अमरोहा में कलेक्ट्रेट पहुंचे हजारों किसान:भारत-अमेरिका ट्रेड डील रोकने, भूमि अधिग्रहण में 4 गुना मुआवजा समेत कई मांगें

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Amroha
  • Amroha Farmers Protest: Trade Deal & Ganga Expressway Compensation Demands

अमरोहा में कलेक्ट्रेट पहुंचे हजारों किसान:भारत-अमेरिका ट्रेड डील रोकने, भूमि अधिग्रहण में 4 गुना मुआवजा समेत कई मांगेंरोहित प्रजापति | अमरोहा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमरोहा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) सहित अन्य किसान संगठनों ने एक साथ एकत्र होकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में पहुंचे किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

किसान ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों से कलेक्ट्रेट पहुंचे, जिससे आसपास के क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

हजारों की संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया।हजारों की संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया।

किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील समझौते को किसानों के लिए हानिकारक बताते हुए उसे रोकने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि गंगा एक्सप्रेसवे मार्ग के द्वितीय चरण में मंगरौला से हरिद्वार तक भूमि अधिग्रहण के लिए सर्किल रेट बढ़ाकर बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाए।

अधिकारियों ने धरने पर बैठे किसानों की समस्याओं को सुना।अधिकारियों ने धरने पर बैठे किसानों की समस्याओं को सुना।

इसके अतिरिक्त, किसानों ने मुरादाबाद कॉरिडोर नेशनल हाईवे 9 के दोनों ओर एक-एक किलोमीटर भूमि को एमडीए के अधीन लाने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन का भी समर्थन किया और उन पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए छात्रों की मांगें मानने की अपील की।

धरने के दौरान संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    14 तस्वीरों में देखें कासगंज की जन्माष्टमी:रंग-बिरंगी रोशनी-फूलों से सजे मंदिर, श्रीकृष्ण स्वरूप में बच्चों ने की लीलाएं

    Hindi News Local Uttar pradesh Kasganj Krishna Janmashtami In Kasganj | Temples Decorated With Grand Lights 14 तस्वीरों में देखें कासगंज की जन्माष्टमी:रंग-बिरंगी रोशनी-फूलों से सजे मंदिर, श्रीकृष्ण स्वरूप में…

    सलमान खान ने कैफे को दी चेतावनी:बोले- हाइजीन मेंटेन रखना, वरना उनको भेज दूंगा; क्या तुकाराम मुंढे की ओर किया इशारा

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Warning To Bandra Cafe Owner | Mumbai Cafe Viral Video सलमान खान ने कैफे को दी चेतावनी:बोले- हाइजीन मेंटेन रखना, वरना उनको भेज दूंगा;…

    You Missed

    Downtown Dallas residents dealing with increased security for Republican midterm convention

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 0 views
    Downtown Dallas residents dealing with increased security for Republican midterm convention

    14 तस्वीरों में देखें कासगंज की जन्माष्टमी:रंग-बिरंगी रोशनी-फूलों से सजे मंदिर, श्रीकृष्ण स्वरूप में बच्चों ने की लीलाएं

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 0 views
    14 तस्वीरों में देखें कासगंज की जन्माष्टमी:रंग-बिरंगी रोशनी-फूलों से सजे मंदिर, श्रीकृष्ण स्वरूप में बच्चों ने की लीलाएं

    Meghan Markle Accused of Staging ‘PR Stunt’ With Acting Comeback — Source

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 3 views
    Meghan Markle Accused of Staging ‘PR Stunt’ With Acting Comeback — Source

    सलमान खान ने कैफे को दी चेतावनी:बोले- हाइजीन मेंटेन रखना, वरना उनको भेज दूंगा; क्या तुकाराम मुंढे की ओर किया इशारा

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 3 views
    सलमान खान ने कैफे को दी चेतावनी:बोले- हाइजीन मेंटेन रखना, वरना उनको भेज दूंगा; क्या तुकाराम मुंढे की ओर किया इशारा

    Watch: Queen Elizabeth II sculpture unveiled in Romsey

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 4 views
    Watch: Queen Elizabeth II sculpture unveiled in Romsey

    100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का सेट

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 4 views
    100 कंटेस्टेंट, बिना दर्शकों का एरिना और दिमागी खेल:ऐसा है अनिल कपूर के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का सेट