बोर्ड ऑफ रेवेन्यू चेयरमैन के बेंच गठन पर रोक:हाईकोर्ट ने यूपी सरकार हलफनामा दे, याचिकाकर्ता जवाब दे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Allahabad High Court Stay On UP Board Of Revenue Chairman Bench Order

बोर्ड ऑफ रेवेन्यू चेयरमैन के बेंच गठन पर रोक:हाईकोर्ट ने यूपी सरकार हलफनामा दे, याचिकाकर्ता जवाब देप्रयागराज4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बोर्ड ऑफ रेवेन्यू उत्तर प्रदेश के चेयरमैन द्वारा 3 जुलाई और 8 जुलाई 2026 को जारी उन आदेशों पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिनके तहत कई मामलों की सुनवाई के लिए तीन सदस्यीय बेंच गठित करने का निर्देश दिया गया था। न्यायमूर्ति अजित कुमार औ

.

जानिये क्या है मामला

वरिष्ठ अधिवक्ता ने अधिवक्ता उमंग श्रीवास्तव के साथ याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा 9 के तहत चेयरमैन को दी गई विवेकाधिकार शक्ति का उपयोग उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता नियमावली, 2016 के नियम 10, 12 और 13 के विपरीत किया गया है। उनका कहना था कि चेयरमैन केवल किसी विशेष ‘मामले’ या ‘मामलों की श्रेणी’ के लिए बेंच गठित कर सकते हैं, न कि हर उस मामले के लिए जिसमें राज्य सरकार या गांव सभा पक्षकार हो — क्योंकि लगभग हर राजस्व वाद में राज्य स्वाभाविक रूप से पक्षकार होता है।

याचिकाकर्ताओं ने यह भी तर्क दिया कि इस व्यवस्था से मामलों के त्वरित निस्तारण का उद्देश्य पूरा नहीं होता, बल्कि इससे सुनवाई में और देरी होगी और बुधवार को तीन सदस्यीय बेंच व अन्य दिनों में एकल सदस्यीय बेंच के बीच भेदभाव भी उत्पन्न होता है।

अपर महाधिवक्ता ने आदेशों का बचाव किया

अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने आदेशों का बचाव करते हुए कहा कि धारा 9 के अंतर्गत चेयरमैन को यह तय करने का विवेकाधिकार है कि किन मामलों की सुनवाई बड़ी बेंच द्वारा हो, और यह व्यवस्था लखनऊ व अन्य सर्किट बेंचों में सफलतापूर्वक चल रही है। कोर्ट के एक सवाल पर कि जब तीन सदस्य अलग-अलग बैठकर तीन गुना अधिक मामले निपटा सकते हैं, तो एक साथ बैठाने से शीघ्र निस्तारण कैसे संभव होगा, गोयल ने विस्तृत प्रत्युत्तर हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा।

कोर्ट ने प्रारंभिक तौर पर याचिकाकर्ताओं की दलीलों में दम पाया और कहा कि मामले पर गंभीर विचार की आवश्यकता है। कोर्ट ने बोर्ड ऑफ रेवेन्यू और राज्य सरकार को एक सप्ताह में प्रत्युत्तर हलफनामा दाखिल करने और याचिकाकर्ताओं को उसके बाद एक सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त 2026 को होगी।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि कोर्ट ने अगले आदेश तक 3 जुलाई और 8 जुलाई 2026 के दोनों विवादित आदेशों के प्रभाव पर रोक लगा दी और चेयरमैन को 24 घंटे के भीतर प्रयागराज, लखनऊ व अन्य सर्किट बेंचों में बेंचों के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक आदेश जारी करने का निर्देश दिया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut News | UP 112 Police Save Man From Suicide Attempt On Railway Track पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ…

You Missed

Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 3 views
Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 3 views
नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 5 views
Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं