कॉमेडी फिल्मों में अक्षय ने बनाए हैं रिकॉर्ड:सबसे ज्यादा ₹100 करोड़ क्लब में फिल्में, जल्द वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Akshay Kumars Welcome To The Jungle Joins ₹100 Crore Club; Comedy Film Record

कॉमेडी फिल्मों में अक्षय ने बनाए हैं रिकॉर्ड:सबसे ज्यादा ₹100 करोड़ क्लब में फिल्में, जल्द वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी। गौरतलब है कि अक्षय पिछले दो दशकों में कई कॉमेडी फिल्मों में नजर आए हैं।

कॉमेडी फिल्मों में उनकी पहचान साल 2000 में रिलीज हुई हेरा फेरी से मिली। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल भी थे।

करीब 7.5 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 21 करोड़ रुपए का बिजनेस किया और बाद में कल्ट क्लासिक बनी। फिल्म के बाद अक्षय की इमेज एक्शन हीरो के साथ-साथ कॉमेडी एक्टर के रूप में भी स्थापित हुई।

हेरा फेरी फ्रेंचाइजी में अक्षय ने राजू का रोल प्ले किया था।हेरा फेरी फ्रेंचाइजी में अक्षय ने राजू का रोल प्ले किया था।

इसके बाद वह आवारा पागल दीवाना, मुझसे शादी करोगी, गरम मसाला और दीवाने हुए पागल जैसी कॉमेडी फिल्मों में नजर आए।

वहीं, फिल्म गरम मसाला के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल अवॉर्ड मिला था। आज भी फिल्म के सीन के मीम सोशल मीडिया पर खूब बनाए जाते हैं।

फिर वह फिर हेरा फेरी, भागम भाग, हे बेबी, वेलकम, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा में नजर आए, जिनमें अक्षय की कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई।

हाउसफुल सीरीज की सफलता

2010 में शुरू हुई हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस सीरीज ने दुनियाभर में 1089 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया। हाउसफुल (2010) ने दुनियाभर में 124 करोड़ रुपए, हाउसफुल 2 (2012) ने 186 करोड़ रुपए, हाउसफुल 3 (2016) ने 195 करोड़ रुपए और हाउसफुल 4 (2019) ने 296 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए। 2025 में रिलीज हाउसफुल 5 ने 288 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

अक्षय की 10 फिल्में 100 करोड़ क्लब में कॉमेडी फिल्मों में सबसे ज्यादा 100 करोड़ रुपए क्लब की फिल्में देने का रिकॉर्ड अक्षय कुमार के नाम है। उनकी 10 कॉमेडी फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर अजय देवगन हैं। उनकी 5 कॉमेडी फिल्में गोलमाल अगेन, टोटल धमाल, गोलमाल 3, बोल बच्चन और सन ऑफ सरदार ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है।

स्त्री 2 में अक्षय कुमार का कैमियो था

भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में अक्षय कुमार बेहद मजेदार और महत्वपूर्ण कैमियो रोल में नजर आए थे। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 857 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

स्त्री 2 में अक्षय ने 'सरकटा' (मुख्य विलेन) के खून के आखिरी जीवित वंशज का किरदार निभाया था।स्त्री 2 में अक्षय ने ‘सरकटा’ (मुख्य विलेन) के खून के आखिरी जीवित वंशज का किरदार निभाया था।

भूत बंगला ने शानदार कमाई की

अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म भूत बंगला में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई। 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का कुल बजट लगभग 120 करोड़ रुपए था। वहीं, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 292.64 करोड़ रुपए रहा।

26 जून को रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’ अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। इस एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आएगी, जिसमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, अरशद वारसी, दिशा पाटनी और जैकलिन फर्नांडीज जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

गोलमाल 5 में नजर आएंगे

वहीं, अक्षय कुमार ‘गोलमाल 5’ में भी नजर आएंगे और फिल्म में वे एक अलग अवतार में दिखने वाले हैं। मार्च 2026 में डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन पर इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की थी। फिल्म में अक्षय मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। वह फिल्म में गंजे लुक में दिखाई देंगे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • तीन साल में तैयार हुई ‘वेलकम…’: इस बार सिर्फ कॉमेडी नहीं, ट्विस्ट भी दिखेगा; फिल्म में 36 से ज्यादा कलाकार

    इस बार सिर्फ कॉमेडी नहीं, ट्विस्ट भी दिखेगा; फिल्म में 36 से ज्यादा कलाकार|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskarबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में आलिया पहुंचीं: समय रैना ने किया रोस्ट; विवादित शो में एक्ट्रेस ने कहा- मुझे यहां आकर पछतावा हो रहा है

    समय रैना ने किया रोस्ट; विवादित शो में एक्ट्रेस ने कहा- मुझे यहां आकर पछतावा हो रहा है|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:00Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में योग दिवस पर ग्लैमर का तड़का: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी और एलनाज नौरोजी ने कराया योग, खेलमंत्री गौरव गौतम सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी और एलनाज नौरोजी ने कराया योग, खेलमंत्री गौरव गौतम सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:59Play videoPlay videoगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हुई थी फायरिंग: लॉरेंस गैंग ने कहा था- सलमान से कहना आकर बचाए, सिंगर बोले- मेरे उनसे फ्रैंडली रिलेशन नहीं हैं

    1:05Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut News | UP 112 Police Save Man From Suicide Attempt On Railway Track पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ…

You Missed

Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 5 views
Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं