डीएनए रिपोर्ट पेश करने पर तुरंत सुनवाई का निर्देश:अमरोहा हत्याकांड : हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का आदेश निरस्त किया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Amroha Murder Case: High Court Quashes Trial Court Order; Directs DNA Report Hearing

डीएनए रिपोर्ट पेश करने पर तुरंत सुनवाई का निर्देश:अमरोहा हत्याकांड : हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का आदेश निरस्त कियाप्रयागराज3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अमरोहा के एक हत्याकांड मामले में ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया है कि वह डीएनए रिपोर्ट की मांग वाली अर्जी पर पहले सुनवाई करे, उसके बाद ही आगे की कार्यवाही करे।

.

जिला अमरोहा के थाना गजरौला में वर्ष 2015 में दर्ज केस क्राइम संख्या 332/2015 में अभियुक्त इफ्तेखार खान पर धारा 302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) और 201 (साक्ष्य मिटाना) आईपीसी के तहत मुकदमा चल रहा है। मामला एक अज्ञात शव की पहचान से जुड़ा है। अभियुक्त का कहना है कि उसे झूठा फंसाया गया है।

जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने स्वयं डीएनए जांच की मांग की थी, लेकिन विवेचक ने न तो डीएनए रिपोर्ट ट्रायल कोर्ट में पेश की और न ही यह स्पष्ट किया कि जांच हुई भी या नहीं। इस पर अभियुक्त ने 25 मार्च 2026 को अपर जिला जज, अमरोहा की अदालत में धारा 91 सीआरपीसी / 94 बीएनएसएस के तहत अर्जी दाखिल कर डीएनए व एफएसएल रिपोर्ट पेश कराने की मांग की।

ट्रायल कोर्ट ने इस अर्जी पर विचार को बचाव पक्ष के साक्ष्य के चरण तक टाल दिया, जिसे अभियुक्त ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।

ट्रायल कोर्ट का आदेश निरस्त

न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र की पीठ ने ट्रायल कोर्ट का आदेश निरस्त करते हुए कहा कि धारा 91 सीआरपीसी के तहत अर्जी पर विचार का कोई निश्चित चरण नहीं होता। यह मामले की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। चूंकि डीएनए परीक्षण इस मामले के मूल विवाद से सीधे जुड़ा है, इसलिए इस अर्जी को टालना उचित नहीं था।

कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया कि इस आदेश की प्रति प्राप्त होने के दो माह के भीतर अर्जी पर अभियोजन पक्ष को सुनवाई का मौका देकर कानून के अनुसार निर्णय लिया जाए।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

You Missed

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे