गोवंश आश्रय संचालन पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब:सरकार से पूछा- एनजीओ से आवेदन क्यों ले रहा पशुपालन विभाग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Allahabad High Court Notice To UP Govt On Govansh Shelter NGO Policy

गोवंश आश्रय संचालन पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब:सरकार से पूछा- एनजीओ से आवेदन क्यों ले रहा पशुपालन विभागYogesh Somvanshi | लखनऊ7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने प्रदेश में निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन को लेकर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। न्यायालय ने वर्ष 2019 की सरकारी नीति पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी स्थानीय निकायों की है, तो पशुपालन विभाग सीधे स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) से आवेदन क्यों ले रहा है?

न्यायालय ने अपर मुख्य सचिव, पशुपालन विभाग को इस पूरे मामले की समीक्षा कर रिपोर्ट मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि सरकार स्पष्ट करे कि मौजूदा नीति का पालन किस प्राधिकरण के माध्यम से और किस प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने यह आदेश राजेश कुमार की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया।

याचिका में कहा गया था कि पशुपालन निदेशक ने प्रदेश के सभी मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को सीधे एनजीओ से प्राप्त आवेदनों के आधार पर गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इससे ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों की वैधानिक भूमिका समाप्त हो रही है।

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने 2 जनवरी और 28 जनवरी 2019 के शासनादेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन आदेशों में स्थानीय निकायों को ही गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, संचालन और प्रबंधन का अधिकार दिया गया है। यदि आवश्यकता हो तो वे एनजीओ या सीएसआर के तहत कार्य करने वाली कंपनियों का सहयोग ले सकते हैं, लेकिन पूरी प्रक्रिया स्थानीय निकायों की देखरेख में ही होनी चाहिए।

न्यायालय ने राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत निर्देशों का परीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टया पाया कि हाल ही में अपर मुख्य सचिव, पशुपालन विभाग द्वारा जारी आदेश भी वर्ष 2019 की मूल नीति से मेल नहीं खाता। कोर्ट ने कहा कि चूंकि मूल नीति मुख्य सचिव के स्तर से जारी की गई थी, इसलिए उसके क्रियान्वयन को लेकर पैदा हुए भ्रम और विसंगतियों का समाधान भी मुख्य सचिव के स्तर पर ही किया जाना चाहिए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़ कमाए, 128 गुना की ग्रोथ; फ्लॉप होकर हटने वाली थी फिल्म, फिर अचानक क्या हुआ

    Hindi News Bhaskar khaas Bhaskar explainer Neem Karoli Baba Story; Hanuman Ansh Box Office Collection Record Reason | Word Of Mouth आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़…

    डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली:गोरखपुर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घायल को भर्ती कराया

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Diagnostic Center Employee Suicide Attempt | Khorabar News डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली:गोरखपुर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घायल…

    You Missed

    Eatman: Sam Howell just took someone’s spot

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 2 views
    Eatman: Sam Howell just took someone’s spot

    आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़ कमाए, 128 गुना की ग्रोथ; फ्लॉप होकर हटने वाली थी फिल्म, फिर अचानक क्या हुआ

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 2 views
    आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़ कमाए, 128 गुना की ग्रोथ; फ्लॉप होकर हटने वाली थी फिल्म, फिर अचानक क्या हुआ

    Benfica vs Estoril Prediction, Betting Tips, Lineups & Odds | 31 Aug 2026

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 6 views
    Benfica vs Estoril Prediction, Betting Tips, Lineups & Odds | 31 Aug 2026

    डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली:गोरखपुर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घायल को भर्ती कराया

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 5 views
    डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली:गोरखपुर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घायल को भर्ती कराया

    As jury continues deliberating, Lindsay Clancy’s attorney slams Fox News coverage of case. Follow live updates. – The Boston Globe

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 6 views
    As jury continues deliberating, Lindsay Clancy’s attorney slams Fox News coverage of case. Follow live updates. – The Boston Globe

    बहराइच में 6 सवारी ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द:मैलानी-नानपारा रेलखंड पर पानी का रिसाव, सुरक्षा के कारण लिया फैसला

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 6 views
    बहराइच में 6 सवारी ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द:मैलानी-नानपारा रेलखंड पर पानी का रिसाव, सुरक्षा के कारण लिया फैसला