अमिताभ बच्चन ने ₹21.88 करोड़ में 3-फ्लोर किराए पर दिए:हर महीने ₹33 लाख किराया मिलेगा; न्यूट्रिशन ब्रांड से 5 साल के लिए डील साइन

  • Hindi News
  • Business
  • Amitabh Bachchan Mumbai Property Deal | Andheri West Floor Rent Income

अमिताभ बच्चन ने ₹21.88 करोड़ में 3-फ्लोर किराए पर दिए:हर महीने ₹33 लाख किराया मिलेगा; न्यूट्रिशन ब्रांड से 5 साल के लिए डील साइनमुंबई12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमिताभ ने पांच महीने पहले ही अयोध्या में जमीन खरीदी थी। - Dainik Bhaskarअमिताभ ने पांच महीने पहले ही अयोध्या में जमीन खरीदी थी।

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में एक और बड़ी डील की है। उन्होंने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित ‘सिग्नेचर’ बिल्डिंग में अपने 3 फ्लोर 5 साल के लिए किराए पर दिए हैं।

इस प्रॉपर्टी से अमिताभ बच्चन को हर महीने 33 लाख रुपए मिलेंगे। 5 साल की पूरी लीज अवधि के दौरान उन्हें कुल ₹21.88 करोड़ की कमाई होगी।

8,428 वर्ग फीट कारपेट एरिया और 9 गाड़ियों की पार्किंग

प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने यह जगह ‘ट्रूनैटिव’ नाम की एक न्यूट्रिशन कंपनी को किराए पर दी है। इस कंपनी को इस्तेमाल के लिए करीब 8428 वर्ग फीट जगह मिली है। इसके साथ ही, कंपनी के लोगों के लिए बिल्डिंग में 9 गाड़ियां खड़ी करने की खास पार्किंग भी अलग से दी गई है।

नियम और शर्तें: इस रेंट एग्रीमेंट पर सरकारी मुहर 7 अगस्त को लगी थी, लेकिन कंपनी का किराया 15 अगस्त 2026 से शुरू माना गया है। एग्रीमेंट में यह शर्त भी रखी गई है कि हर साल इस जगह का किराया 5% बढ़ेगा। यानी जैसे-जैसे साल बीतेंगे, अमिताभ बच्चन को मिलने वाला महीने का किराया और ज्यादा होता जाएगा।

पिछले साल वॉर्नर म्यूजिक को दिए थे 4 ऑफिस

अमिताभ बच्चन के लिए प्रॉपर्टी किराए पर देकर मोटी कमाई करना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले साल 2023 में भी उन्होंने मुंबई की लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में अपने 4 ऑफिस वार्नर म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी को किराए पर दिए थे।

यह डील मार्च 2024 में हुई थी। इस डील से अमिताभ बच्चन को हर महीने ₹17.30 लाख का किराया मिल रहा है। इस सौदे के तहत उस कंपनी को गाड़ियां खड़ी करने के लिए 12 पार्किंग स्पेस भी दिए गए थे।

अयोध्या में भी खरीदी ₹35 करोड़ की जमीन

मुंबई के अलावा अमिताभ बच्चन ने यूपी के अयोध्या में भी प्रॉपर्टी खरीदी है। इसी साल मार्च में उन्होंने 2.67 एकड़ जमीन 35 करोड़ रुपए में ली है।

जिस कंपनी (अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप) से उन्होंने यह जमीन खरीदी है, उनका कहना है कि अयोध्या में बिग-बी का यह तीसरा बड़ा निवेश है।

कंपनी के मुताबिक, जमीन 75 एकड़ में बन रहे लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ के पास और राम मंदिर से सिर्फ 15-20 मिनट की दूरी पर है।

यह द सरयू प्रोजेक्ट की जमीन है। यहीं अमिताभ बच्चन ने नई जमीन खरीदी है।यह द सरयू प्रोजेक्ट की जमीन है। यहीं अमिताभ बच्चन ने नई जमीन खरीदी है।

कब-कब जमीनें खरीदीं

  • अमिताभ बच्चन ने जनवरी 2024 में, तिहुरा मांझा इलाके के पास 2 बीघा (करीब 5,069 वर्ग मीटर) जमीन खरीदी थी। इसकी कीमत 86 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई थी।
  • 2024 में उन्होंने अयोध्या में HoABL के फ्लैगशिप सेवन-स्टार मिक्स्ड-यूज एन्क्लेव, सरयू में 10,000 स्क्वॉयर फीट का प्लॉट 14.5 करोड़ में खरीदा था।
  • बिग बी ने मई 2025 में, सरयू के पास 25,000 स्क्वॉयर फीट का प्लॉट लगभग 40 करोड़ में खरीदा था। ‘द सरयू’ के पहले नागरिक (फर्स्ट सिटिजन) भी बने थे।

वर्क फ्रंट: कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन होस्ट कर रहे

फिल्मों और बिजनेस इन्वेस्टमेंट्स के साथ-साथ बिग बी TV स्क्रीन पर भी एक्टिव हैं। 80 पार की उम्र में भी उनका वर्क कमिटमेंट जारी है। इन दिनों वे लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं।

नॉलेज पार्ट: कारपेट एरिया और लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट क्या है ?

  • कारपेट एरिया: किसी प्रॉपर्टी या फ्लैट के अंदर का वह वास्तविक हिस्सा जिस पर सचमुच कारपेट बिछाई जा सकती है। इसमें दीवार की मोटाई या बालकनी/पार्किंग का एरिया शामिल नहीं होता।
  • लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट: यह एक कानूनी दस्तावेज है जो मकान मालिक और किराएदार के बीच एक तय समय के लिए प्रॉपर्टी के इस्तेमाल का अधिकार देता है, लेकिन इससे प्रॉपर्टी का मालिकाना हक ट्रांसफर नहीं होता।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • सोना ₹1,804 बढ़कर ₹1.54 लाख पर पहुंचा: इस महीने ₹11 हजार महंगा हो चुका, चांदी ₹1,800 बढ़कर ₹2.36 लाख किलो हुई

    इस महीने ₹11 हजार महंगा हो चुका, चांदी ₹1,800 बढ़कर ₹2.36 लाख किलो हुई|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar1:02Play videoPlay videoबिजनेस

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LPG ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़कर 23 अगस्त हुई: सर्वर और एप डाउन होने से ग्राहक परेशान; गैस एजेंसियों पर लगीं लंबी लाइनें

    सर्वर और एप डाउन होने से ग्राहक परेशान; गैस एजेंसियों पर लगीं लंबी लाइनें|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskarबिजनेस

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सेंसेक्स 280 अंक गिरकर 77,728 पर बंद: निफ्टी भी 78 अंक गिरा; IT और FMCG शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली

    निफ्टी भी 78 अंक गिरा; IT और FMCG शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskarबिजनेस

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बैंकिंग सुधारों के लिए जल्द बनेगी हाई-लेवल कमेटी: वित्त मंत्री ने कहा- बैंकों का NPA सबसे निचले स्तर पर, विकसित भारत लक्ष्य पर फोकस

    बिजनेस

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

एनएसएस ने लगाया रक्तदान शिविर:जिला पंचायत अध्यक्ष बोले- रक्तदान महादान, जरूरतमंद को मिल सकता है नया जीवन

Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Muzaffarnagar Blood Donation Camp | District Panchayat President Virpal Nirwal एनएसएस ने लगाया रक्तदान शिविर:जिला पंचायत अध्यक्ष बोले- रक्तदान महादान, जरूरतमंद को मिल सकता…

NER के विराट बने भारतीय रेलवे U-23 टीम के कप्तान:CK नायडू ट्रॉफी में दिखाएंगे दम; विशाल को मिली मैनेजर की जिम्मेदारी

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur CK Naidu Trophy | Virat Jaiswal Named Indian Railway U 23 Team Captain NER के विराट बने भारतीय रेलवे U-23 टीम के कप्तान:CK नायडू…

You Missed

Review: Can divorce be satisfying? It certainly is in ‘War’

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 1 views
Review: Can divorce be satisfying? It certainly is in ‘War’

एनएसएस ने लगाया रक्तदान शिविर:जिला पंचायत अध्यक्ष बोले- रक्तदान महादान, जरूरतमंद को मिल सकता है नया जीवन

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 3 views
एनएसएस ने लगाया रक्तदान शिविर:जिला पंचायत अध्यक्ष बोले- रक्तदान महादान, जरूरतमंद को मिल सकता है नया जीवन

Guardians Should Pull the Don Mattingly Move… But Do it Better

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 4 views
Guardians Should Pull the Don Mattingly Move… But Do it Better

NER के विराट बने भारतीय रेलवे U-23 टीम के कप्तान:CK नायडू ट्रॉफी में दिखाएंगे दम; विशाल को मिली मैनेजर की जिम्मेदारी

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 4 views
NER के विराट बने भारतीय रेलवे U-23 टीम के कप्तान:CK नायडू ट्रॉफी में दिखाएंगे दम; विशाल को मिली मैनेजर की जिम्मेदारी

Thursday Night Football: Steelers CB Jalen Ramsey is active vs. Browns

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 4 views
Thursday Night Football: Steelers CB Jalen Ramsey is active vs. Browns

फिल्मी अंदाज में बदमाश के पीछे भागती रही यूपी पुलिस:अंकित बालियान मर्डर मामले में साजिशकर्ता का CCTV वायरल; गलियों में बाइक से भागता रहा

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 4 views
फिल्मी अंदाज में बदमाश के पीछे भागती रही यूपी पुलिस:अंकित बालियान मर्डर मामले में साजिशकर्ता का CCTV वायरल; गलियों में बाइक से भागता रहा