रामायण में साईं पल्लवी की कास्टिंग पर भड़के अन्नूू कपूर:कहा- ये शोशेबाजी करेंगे, देखिए किसे सीता का रोल दिया, सीता मां हैं, जानिए पूरा बयान

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Annu Kapoor Criticizes Sai Pallavi Casting In Ramayan | Controversy

रामायण में साईं पल्लवी की कास्टिंग पर भड़के अन्नूू कपूर:कहा- ये शोशेबाजी करेंगे, देखिए किसे सीता का रोल दिया, सीता मां हैं, जानिए पूरा बयान14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सीनियर एक्टर अन्नू कपूर ने हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण में माता सीता का किरदार साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को देने पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि फिल्ममेकर्स किसी दूसरे सब्जेक्ट पर फिल्म बना सकते थे, क्योंकि वो कुछ भी करके रामानंद सागर जैसी फिल्म नहीं बना सकेंगे।

अन्नू कपूर ने हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में कहा है कि भारत में बायोपिक नहीं बनानी चाहिए। आगे अन्नू कपूर ने नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण पर कहा, ‘क्या बनाएंगे, जो बनाएंगे, वो रामानंद सागर की रामायण को टेक्नोलॉजिकली बहुत शू शां और फूं फां और शोशेबाजी कर देंगे। लेकिन उसके बाद आप ये सोचिए कि किसको आपने सीता का रोल दिया है। सीता मां हैं, इस देश का हिंदू श्री राम चंद्र को नारायण का अवतार मानते हैं और किनको लिया है माता सीता के रोल में। अब आप सोचिए।’

आगे अन्नू कपूर ने ये भी कहा है कि वो नितेश तिवारी को जानते तक नहीं हैं। वो फिल्में नहीं देखते, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वो रामायण बना रहे हैं, तो उन्होंने नितेश तिवारी नहीं बल्कि रामायण बनाने का विरोध किया।

8 नवंबर को रिलीज होगी रामायणः पार्ट-1

बता दें कि एपिक सागा फिल्म रामायण, इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं। ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है।

सबसे मंहगे बिकेंगे रामायण के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स

वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म रामायण के हिंदी वर्जन के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर्स 450 करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं। जबकि अब तक सबसे मंहगे डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग के 250 करोड़ में बिके हैं। अगर ये फिल्म 450 की बजाए 300 करोड़ तक में भी डील करती है, तो ये बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील बन जाएगी।

फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी अहम बातें-

  • फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।
  • 1987 के टीवी शो ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे।
  • फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है।
  • फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म दंगल बनाई थी।
  • फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर तैयार कर रहे हैं।
  • फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी।
  • फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का काम ऑस्कर विनर स्टूडियो DNEG और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं।
  • फिल्म को दो भाग में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आमिर को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी:कहा- तीसरी शादी लव जिहाद, सबक सिखाएंगे; एक्टर ने कहा था- गौरी हिंदू नहीं ईसाई

    Hindi News Entertainment Bollywood Aamir Khan Vs Lawrence Bishnoi; 3rd Marriage Love Jihad Controversy | Gauri Spratt आमिर को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी:कहा- तीसरी शादी लव…

    बरेली में पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को दफनाया:भाई ने जहर देकर हत्या का लगाया था आरोप, रिपोर्ट का इंतजार

    Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Bareilly Woman Death Case | Brother Alleges Poisoning, Body Exhumed बरेली में पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को दफनाया:भाई ने जहर देकर हत्या…

    You Missed

    Anyone win Powerball Saturday, July 18, 2026, halfway to $1 billion?

    • By dp
    • July 19, 2026
    • 1 views
    Anyone win Powerball Saturday, July 18, 2026, halfway to  billion?

    आमिर को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी:कहा- तीसरी शादी लव जिहाद, सबक सिखाएंगे; एक्टर ने कहा था- गौरी हिंदू नहीं ईसाई

    • By dp
    • July 19, 2026
    • 4 views
    आमिर को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी:कहा- तीसरी शादी लव जिहाद, सबक सिखाएंगे; एक्टर ने कहा था- गौरी हिंदू नहीं ईसाई

    Dricus du Plessis calls potential Sean Strickland vs. Khamzat Chimaev rematch ‘ridiculous’

    • By dp
    • July 19, 2026
    • 4 views
    Dricus du Plessis calls potential Sean Strickland vs. Khamzat Chimaev rematch ‘ridiculous’

    बरेली में पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को दफनाया:भाई ने जहर देकर हत्या का लगाया था आरोप, रिपोर्ट का इंतजार

    • By dp
    • July 19, 2026
    • 4 views
    बरेली में पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को दफनाया:भाई ने जहर देकर हत्या का लगाया था आरोप, रिपोर्ट का इंतजार

    AMBER Alert issued for 4-year-old girl abducted in Kennewick

    • By dp
    • July 19, 2026
    • 4 views
    AMBER Alert issued for 4-year-old girl abducted in Kennewick

    जफ्फी डालो, प्यार करो पर शहनाज गिल ट्रोल:पंजाबी फिल्म 'इश्कनामा' के ट्रेलर लॉन्चिंग पर बयान देकर फंसी; पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर बोला- कहानी फर्जी

    • By dp
    • July 19, 2026
    • 4 views
    जफ्फी डालो, प्यार करो पर शहनाज गिल ट्रोल:पंजाबी फिल्म 'इश्कनामा' के ट्रेलर लॉन्चिंग पर बयान देकर फंसी; पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर बोला- कहानी फर्जी