अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में लड़खड़ाए बॉबी देओल:रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर ने साथ डांस किया; रेखा आइकॉनिक साड़ी में पहुंचीं, रितेश-जेनेलिया भी मौजूद रहे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Anshula Kapoor Rohan Thakkar Reception | Rekha, Jackie Shroff Attend

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में लड़खड़ाए बॉबी देओल:रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर ने साथ डांस किया; रेखा आइकॉनिक साड़ी में पहुंचीं, रितेश-जेनेलिया भी मौजूद रहे1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी की है। ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों से हुई शादी के बाद कपल ने मंगलवार को रिसेप्शन दिया, जिसमें दोनों परिवारों के साथ-साथ बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं।

इस बीच रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर पार्टी में साथ दिखाई दिए। उन्होंने अपनी फिल्म गुंडे के आइकॉनिक सॉन्ग ‘दिल में बजी घंटी यार’ पर जमकर डांस किया।

देखिए रणवीर और अर्जुन के डांस की तस्वीरें

देखिए रिसेप्शन की चुनिंदा तस्वीरें-

अंशुला कपूर ने रिसेप्शन में अमित अग्रवाल का डिजाइनर आउटफिट पहना।अंशुला कपूर ने रिसेप्शन में अमित अग्रवाल का डिजाइनर आउटफिट पहना।रिसेप्शन के लिए अंशुला के कहने पर आउटफिट के लिए सिंदूरी रंग चुना गया था।रिसेप्शन के लिए अंशुला के कहने पर आउटफिट के लिए सिंदूरी रंग चुना गया था।अंशुला का खास आउटफिट बनारसी ब्रोकेड से बनाया गया था, जिसके साथ उन्होंने एमराल्ड जूलरी पहनी।अंशुला का खास आउटफिट बनारसी ब्रोकेड से बनाया गया था, जिसके साथ उन्होंने एमराल्ड जूलरी पहनी।

रिसेप्शन के आउटफिट की तस्वीरें शेयर कर अंशुला ने लिखा है, ‘हमारी कॉकटेल पार्टी के लिए मुझे शुरू से ही पता था कि मैं लाल रंग पहनना चाहती हूं। एक शादीशुदा महिला के तौर पर यह मेरी पहली शाम थी, जब मैं अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय का जश्न मना रही थी। ऐसे में सिंदूरी लाल ही मुझे सबसे सही रंग लगा। जब मैंने और अमित (अग्रवाल) ने इस आउटफिट पर बात करनी शुरू की, तो एक ही ख्याल बार-बार मन में आया, मैं चाहती थी कि यह मेरी पहचान और व्यक्तित्व का एक रूपक बने।’

‘अमित अग्रवाल ने एक बनारसी ब्रोकेड साड़ी से शुरुआत की और उसे नए अंदाज में गढ़ते हुए एक स्कल्प्चरल कॉर्सेटेड सिल्हूट में बदल दिया। उन्होंने साड़ी की पारंपरिक ड्रेपिंग की खूबसूरती को बरकरार रखा, लेकिन उसके पल्लू को मॉडर्न कॉउचर स्टेटमेंट का रूप दे दिया। यह डिजाइन परंपरा का सम्मान करता है, लेकिन उससे बंधा हुआ महसूस नहीं होता। मुझे लगता है कि मेरी पूरी शादी भी बिल्कुल ऐसी ही रही है, अपनी जड़ों और परंपराओं को संजोए रखते हुए, पूरे दिल से आने वाले नए सफर को अपनाना।’

रिसेप्शन में लड़खड़ाए बॉबी देओल

अंशुला-रोहन के रिसेप्शन में मेहमानों के लिए एक फोटोबूथ तैयार किया गया था। तस्वीरें क्लिक करवाने आते हुे बॉबी देओल ऊंचाई समझ नहीं पाए और लड़खड़ा गए। इसके बाद वो बैलेंस संभालकर मुस्कुराते दिखे हैं।

लड़खड़ाते हुए बॉबी देओल।लड़खड़ाते हुए बॉबी देओल।

देखिए रिसेप्शन की तस्वीरें-

अंशुता ने पति रोहन के साथ पोज दिए।अंशुता ने पति रोहन के साथ पोज दिए।रोहन ठक्कर के साथ अंशुला कपूर।रोहन ठक्कर के साथ अंशुला कपूर।अर्जुन कपूर ने वाइन कलर का सूट पहना है।अर्जुन कपूर ने वाइन कलर का सूट पहना है।रिसेप्शन में जान्हवी कपूर ने पिंक साड़ी पहनी।रिसेप्शन में जान्हवी कपूर ने पिंक साड़ी पहनी।जान्हवी ने हैवी जूलरी के साथ लुक कंप्लीट किया।जान्हवी ने हैवी जूलरी के साथ लुक कंप्लीट किया।अंशुला के अंकल अनिल कपूर ऑल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे।अंशुला के अंकल अनिल कपूर ऑल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे।अंशुला की कजिन शनाया ने सिल्वर-गोल्डन लहंगा पहना।अंशुला की कजिन शनाया ने सिल्वर-गोल्डन लहंगा पहना।रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया के साथ पहुंचे।रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया के साथ पहुंचे।रेखा ने साड़ी के साथ हैवी जूलरी पहनी।रेखा ने साड़ी के साथ हैवी जूलरी पहनी।चंकी पांडे पत्नी भावना पांडे के साथ पहुंचे हैं।चंकी पांडे पत्नी भावना पांडे के साथ पहुंचे हैं।

6 जुलाई को हुई शादी, देखिए शादी की इनसाइड तस्वीरें-

शादी की तस्वीरों के साथ अंशुला ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, 06.07.2026। इतने सारे लोगों में, इतनी सारी जगहों में और इतने सही-गलत वक्तों के बीच, वो तुम थे। और जिंदगी के हर मोड़, हर उतार-चढ़ाव और हर अनपेक्षित सफर के बाद भी। आज भी तुम ही हो। मेरी सबसे पसंदीदा बातचीत। मेरी सबसे सुकूनभरी जगह। मेरी सबसे आसान और सबसे खूबसूरत पसंद। हमेशा तुम ही रोहन ठक्कर।

अर्जुन कपूर ने भी शादी के बाद सोशल मीडिया से अंशुला के लिए भावुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, मेरी अंश के नाम, तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं तुम्हें नई राह पर जाने दूं। आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हो। तुम्हें मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल, मेरा मन और मेरी आत्मा बेहद खुश हैं। मैंने तुम्हें बचपन से बड़ा होते देखा है और आज तुम एक ऐसी शानदार महिला बन गई हो, जो हर कदम पर हमारी मां की छवि को अपने भीतर समेटे हुए है।

आगे उन्होंने लिखा, कभी चिंता मत करना, क्योंकि मां हमेशा तुम्हें देख रही हैं और हर पल तुम्हें अपना आशीर्वाद दे रही हैं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुम्हारा साथ दूँगा और हमेशा यह सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कान कभी फीकी न पड़े। बहुत सारा प्यार, तुम्हारा अर्जुन भैया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं

    Hindi News Entertainment Bollywood Manoj Muntashir Vs Abhijeet Deepke Controversy | Dhruv Rathee Video अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान…

    नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Tanushree Datta Statement On Nana Patekar Death | Metoo Controversy नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी,…

    You Missed

    ‘VisionQuest’ Surprises NYCC with First Episode Screening

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 4 views
    ‘VisionQuest’ Surprises NYCC with First Episode Screening

    अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 4 views
    अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं

    Delta Air Lines cuts 2026 forecast on fuel surge, but CEO says demand is still strong

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 4 views
    Delta Air Lines cuts 2026 forecast on fuel surge, but CEO says demand is still strong

    नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 4 views
    नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

    Comfortable Friday in Maryland; Tracking Isaias

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 7 views
    Comfortable Friday in Maryland; Tracking Isaias

    अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 6 views
    अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए