advance Awareness, Early Detection and Advocacy

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 2 views
    Mediaplanet Launches Women vs. Cancer Campaign in the Los Angeles Times to Advance Awareness, Early Detection and Advocacy

    अयोध्या में 2 बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, 2 युवकों की मौत:सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर हादसा हुआ, दोनों पूराकलंदर क्षेत्र के रहने वाले थे

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 2 views
    अयोध्या में 2 बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, 2 युवकों की मौत:सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर हादसा हुआ, दोनों पूराकलंदर क्षेत्र के रहने वाले थे

    Anna Paulina Luna sends cease and desist letter to Leela Gray over insider trading jab

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 2 views
    Anna Paulina Luna sends cease and desist letter to Leela Gray over insider trading jab

    सपा सांसद पर FIR कराने वाला युवक गायब:भाई बोला- भाजपा नेता के कहने पर दर्ज कराया मुकदमा; निष्पक्ष जांच हो

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 3 views
    सपा सांसद पर FIR कराने वाला युवक गायब:भाई बोला- भाजपा नेता के कहने पर दर्ज कराया मुकदमा; निष्पक्ष जांच हो