अंबेडकरनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा:10 केंद्रों पर 26,208 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम, कड़े सुरक्षा इंतजाम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ambedkarnagar
  • Ambedkar Nagar Police Recruitment Exam Begins | 26,208 Candidates Appear

अंबेडकरनगर में पुलिस भर्ती परीक्षा:10 केंद्रों पर 26,208 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम, कड़े सुरक्षा इंतजामअरुणेश प्रताप सिंह | अम्बेडकरनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंबेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई। यह परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

यह परीक्षा तीन दिनों तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। कुल 26,208 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक पाली में 4,368 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश से डेढ़ घंटे पहले बुलाया गया। प्रवेश से पहले उनकी रेटिना की जांच और फिंगरप्रिंट स्कैन किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों की जांच त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के तहत की जा रही है।

केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की गहनता से जांच की जा रही है। इसके बाद उन्हें मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए लगभग 845 शिक्षकों और 380 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक केंद्र पर 10 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Shiv Bhola Mandir | Krishna Janmashtami Celebration & Bhajan श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की…

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Civil Lines Multilevel Parking Problems | Prayagraj Parking Visit आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे…

    You Missed

    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 0 views
    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 0 views
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी