एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की हवेली पर चाची ने किया कब्जा:अलीगढ़ में बोले- पिता की मौत के बाद फर्जी वसीयत कराई; हमें घुसने नहीं दे रहे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Aligarh
  • Aligarh Haveli Grab Allegations | Chandrachur Singh Ancestral Property Fake Will

एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की हवेली पर चाची ने किया कब्जा:अलीगढ़ में बोले- पिता की मौत के बाद फर्जी वसीयत कराई; हमें घुसने नहीं दे रहेअलीगढ़4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह शनिवार को अपने भाई अभिमन्यु सिंह के साथ अलीगढ़ पहुंचे। DM-SSP से मुलाकात कर पुश्तैनी संपत्ति पर हो रहे कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जलालपुर एस्टेट की हवेली और आसपास की कई जमीनों पर चाची और उनके बे

.

चंद्रचूड़ ने बताया- पिताजी के रहते समय किसी ने कोई आपत्ति नहीं उठाई। लेकिन, जुलाई- 2022 में उनके निधन के बाद हालात अचानक बदल गए। कई जमीनों पर अवैध कब्जे हो गए। हमें अपनी ही हवेली में घुसने नहीं दिया जा रहा।

बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह शनिवार को अपने भाई अभिमन्यु सिंह के साथ अलीगढ़ पहुंचे और अफसरों से मुलाकात की।बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह शनिवार को अपने भाई अभिमन्यु सिंह के साथ अलीगढ़ पहुंचे और अफसरों से मुलाकात की।

अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…

जलालपुर एस्टेट परिवार से आते हैं अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह

चंद्रचूड़ सिंह ‘माचिस, जोश, क्या कहना’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनका परिवार अलीगढ़ के पुराने जमींदार परिवारों में गिना जाता है। उनके पिता कैप्टन बलदेव सिंह भारतीय सेना में अधिकारी रहे। वह 1985 में सदर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। परिवार की जमीनें जलालपुर और आसपास के कई गांवों में फैली हैं। जमीनों पर छोटे-बड़े विवाद पहले भी होते रहे, लेकिन यह पहली बार मामला खुलकर सामने आया है।

चाचा के निधन के बाद बढ़ा विवाद

चंद्रचूड़ के चाचा गंगा सिंह लंबे समय से स्वीडन में रहते थे। भाई की मौत के बाद गंगा सिंह जलालपुर हवेली में आकर रहने लगे। अक्टूबर-2025 में गंगा सिंह का निधन हो गया। उसके बाद से ही पुश्तैनी संपत्ति, हवेली और ट्रस्ट से जुड़ी जमीनों पर कब्जे और दावेदारी को लेकर परिवार में तनातनी बढ़ गई।

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने इस हेरिटेज हवेली पर भी कब्जा करने का आरोप लगाया।अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने इस हेरिटेज हवेली पर भी कब्जा करने का आरोप लगाया।

अब पढ़िए चंद्रचूड़ के भाई अभिमन्यु ने जो कहा…

दादा की मौत से एक दिन पहले बनी फर्जी वसीयत

हमारे दादाजी अलीगढ़ के बहुत बड़े जमींदार थे। साल- 1997 में उनका निधन हुआ था। उनके निधन से ठीक एक दिन पहले एक फर्जी वसीयत तैयार कर ली गई थी। इस बड़े षड्यंत्र में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ बाहरी लोग भी शामिल हैं। इस फर्जी वसीयत के जरिए सारी की सारी बेशकीमती जमीनें एक ही परिवार और दो लोगों के नाम ट्रांसफर कर दी गईं।

तहसील कर्मियों से मिलीभगत

वसीयत का कोई प्रोबेट भी नहीं कराया गया था। चाचा गंगा सिंह की पत्नी और बेटे ने फर्जी तरीके से हवेली और जमीन पर कब्जा किया। उन लोगों ने बेहद शातिर तरीके से तहसील कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से राजस्व दस्तावेजों में हेर-फेर की। नाम बदलकर सालों तक इन जमीनों को अवैध रूप से बेचा है।

हम मुंबई में थे, हमारे पीछे खेल होता रहा

मेरा परिवार लंबे समय से मुंबई में रह रहा था। अलीगढ़ से दूर रहने के कारण इस बात की भनक तक नहीं लगी कि पैतृक संपत्तियों को कब्जा कर बेचा जा रहा है। अब धोखाधड़ी की जानकारी पर लीगल टीम को काम पर लगा दिया है।

पैतृक संपत्ति में 1870 में बनी ऐतिहासिक हवेली द जलालपुर एस्टेट भी शामिल है। यह एक हेरिटेज प्रॉपर्टी है। सभी दस्तावेज निकाले गए हैं और उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है।

यह जलालपुर एस्टेट की वही हवेली है, जिस पर अब परिवार के कई सदस्य अपना दावा ठोक रहे हैं।यह जलालपुर एस्टेट की वही हवेली है, जिस पर अब परिवार के कई सदस्य अपना दावा ठोक रहे हैं।

कोर्ट में पहुंचा मामला, अब क्रिमिनल एक्शन की तैयारी

चंद्रचूड़ के भाई अभिमन्यु ने बताया- अलीगढ़ की अदालत में सिविल सूट दर्ज करा दिया है। दो महीने से लगातार सबूत जुटा रहा हूं। जल्द ही इस मामले में क्रिमिनल केस दर्ज कराया जाएगा।

इस जमीनी विवाद और धोखाधड़ी में न सिर्फ परिवार के लोग शामिल हैं, बल्कि कुछ स्थानीय राजनेता भी गलत तरीके से इसमें घुसने की कोशिश कर रहे हैं। जो भी इस जालसाजी में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

——————————-

यह खबर भी पढ़िए

अलीगढ़ में संपत्ति विवाद को लेकर पहुंचे एक्टर चंद्रचूड़ सिंह, SSP से की शिकायत, बोले- मेरी हवेली और जमीनों पर कब्जा किया जा रहा

बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह सोमवार को अलीगढ़ पहुंचे। इसके बाद वह एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी पुश्तैनी संपत्ति पर हो रहे कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। यहां पढ़ें पूरी खबर

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss Controversy | Riti Tiwari Salman Khan Statement Ekam Bawa Claim रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था;…

जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ori Wedding Weekend In Jaipur | Fairmont Wedding Guest List Update जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स…

You Missed

Red Bull announce new deal with Hadjar for 2027

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 0 views
Red Bull announce new deal with Hadjar for 2027

रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 0 views
रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

Box Office: ‘Avengers Endgame’ Leads Weekend Where Four Films Eye $20M+ Each

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 2 views
Box Office: ‘Avengers Endgame’ Leads Weekend Where Four Films Eye M+ Each

जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 2 views
जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

U tempu in Corsica

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 5 views
U tempu in Corsica

दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 5 views
दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर