- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Amethi
- Amethi Weather Update | Dense Fog Reduces Visibility, Vehicles Use Headlights
अमेठी में तीन दिन बारिश के बाद कोहरे की दस्तक:सड़कों पर विजिबिलिटी डाउन, दिन में भी हेडलाइट जलाकर चल रहे वाहनअखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तीन दिन की बारिश और इसके बाद दो दिन की तेज धूप के बाद अब सुबह-सुबह घना कोहरा छाने लगा है।
अमेठी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तीन दिन की बारिश और इसके बाद दो दिन की तेज धूप के बाद अब सुबह-सुबह घना कोहरा छाने लगा है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है, जिससे वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा है।
पिछले एक सप्ताह से जिले में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। पहले तीन दिनों तक हुई जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। खेतों में पानी भर गया था, जबकि सड़कों पर कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
बारिश के बाद निकली तेज धूप
बारिश का दौर थमने के बाद लगातार दो दिनों तक तेज धूप निकली। इससे लोगों को लगा कि मौसम साफ हो गया है और बारिश का असर खत्म हो गया। लेकिन अब सुबह के समय अचानक घना कोहरा छाने से मौसम ने फिर करवट ले ली है।
कम दृश्यता से वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
सुबह घना कोहरा छाने से सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण किसानों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही सुबह के समय ठंड का एहसास भी बढ़ गया है।
आने वाले दिनों में बढ़ सकता है कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, जिले में गुलाबी ठंड की शुरुआत मानी जा रही है। आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा और बढ़ सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




.jpg?w=1120&h=630&ssl=1)