एक्टर अनंत नाग को 2024 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड:300+ फिल्मों में काम किया; मालगुड़ी डेज से प्रसिद्ध हुए, KGF में भी थे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Anant Nag Honored With Dada Saheb Phalke Award 2026 | PM Modi Statement

एक्टर अनंत नाग को 2024 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड:300+ फिल्मों में काम किया; मालगुड़ी डेज से प्रसिद्ध हुए, KGF में भी थे1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा।

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अनंत नाग को पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट करके अनंत नाग को बधाई दी। उन्होंने लिखा- कई दशकों तक उनके सहज अभिनय, बेहतरीन बहुमुखी प्रतिभा ने भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर एक मजबूत छाप छोड़ी है।

‘केजीएफ’ में आनंद इंगलागी बने थे अनंत नाग

अनंत नाग ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ (2018) में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक ‘आनंद इंगलागी’ का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। फिल्म में वे एक नरेटर (सूत्रधार) की भूमिका में नजर आए थे, जो टीवी चैनल के इंटरव्यू में ‘कोलार गोल्ड फील्ड्स’ (KGF) और रॉकी (यश) के बनने व उभरने की दास्तान सुनाते हैं।

उनकी गंभीर आवाज, सधी हुई अदाकारी और कहानी सुनाने के अंदाज ने पहले पार्ट को एक मजबूत आधार दिया था। इस किरदार के लिए उन्होंने अपनी आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को शुरुआत से अंत तक जोड़े रखा, जिसने ‘केजीएफ 1’ की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी।

'केजीएफ: चैप्टर 1' में पत्रकार आनंद इंगलागी के रोल में अनंत नाग।‘केजीएफ: चैप्टर 1’ में पत्रकार आनंद इंगलागी के रोल में अनंत नाग।

हालांकि, ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ (2022) में अनंत नाग नजर नहीं आए थे। फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील शुरुआत में चैप्टर 2 में भी उन्हें उसी रोल में जारी रखना चाहते थे, लेकिन कहानी में बदलाव और स्वास्थ्य कारणों की वजह से वे दूसरे भाग का हिस्सा नहीं बन सके।

300 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम

4 सितंबर 1948 को जन्मे अनंत नाग (अनंत नागरकट्टे) कन्नड़ सिनेमा के सबसे सम्मानित और दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें 250 से ज्यादा कन्नड़ फिल्में शामिल हैं।

कन्नड़ के अलावा उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जादू चलाया है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF के दोनों पार्ट में वह नजर आए थे।

‘मालगुडी डेज’ से घर-घर में मिली पहचान

फिल्मों के अलावा अनंत नाग को आरके नारायण की कहानियों पर आधारित दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल ‘मालगुडी डेज’ से घर-घर में पहचान मिली थी। वे अब तक 5 बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं।

2025 में अनंत नाग को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म भूषण' से नवाजा गया था।2025 में अनंत नाग को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से नवाजा गया था।

2025 में मिला था ‘पद्म भूषण’ सम्मान

सिनेमा और कला के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत सरकार ने साल 2025 में अनंत नाग को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से नवाजा था। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार को भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है, जो भारतीय सिनेमा के विकास और प्रगति में किसी व्यक्ति के विशेष योगदान के लिए दिया जाता है।

नेशनल और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के बारे में जानिए …

1954 में हुई थी नेशनल अवॉर्ड की शुरुआत

साल 1954 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म जगत से जुड़ा सम्मान देने के लिए किया था। इसकी नींव भारतीय कल्चर और आर्ट को बढ़ावा देने के लिए रखी गई थी। 10 अक्टूबर 1954 को नेशनल अवॉर्ड की पहली सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें मराठी फिल्म श्यामची आई को बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया था।

1969 में हुई दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड की शुरुआत

साल 1969 में नेशनल अवॉर्ड में हिंदी सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के के सम्मान में नई कैटेगरी दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड को शामिल किया गया था। साल 1969 में देविका रानी, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने वाली पहली फिल्मी हस्ती रहीं। तब से लेकर आज तक करीब 54 लोग दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। इसे फिल्म जगत का सबसे गौरवपूर्ण सम्मान कहा जाता है। 2024 में ये अवॉर्ड मिथुन चक्रवर्ती को मिला था। वहीं 2025 में ये अवॉर्ड मोहन लाल को मिला था।

ये खबर भी पढ़ें

आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड:कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, 72वें नेशनल अवॉर्ड का एलान

फिल्म आर्टिकल 370 को शनिवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वर्ष 2024 की बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं, फिल्म ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला और यामी गौतम को लीडिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में

    Hindi News Entertainment Bollywood Aishwarya Rai Birthday | Bollywood To Hollywood Career Journey Analysis ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का…

    प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले को हाईकोर्ट ने 'किशोरी प्रेम' का मामला माना

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Meerut POCSO Case | Allahabad High Court Grants Bail In Kishori Prem प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले…

    You Missed

    Blue Jackets at Stars projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    Blue Jackets at Stars projected lineups  | NHL.com

    ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 3 views
    ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में

    Barcelona 6-1 Alaves: Lamine Yamal and Raphinha each score twice as Barca return to top of La Liga

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 7 views
    Barcelona 6-1 Alaves: Lamine Yamal and Raphinha each score twice as Barca return to top of La Liga

    प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले को हाईकोर्ट ने 'किशोरी प्रेम' का मामला माना

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 6 views
    प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले को हाईकोर्ट ने 'किशोरी प्रेम' का मामला माना

    Among ESPN College GameDay and SEC Nation talent, only one picks Florida over Georgia

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 7 views
    Among ESPN College GameDay and SEC Nation talent, only one picks Florida over Georgia

    FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस मिलने पर बोले- कंपनी की जगह मुझे नोटिस देना गलत

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 6 views
    FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस मिलने पर बोले- कंपनी की जगह मुझे नोटिस देना गलत