अंबेडकरनगर में ग्राम पंचायतों के ऑडिट की समीक्षा:जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए दिए निर्देश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ambedkarnagar
  • Ambedkar Nagar DM Orders Audit Case Disposal | Gram Panchayat Review

अंबेडकरनगर में ग्राम पंचायतों के ऑडिट की समीक्षा:जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए दिए निर्देशअरुणेश प्रताप सिंह | अम्बेडकरनगरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अंबेडकरनगर में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों से संबंधित ऑडिट प्रकरणों और विशेष ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण हेतु गठित समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2010-11 से 2023-24 तक के लंबित ऑडिट प्रकरणों, वसूली आदेशों, अनुपालन आख्या और विशेष ऑडिट आपत्तियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने 740 ग्राम पंचायतों के कुल 1844 ऑडिट प्रस्तरों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने 165 संतोषजनक अभिमत प्राप्त प्रस्तरों को वरिष्ठ कोषाधिकारी से सत्यापन के बाद निक्षेपित करने को कहा।

इसके अतिरिक्त, 388 प्रस्तरों पर जारी आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) का सत्यापन कराकर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। शेष अन्य प्रस्तरों के लिए ऑडिट विभाग के ऑडिटर और जेई एमआई अथवा जेई आरईएस की टीम से सत्यापन कराकर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा लंबित प्रकरणों में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में वसूली आदेश निर्गत किए जा चुके हैं, उनमें वसूली की कार्यवाही में तेजी लाई जाए और अनुपालन आख्या शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों में उत्तरदायित्व निर्धारित किया जा चुका है, उनमें नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। अधिकारियों को ऑडिट से संबंधित सभी अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण करने तथा शेष प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर कराते हुए नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में शासन की मंशा के अनुरूप वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Model Anganwadi Centers | Smart TV Education & Colorful Learning झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों…

    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Railway Special Trains For UP PET Exam | Students Travel PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए…

    You Missed

    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 3 views
    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 2 views
    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 4 views
    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    Bill Maher fires back at liberal critics over second Trump dinner: ‘I did it again, bitches’

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    Bill Maher fires back at liberal critics over second Trump dinner: ‘I did it again, bitches’

    हवा चली तो 24 घंटे में आधा हुआ प्रदूषण:मेरठ में AQI 343 से गिरकर 172 पर पहुंचा, सांस के मरीजों को अब भी परेशानी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    हवा चली तो 24 घंटे में आधा हुआ प्रदूषण:मेरठ में AQI 343 से गिरकर 172 पर पहुंचा, सांस के मरीजों को अब भी परेशानी