'एक्स बॉयफ्रेंड के चलते पीरियड्स में शर्म आती थी':एक्ट्रेस अनुपमा बोलीं- पहले 11 बच्चे चाहती थीं, अभी एक भी नहीं चाहिए

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Anupama Parameswaran Reveals Abusive Relationship | Actress Statement

‘एक्स बॉयफ्रेंड के चलते पीरियड्स में शर्म आती थी’:एक्ट्रेस अनुपमा बोलीं- पहले 11 बच्चे चाहती थीं, अभी एक भी नहीं चाहिए30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने हाल ही में अपने अतीत के एक नार्सिसिस्टिक दुर्व्यवहार (आत्ममुग्धता से भरे शोषण) वाले रिश्ते के बारे में बताया।

ध्यान वर्मा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में अनुपमा ने कहा कि उनके एक्स-पार्टनर ने कथित तौर पर उन्हें एक्ट्रेस होने, कॉन्फिडेंट होने और यहां तक ​​कि पीरियड्स होने जैसी बातों पर भी शर्मिंदा महसूस कराया।

रिश्ते के असर के बारे में बताते हुए अनुपमा ने कहा कि पहले वह 11 बच्चे चाहती थीं, लेकिन अब बच्चे नहीं चाहतीं। उन्होंने बताया कि पूर्व पार्टनर हर बहस को उनके पीरियड्स से जोड़ देता था, फिर चाहे वह पीरियड्स के किसी भी दिन हुई हो।

उन्होंने कहा, “पीरियड्स का पहला दिन हो, पांचवां दिन, दसवां दिन, पंद्रहवां दिन, बीसवां दिन या पच्चीसवां दिन, साइकिल का कोई भी दिन हो। आप इस व्यक्ति की किसी गलती पर उससे सवाल करेंगे, तो वह कहेगा- ओह, तुम पीएमएस कर रही हो, तुम्हारे पीरियड्स आने वाले हैं। इसलिए मुझे बहुत शर्म आती थी।”

अनुपमा ने आगे कहा, “मैं 11 बच्चे पैदा करने का सपना देखने वाली इंसान थी। इस समय मुझे बच्चे भी नहीं चाहिए। मुझे महिला होने पर बहुत बुरा लगता था। अपनी उपलब्धियों को लेकर भी मुझे बहुत बुरा लगता था।”

पहले रिश्ते को नार्सिसिस्टिक एब्यूज बताया था

अनुपमा पहले भी अपने पूर्व पार्टनर के साथ रिश्ते के अनुभव के बारे में बात कर चुकी हैं। एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने इस रिश्ते को ‘नार्सिसिस्टिक एब्यूज’ बताया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पार्टनर ने धीरे-धीरे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अलग-अलग पहलुओं को कंट्रोल करना शुरू कर दिया था।

रिश्ते में लगातार इमोशनल उतार-चढ़ाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “बहुत से लोग नार्सिसिस्टिक एब्यूज के बारे में नहीं जानते हैं। एक दिन, वह रेमो होगा। मुझ पर प्यार और देखभाल की बारिश होगी और मैं शायद दुनिया का सबसे लकी इंसान महसूस करूंगी।”

उन्होंने कहा, “लेकिन अगले दिन वह अन्नियन होगा। यह उसका सबसे क्रूर रूप होगा और उसे आसपास क्या हो रहा है, इसकी बिल्कुल परवाह नहीं होगी।”

अनुपमा ने आगे कहा था, “अगले दिन यही व्यक्ति अंबी बन जाएगा। वह अपनी गलतियों के लिए मुझसे माफी मांगेगा और बच्चे की तरह रोएगा। वह वादा करेगा कि गलतियां दोबारा नहीं करेगा, लेकिन फिर प्यार का वही चक्र जारी रहेगा।”

अनुपमा ने 2015 में फिल्मी करियर शुरू किया था

अनुपमा परमेश्वरन ने साल 2015 में मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिल्म में मैरी के किरदार और उनके घुंघराले बालों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने मलयालम के साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। साल 2016 में ‘अ आ’ से उन्होंने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा।

इसके बाद ‘शतमानम भवति’ और ‘हेलो गुरु प्रेमा कोसमे’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2019 में ‘नटसार्वभौमा’ से कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया। 2022 में ‘कार्तिकेय 2’ से उन्हें पैन-इंडिया पहचान मिली। वहीं, ‘टिल्लू स्क्वायर’ ने उनकी लोकप्रियता और बढ़ाई।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    NER के दरोगा ने मुंबई में जीते 5 पदक:खेल के मैदान तक चमके दशरथ प्रसाद; IG ने बधाई दी

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Dashrath Prasad Wins 5 Medals In RPF Badminton Championship | Mumbai News NER के दरोगा ने मुंबई में जीते 5 पदक:खेल के मैदान तक…

    पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू की होनी थी बिगबॉस में एंट्री:दोस्त का दावा- 29 को जाने वाला था; गोली मारकर हत्या, अरुप्रीत को भी धमकी

    Hindi News Local Punjab Amritsar Amritsar Influencer Mad Sandhu Murder Case | Reels Troll Controversy पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू की होनी थी बिगबॉस में एंट्री:दोस्त का दावा- 29 को जाने…

    You Missed

    NER के दरोगा ने मुंबई में जीते 5 पदक:खेल के मैदान तक चमके दशरथ प्रसाद; IG ने बधाई दी

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 0 views
    NER के दरोगा ने मुंबई में जीते 5 पदक:खेल के मैदान तक चमके दशरथ प्रसाद; IG ने बधाई दी

    Jameson Williams’ third fine adds to Lions’ growing NFL penalty total

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 1 views
    Jameson Williams’ third fine adds to Lions’ growing NFL penalty total

    पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू की होनी थी बिगबॉस में एंट्री:दोस्त का दावा- 29 को जाने वाला था; गोली मारकर हत्या, अरुप्रीत को भी धमकी

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 1 views
    पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू की होनी थी बिगबॉस में एंट्री:दोस्त का दावा- 29 को जाने वाला था; गोली मारकर हत्या, अरुप्रीत को भी धमकी

    All eyes need to be on Tre’ Harris in Chargers’ Week 4 matchup vs. Seahawks

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 5 views
    All eyes need to be on Tre’ Harris in Chargers’ Week 4 matchup vs. Seahawks

    ‘मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी:‘दस का दम’ का नहीं करना चाहते थे सलमान , पिता सलीम खान की सलाह से बदला फैसला

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    ‘मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी:‘दस का दम’ का नहीं करना चाहते थे सलमान , पिता सलीम खान की सलाह से बदला फैसला

    Trump, campaigning in Ohio, says the midterms will bring a ‘big surprise’

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Trump, campaigning in Ohio, says the midterms will bring a ‘big surprise’