- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Amitabh Bachchan Health Update | KBC Shooting Paused, Diwali Wishes Shared
बिना बुलेट प्रूफ शील्ड के अमिताभ बच्चन का संडे दर्शन:तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच माइक थामे दिखे, पीछे सतर्क खड़े रहे बेटे अभिषेक5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शनिवार शाम महानायक अमिताभ बच्चन की सेहत से जुड़ी चिंताजनक खबरें सामने आईं। इसके बावजूद बिग बी ने हर रविवार की तरह इस बार भी रविवार को फैंस से मिलने जलसा के बाहर आए। पिछले हफ्ते धमकियां मिलने के बीच महानायक बुलेट प्रूफ शील्ड की आड़ में फैंस से मिले थे, लेकिन इस हफ्ते शील्ड हटा दी गई। बेटे अभिषेक बच्चन भी पीछे सतर्क खड़े दिखे।
पहले अमिताभ बच्चन फैंस का अभिवादन करते दिखे।
बाद में उन्होंने माइक पर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक का सहारा लेकर रैंप से उतरे।
अमिताभ बच्चन के जाने के बाद अभिषेक बेहद सतर्क अंदाज में टीम को इंस्ट्रक्शन देते नजर आए।
धमकियां मिलने पर पिछले हफ्ते बुलेट प्रूफ कैबिन में दिए संडे दर्शन
अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर जलसा को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं। इसके चलते पिछले रविवार अमिताभ बच्चन ने एक बुलेटप्रूफ कांच के कैबिन की आड़ में संडे दर्शन दिए थे। वे केबिन के अंदर से ही बाहर मौजूद फैंस की तरफ हाथ हिलाते और हाथ जोड़कर नमस्कार करते नजर आए। तब भी बेटे अभिषेक उनके साथ मौजूद थे।
भावुक पोस्ट कर बिग बी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं
अमिताभ बच्चन ने आधिकारिक ब्लॉग में लिखा, सबको दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं और चतुर्दशी की भी बधाई व स्नेह, आदर, शुभ मंगल की प्रार्थनाएं। ईश्वर की कृपा हमेशा हमे घेरे रहे।
आगे अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि उन्हें इतनी बधाई और तोहफे मिलते हैं कि अब उनके पास इन्हें रखने की भी जगह कम पड़ने लगी है। उन्होंने लिखा, मैं अपनी तरफ से तोहफे भेजने वालों को पत्र लिखकर जवाब देने की कोशिश कर रहा हूं। खुद जवाब देना चाहता हूं, लेकिन जिस हाथ से लिखते हैं, उस हाथ को चलाने में कष्ट हो रहा है। देरी के लिए माफी चाहता हूं।
ब्लॉग के अगले हिस्से में उन्होंने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से ऐसी स्थिति बन रही है जिससे उन्हें बार-बार माफी मांगनी पड़ रही है।
इसके अलावा भी अमिताभ बच्चन ने आधिकारिक X अकाउंट से दो पोस्ट शेयर कीं। पहले में लिखा, ‘हो हो हो गया।’ और दूसरे में लिखा, ‘और क्या? बस।’
दावाः तबीयत बिगड़ने पर रोकी गई केबीसी की शूटिंग
न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने कौन बनेगा करोड़पति से जुड़े सूत्र के हवाले से लिखा है कि अमिताभ बच्चन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। जिसके चलते शो के नए एपिसोड की शूटिंग रोकी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, तबीयत में सुधार होने पर अमिताभ बच्चन जल्द ही नए एपिसोड शूट करेंगे। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग शेयर कर बताया कि वो रूटीन पर लौटने की कोशिश कर रहे हैं।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔



