अम्बेडकरनगर में ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरी:लाखों के आभूषण और सामान लेकर चोर फरार, पुलिस जांच में जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ambedkarnagar
  • Ambedkar Nagar Jewellery Shop Theft | Lakhs Stolen, Police Investigating

अम्बेडकरनगर में ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरी:लाखों के आभूषण और सामान लेकर चोर फरार, पुलिस जांच में जुटीअम्बेडकरनगरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अंबेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के पंथीपुर बाजार स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपये के आभूषण और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अरई निवासी मुकेश सोनी की पंथीपुर बाजार में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मुकेश सोनी ने बताया कि वह बुधवार शाम रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे।

रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषणों समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का टूटा ताला और खुला शटर देखा तो इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। मौके पर पहुंचकर मुकेश सोनी ने दुकान की जांच की, जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय व्यापारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की।

सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

थानाध्यक्ष जलालपुर ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस टीम चोरी में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रामपुर में लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला:दिल्ली में नौकरी कर परिवार पाल रहा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    Hindi News Local Uttar pradesh Rampur Rampur Youth Body Found Hanging From Tree | Vimal Kumar Death Case रामपुर में लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला:दिल्ली में नौकरी…

    श्रीमद्भागवतम पर बनेगी 7 फिल्मों की सीरीज:रामायण शो बनाने वाले रामानंद सागर के पोते कर रहे हैं डायरेक्ट, रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू

    Hindi News Entertainment Bollywood Shrimadbhagavatam Movie Series Launch | Ramanand Sagar Grandson Directing श्रीमद्भागवतम पर बनेगी 7 फिल्मों की सीरीज:रामायण शो बनाने वाले रामानंद सागर के पोते कर रहे हैं…

    You Missed

    Restricted eating hours may reduce cognitive decline in older age, researchers find

    • By dp
    • July 29, 2026
    • 0 views
    Restricted eating hours may reduce cognitive decline in older age, researchers find

    रामपुर में लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला:दिल्ली में नौकरी कर परिवार पाल रहा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    • By dp
    • July 29, 2026
    • 0 views
    रामपुर में लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला:दिल्ली में नौकरी कर परिवार पाल रहा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    Emilie Kiser Reacts to “Deep” Anger From Fans Over Video of 16-Month-Old Son on Boat Without Life Jacket

    • By dp
    • July 29, 2026
    • 2 views
    Emilie Kiser Reacts to “Deep” Anger From Fans Over Video of 16-Month-Old Son on Boat Without Life Jacket

    श्रीमद्भागवतम पर बनेगी 7 फिल्मों की सीरीज:रामायण शो बनाने वाले रामानंद सागर के पोते कर रहे हैं डायरेक्ट, रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू

    • By dp
    • July 29, 2026
    • 2 views
    श्रीमद्भागवतम पर बनेगी 7 फिल्मों की सीरीज:रामायण शो बनाने वाले रामानंद सागर के पोते कर रहे हैं डायरेक्ट, रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू

    Sadie Sink Is Chasing New Challenges

    • By dp
    • July 29, 2026
    • 3 views
    Sadie Sink Is Chasing New Challenges

    सिद्धार्थनगर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं:सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे, मानसून दोबारा सक्रिय होने के आसार

    • By dp
    • July 29, 2026
    • 3 views
    सिद्धार्थनगर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं:सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे, मानसून दोबारा सक्रिय होने के आसार