व्हीलचेयर पर पद्म अवॉर्ड में पहुंची थीं सिंगर अल्का याग्निक:हेल्थ पर सवाल उठे तो दी सफाई, कहा- रिकवरी चल रही है, मैं थक गई थी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Alka Yagnik Clarify Her Wheelchair Appearence In Padma Award Ceremony, Said I Was Tired

व्हीलचेयर पर पद्म अवॉर्ड में पहुंची थीं सिंगर अल्का याग्निक:हेल्थ पर सवाल उठे तो दी सफाई, कहा- रिकवरी चल रही है, मैं थक गई थी8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

23 जून को सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। समारोह से सिंगर की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए। एक वीडियो में सिंगर व्हीलचेयर पर बैठी नजर आईं, जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए। हेल्थ बिगड़ने के कयास लगाए जाने के बीच अब सिंगर ने खुद सफाई देते हुए कहा है कि उनकी रिकवरी चल रही है।

अल्का याग्निक ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है-

QuoteImage

सभी के प्यार, चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। समारोह का एक वीडियो देखकर कई लोगों ने मेरी सेहत को लेकर चिंता जताई है। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और मेरी रिकवरी अच्छी तरह से चल रही है। पद्म सम्मान समारोह में पूरा दिन व्यस्त और भावुक रहा, जिसकी वजह से मैं काफी थक गई थी। इसलिए जाते समय मैंने व्हीलचेयर की मदद ली थी।

QuoteImage

आगे सिंगर ने लिखा है, ‘कृपया चिंता न करें। अब मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हूं। आप सभी की दुआओं और समर्थन के लिए मैं दिल से आभारी हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा हिम्मत दी है। इस सम्मान के लिए मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का हृदय से धन्यवाद करती हूं। आइए, इस खुशी के मौके को हम सभी मिलकर मनाएं। प्यार और आभार के साथ, अल्का याग्निक।’

देखिए पद्म पुरस्कार समारोह से अल्का याग्निक की तस्वीरें-

पद्म भूषण मिलने पर कहा था- 2 साल से मुश्किल दौर से गुजर रही हूं

मंगलवार को पद्म भूषण मिलने के बाद अल्का याग्निक ने एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने समारोह की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘पिछले 2 सालों से मैं लोगों की नजरों से दूर रही हूं। न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुई और न ही अपनी जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ शेयर किया। आप में से कई लोग जानते हैं कि मैं स्वास्थ्य संबंधी मुश्किल दौर से गुजर रही थी। ऐसे समय में आपका प्यार, दुआएं, संदेश और अटूट समर्थन हर कदम पर मेरे साथ रहा।’

सिंगर शान बोले- आप इस सम्मान की हकदार

अल्का याग्निक की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सिंगर शान ने लिखा, “अल्का जी, आप सम्मान की हकदार थीं। आप हम सभी के लिए गर्व और खुशी की वजह हैं। आपके प्रशंसकों के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं होगी कि आप पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं, फिर से आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ वापसी करें और अपनी सुरीली आवाज से हमें एक बार फिर मंत्रमुग्ध करें, जैसा सिर्फ आप ही कर सकती हैं।

अल्का याग्निक को है रेयर न्यूरो डिसीज, सुनने में होती है दिक्कत

सिंगर अल्का याग्निक पिछले 2 सालों से म्यूजिक से दूर हैं। उन्हें रेयर न्यूरो डिसीज है, जिसके चलते उन्हें सुनाई देना लगभग बंद हो गया है। इलाज के बीच उन्हें लाउड म्यूजिक से दूर रहने की सलाह दी गई है।

अल्का याग्निक ने 2 साल पहले इसकी जानकारी देते हुए म्यूजिक से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा था, ‘कुछ हफ्ते पहले जब मैं एक फ्लाइट से बाहर निकली, तो अचानक मुझे सुनाई देना बंद हो गया। उस घटना के बाद कई हफ्तों तक हिम्मत जुटाने के बाद अब मैं अपनी चुप्पी तोड़ना चाहती हूं, क्योंकि बहुत से लोग पूछ रहे थे कि मैं इन दिनों नजर क्यों नहीं आ रही हूं। डॉक्टरों ने बताया है कि मुझे एक रेयर बीमारी हुई है, जिसे सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस कहा जाता है। यह एक वायरल संक्रमण के कारण हुआ है। यह अचानक आई बड़ी समस्या थी, जिसके लिए मैं बिल्कुल तैयार नहीं थी।’

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur Accident | Roadways Bus Hits Tractor Trolley, Many Injured रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते…

    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

    Hindi News Entertainment Bollywood Sunita Ahuja Dakshineswar Kali Mandir Visit | Statement On Personal Life गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा…

    You Missed

    How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    Beavers Fall at Eastern Washington – Oregon State University Athletics

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    Beavers Fall at Eastern Washington – Oregon State University Athletics

    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

    Five new movies and TV shows to watch this rainy weekend – The Boston Globe

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    Five new movies and TV shows to watch this rainy weekend – The Boston Globe

    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद