मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को मुरादाबाद दौरे पर:अमरोहा की नई पुलिस लाइन, तहसील भवनों का कर सकते हैं लोकार्पण

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Amroha
  • Amroha New Police Line & Tehsil Buildings Inauguration Soon | CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को मुरादाबाद दौरे पर:अमरोहा की नई पुलिस लाइन, तहसील भवनों का कर सकते हैं लोकार्पणरोहित प्रजापति | अमरोहा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 30 जून को मुरादाबाद दौरे की संभावनाओं के बीच अमरोहा में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री मुरादाबाद से ही वर्चुअल माध्यम से या कार्यक्रम के दौरान अमरोहा की नवनिर्मित पुलिस लाइन, आश्रम पद्धति विद्यालय और अमरोहा व नौगावां सादात के नए तहसील भवनों का लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक शासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

जनपद में लंबे समय से निर्माणाधीन पुलिस लाइन का कार्य अब पूरी तरह संपन्न हो चुका है। इसके अतिरिक्त, अमरोहा और नौगावां सादात के नए तहसील भवन भी तैयार हैं। हसनपुर क्षेत्र में आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लोकार्पण का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस लाइन के लोकार्पण से पहले, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए गठित समिति अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। इस समिति में लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और अग्निशमन विभाग के अधिकारी शामिल थे। आमतौर पर, किसी भी बड़े लोकार्पण से पूर्व यह प्रक्रिया पूरी कराई जाती है।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए अमरोहा प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शासन से कार्यक्रम मिलते ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल शासन से लोकार्पण संबंधी कोई अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का जनपदवार कार्यक्रम जारी है, लेकिन अमरोहा की परियोजनाओं के उद्घाटन को लेकर अभी कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। प्रशासन शासन के निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जिन्न भगाने के लिए कमरे में खुदवाया गड्ढा:झांसी में किराएदार बोली-तांत्रिक ने बताई थी गड्ढा खुदवाने की विधि

    Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Tenant Digs 10ft Pit In Room On Tantrik Advice | Viral Video जिन्न भगाने के लिए कमरे में खुदवाया गड्ढा:झांसी में किराएदार बोली-तांत्रिक…

    सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Bollywood Celebs At T Series Office Mumbai | Satyanarayan Pooja Visit सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, ‘हनुमान अंश’…

    You Missed

    XRP could rally 50x by repeating its 2016 pattern, analyst says

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 1 views
    XRP could rally 50x by repeating its 2016 pattern, analyst says

    जिन्न भगाने के लिए कमरे में खुदवाया गड्ढा:झांसी में किराएदार बोली-तांत्रिक ने बताई थी गड्ढा खुदवाने की विधि

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 1 views
    जिन्न भगाने के लिए कमरे में खुदवाया गड्ढा:झांसी में किराएदार बोली-तांत्रिक ने बताई थी गड्ढा खुदवाने की विधि

    Army vs. Temple odds: 2026 college football picks, Week 4 predictions from proven model – SportsLine.com

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 3 views
    Army vs. Temple odds: 2026 college football picks, Week 4 predictions from proven model – SportsLine.com

    सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 3 views
    सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

    Live! Mali vs. Cape Verde in the AFCON 2027 Qualifiers on beIN SPORTS

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 4 views
    Live! Mali vs. Cape Verde in the AFCON 2027 Qualifiers on beIN SPORTS

    एक्टर मुश्ताक खान सुपुर्द-ए-खाक किए गए:राजपाल यादव बोले- निधन से 2 घंटे पहले ही मिला था; सनी देओल-अनुपम खेर ने दुख जताया

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 4 views
    एक्टर मुश्ताक खान सुपुर्द-ए-खाक किए गए:राजपाल यादव बोले- निधन से 2 घंटे पहले ही मिला था; सनी देओल-अनुपम खेर ने दुख जताया