'नमो नारायण' कहकर अली गोनी ने ट्रोलर्स को जवाब दिया:एल्विश यादव के घी ब्रांड का नाम न लेने पर हुई ट्रोलिंग को बताया फनी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ali Ghoni Trolled Over Elvish Yadav Ghee Brand Name; Says Namo Narayan

‘नमो नारायण’ कहकर अली गोनी ने ट्रोलर्स को जवाब दिया:एल्विश यादव के घी ब्रांड का नाम न लेने पर हुई ट्रोलिंग को बताया फनी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर अली गोनी ने सोशल मीडिया पर उन लोगों को जवाब दिया है, जिन्होंने एल्विश यादव के घी ब्रांड का नाम न लेने पर उन्हें ट्रोल किया था। हाल ही में अली ने एक वीडियो में घी की तारीफ की थी, लेकिन ब्रांड का नाम नहीं लिया। इसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए और इसे धर्म से जोड़कर रिएक्शन दिया।

अली गोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर इस मामले पर अपनी सफाई दी। वीडियो में उन्होंने एल्विश यादव के घी ब्रांड का नाम भी लिया और कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि ब्रांड का नाम न लेने को लेकर विवाद खड़ा हो जाएगा।

अली ने कहा, “नमो नारायण। नमो नारायण। आप लोगों को कुछ नया नहीं मिला बात बनाने का, तो आप लोगों ने ये बना दिया। मैं तो बस घी की तारीफ कर रहा था। मैंने तो इतना सोचा भी नहीं था कि आप लोग नाम को लेकर इतना बड़ा… दिस इज सो फनी।

उन्होंने आगे कहा, “मैं कभी इन चीजों पर इतना ध्यान नहीं देता, बट ये बहुत फनी था। मतलब इतनी घटिया बात आप लोग करेंगे, लेकिन नमो नारायण। और मुझे कोई भी नाम लेने से कोई प्रॉब्लम नहीं है। मेरे लिए सब बराबर है। कुछ नया ढूंढो यार, कुछ नया ढूंढो भाई।”

अली गोनी पहले भी हुए थे ट्रोल

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब अली गोनी इस तरह के विवाद में आए हैं। इससे पहले वह मुंबई में गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ गणपति पूजा में शामिल हुए थे। उस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे को लेकर भी उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था।

अली गोनी का यह वीडियो वायरल हुआ था।अली गोनी का यह वीडियो वायरल हुआ था।

बाद में फिल्मीझान को दिए एक पॉडकास्ट में अली ने कहा था कि वह पहली बार गणपति उत्सव में शामिल हुए थे। उन्हें कभी नहीं लगा था कि एक छोटी-सी बात इतना बड़ा विवाद बन जाएगी। उन्होंने कहा था, “मेरे धर्म में इसकी इजाजत नहीं है। हम पूजा नहीं करते हैं। हमारा एक ही बिलीवर है। हम नमाज पढ़ते हैं, हम प्रार्थना करते हैं।” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि वो हर धर्म का सम्मान करते हैं।

अली गोनी ने यह भी बताया था कि वायरल वीडियो में जैस्मिन भसीन उनके मुंह को इसलिए पकड़ रही थीं, क्योंकि पीछे लोग जयकारा लगा रहे थे और किसी ने कहा था, “गणपति सबसे क्यूट हैं।” इसके बाद जैस्मिन ने प्यार से अली की तरफ इशारा करते हुए कहा, “ये भी क्यूट है।” अली का कहना था कि इस वीडियो का गलत मतलब निकाला गया और ऐसा दिखाया गया, जैसे जैस्मिन उन्हें “गणपति बप्पा मोरया” बोलने के लिए कह रही थीं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • गौरव खन्ना से शादी से पहले बायसेक्सुअल थीं आकांक्षा चमोला: एक्ट्रेस बोलीं- लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही हूं, उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं

    एक्ट्रेस बोलीं- लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही हूं, उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:32Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आज गौरी से शादी करेंगे आमिर खान: 20 की उम्र में घरवालों से छिपकर पड़ोसी से पहली कोर्ट मैरिज की, जानिए 3 अहम रिश्तों की कहानी

    20 की उम्र में घरवालों से छिपकर पड़ोसी से पहली कोर्ट मैरिज की, जानिए 3 अहम रिश्तों की कहानी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:44Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • Fact Check: पाकिस्तानी एक्ट्रेस के नाम से वायरल पोस्ट फेक: ‘धुरंधर का पाकिस्तान की तरफ से जवाब, अल्फा जरूर देखें’ वाला दावा झूठा

    'धुरंधर का पाकिस्तान की तरफ से जवाब, अल्फा जरूर देखें' वाला दावा झूठा|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:35Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

‘पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं हैं’:मीका सिंह बोले- दुबई के मुसलमान अच्छे और पाकिस्तान के मुसलमान खराब क्यों लगते हैं, यह समझ नहीं आया

Hindi News Entertainment Bollywood Mika Singh Controversy | Statement On Pakistan And Dubai Muslims ‘पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं हैं’:मीका सिंह बोले- दुबई के मुसलमान अच्छे और पाकिस्तान के मुसलमान…

'दृश्यम 3' की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय देवगन के करियर की सबसे हिट फिल्म बनने की ओर

Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Box Office | Ajay Devgn Movie Hits 300 Crore Record ‘दृश्यम 3’ की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय…

You Missed

Raleigh considers 6-month pause on data center development; public can share feedback Tuesday

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 2 views
Raleigh considers 6-month pause on data center development; public can share feedback Tuesday

‘पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं हैं’:मीका सिंह बोले- दुबई के मुसलमान अच्छे और पाकिस्तान के मुसलमान खराब क्यों लगते हैं, यह समझ नहीं आया

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 2 views
‘पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं हैं’:मीका सिंह बोले- दुबई के मुसलमान अच्छे और पाकिस्तान के मुसलमान खराब क्यों लगते हैं, यह समझ नहीं आया

ASOS hacked latest: Bizarre, threatening notification sent to customers

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 6 views
ASOS hacked latest: Bizarre, threatening notification sent to customers

'दृश्यम 3' की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय देवगन के करियर की सबसे हिट फिल्म बनने की ओर

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 7 views
'दृश्यम 3' की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय देवगन के करियर की सबसे हिट फिल्म बनने की ओर

एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 9 views
एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

Naomi Osaka Opponent Reveals Bizarre Locker Room Incident After China Open Loss

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 5 views
Naomi Osaka Opponent Reveals Bizarre Locker Room Incident After China Open Loss