सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारतीय कानून से ऊपर नहीं:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने X की कार्यशैली पर जताई सख्त नाराज़गी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Allahabad HC Slams X Platform; Says Indian Laws Apply

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारतीय कानून से ऊपर नहीं:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने X की कार्यशैली पर जताई सख्त नाराज़गीप्रयागराज5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के असहयोगात्मक रवैये पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि बहुराष्ट्रीय डिजिटल मंच भारतीय कानून और जांच एजेंसियों के प्रति जवाबदेही से बच नहीं सकते। अदालत ने स्पष्ट किया कि भारतीय कान

.

जांच में सहयोग न करना स्वीकार नहीं

अदालत ने कहा, “सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के अधिकारियों का पुलिस जांच में सहयोग न करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया मंच भारतीय कानूनों और कानून के तहत कार्य कर रही जांच एजेंसियों के प्रति जवाबदेही से मुक्त नहीं हैं। भारतीय कानून के हाथ इतने लंबे हैं कि वे किसी भी उल्लंघन तक पहुंच सकते हैं और इतने मजबूत हैं कि दोषियों को न्याय के कठघरे तक ला सकें।”

मामले में जांच अधिकारी ने अदालत में दाखिल हलफनामे में बताया कि ‘एक्स’ ने उस खाते का यूआरएल पहचान विवरण और आईपी पता उपलब्ध नहीं कराया, जिससे याचिकाकर्ता मिथिलेश कुमार के कथित अश्लील वीडियो और तस्वीरें साझा की गई थीं। जांच अधिकारी ने कहा कि इस असहयोग के कारण वह मामले में आगे बढ़ने में असमर्थ हैं और जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि पहली नजर में यह हलफनामा “पुलिस व्यवस्था की विफलता स्वीकार करने” जैसा प्रतीत होता है।

आरोपियों को बच निकलने का अवसर

अदालत ने यह भी कहा कि एक ओर ‘एक्स’ के जिम्मेदार अधिकारियों ने जांच में बाधा उत्पन्न की, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने भी अपने वैधानिक दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। दोनों का यह रवैया अंततः आरोपियों को कानून से बच निकलने का अवसर देगा।

याचिकाकर्ता मिथिलेश कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गाजियाबाद पुलिस आयुक्त को निर्देश देने की मांग की कि उनकी एफआईआर की निष्पक्ष, प्रभावी और शीघ्र जांच पूरी कराई जाए। यह एफआईआर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67-ए के तहत दर्ज की गई, जो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से यौन रूप से स्पष्ट सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करने से संबंधित है।

इस मामले की शुरुआती सुनवाई जस्टिस राजीव मिश्रा और जस्टिस पद्म नारायण मिश्रा की पीठ ने की थी। उस समय याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि एफआईआर दर्ज होने के साढ़े चार महीने बाद भी जांच पूरी नहीं हुई। इस पर अदालत ने नाराज़गी जताते हुए कहा था कि “समझ से परे है कि आखिर किस आधार पर जांच साढ़े चार महीने से अधिक समय तक लंबित रखी गई।”

राज्य ने कोर्ट को आश्वासन दिया

पुलिस आयुक्त को तलब किया बाद में राज्य सरकार की ओर से अदालत को आश्वासन दिया गया था कि एक महीने के भीतर जांच पूरी करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। लेकिन 2 जुलाई 2026 को सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि ‘एक्स’ के वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग न करने के कारण जांच लगभग ठप हो गई। जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हाईकोर्ट ने गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया।

अदालत ने उनसे यह भी स्पष्ट करने को कहा कि जांच में ‘एक्स’ के अधिकारियों का सहयोग सुनिश्चित करने और उन्हें कानून के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए क्या कदम उठाए गए। मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त 2026 को उपयुक्त पीठ के समक्ष होगी। साथ ही अदालत ने अपने आदेश की प्रति उत्तर प्रदेश सरकार के गृह सचिव और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को तत्काल भेजने का भी निर्देश दिया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन:कार्डियक अरेस्ट हुआ; 100+ फिल्म, 3 नेशनल, 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड; कारगिल युद्ध में सेना के साथ रहे

Hindi News Entertainment Bollywood Nana Patekar Death Funeral LIVE Photos Update; PM Modi Akshay Kumar | Goa Mumbai नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन:कार्डियक अरेस्ट हुआ; 100+ फिल्म,…

रेपिस्ट के रोल पर नाना ने डायरेक्टर को गालियां दीं:'परिंदा' के क्लाईमैक्स में आग से झुलसे, आर्मी जॉइन करने के लिए रक्षामंत्री को फोन किया

Hindi News Entertainment Bollywood Nana Patekar Passes Away In Goa | Remembering Bollywood Legend Legacy रेपिस्ट के रोल पर नाना ने डायरेक्टर को गालियां दीं:‘परिंदा’ के क्लाईमैक्स में आग से…

You Missed

Pirates urged to make trade with division rival

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 1 views
Pirates urged to make trade with division rival

नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन:कार्डियक अरेस्ट हुआ; 100+ फिल्म, 3 नेशनल, 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड; कारगिल युद्ध में सेना के साथ रहे

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 1 views
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन:कार्डियक अरेस्ट हुआ; 100+ फिल्म, 3 नेशनल, 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड; कारगिल युद्ध में सेना के साथ रहे

Coming to XBOX Game Pass: Battlefield 6, Valor Mortis, Forever Ago, and More

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 4 views
Coming to XBOX Game Pass: Battlefield 6, Valor Mortis, Forever Ago, and More

रेपिस्ट के रोल पर नाना ने डायरेक्टर को गालियां दीं:'परिंदा' के क्लाईमैक्स में आग से झुलसे, आर्मी जॉइन करने के लिए रक्षामंत्री को फोन किया

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 3 views
रेपिस्ट के रोल पर नाना ने डायरेक्टर को गालियां दीं:'परिंदा' के क्लाईमैक्स में आग से झुलसे, आर्मी जॉइन करने के लिए रक्षामंत्री को फोन किया

4-Year-Old Boy Dies At Hillsborough Daycare, Says Mother Seeking Answers

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 4 views
4-Year-Old Boy Dies At Hillsborough Daycare, Says Mother Seeking Answers

बुलंदशहर में रेप के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:गोली लगने से घायल हुआ, दो गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 4 views
बुलंदशहर में रेप के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:गोली लगने से घायल हुआ, दो गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद