भाजपा सरकार पर भड़कीं सिंगर अनुराधा पौडवाल:कहा- 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं, विश्वगुरु-विश्वगुरु कहना बंद करो या ये नॉनसेंस बंद करो

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Anuradha Paudwal Slams PM Modi Over Vishwaguru Claims, Cites 93k Schools Closed

भाजपा सरकार पर भड़कीं सिंगर अनुराधा पौडवाल:कहा- 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं, विश्वगुरु-विश्वगुरु कहना बंद करो या ये नॉनसेंस बंद करो7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल अवॉर्ड विजेता और पद्मश्री से सम्मानित हो चुकीं सिंगर अनुराधा पौडवाला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की आलोचना की है। उनका कहना है कि लोग विश्वगुरु बनने की बातें करते हैं, लेकिन भारत में मौजूदा समय में 93 हजार स्कूलें बंद पड़ी हैं।

अनुराधा पौडवाल ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा है, ‘कुछ सालों पहले तक मेरे मन में बहुत आता था कि हम विश्वगुरु बनेंगे, लेकिन अभी मैं देखती हूं कि विश्वगुरु को विरोधाभासी करने वाली चीजें ही ज्यादा हो रही हैं। कहां से हम विश्वगुरु बनेंगे। या तो हम विश्वगुरु-विश्वगुरु करना बंद करें, या तो ये सब नॉनसेंस बंद करें।’

‘क्या हमें शिक्षित नहीं बनना था, मुझे समझ नहीं आता कि हम एजुकेटेड बनना चाहते हैं, लेकिन हमारे देश में 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं। तो विश्वगुरु का बेस क्या है। ख्वाब के ऊपर तो आप चल नहीं सकते। आपको कुछ तो करना पड़ेगा ना।’

आगे सिंगर ने कहा, ‘राम राज्य की बात करते हैं, इधर तो मंदिर पर ही डाका हो गया। मैं ये कहना चाहती हूं कि विश्वगुरु के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन इससे जुड़ी हुई जो चीजें हैं, वो कौन सी हैं, उसकी लिस्ट भेजो। ताकि हम उस पर चलें।’

सरकार से जुड़े बयान देकर चर्चा में ये सेलेब्स

अनुपम खेर ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का बचाव किया- अनुपम खेर ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में राम मंदिर चोरी का बचाव किया। एक्टर ने तर्क दिया कि लूट तब मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि लूट तब मची थी जब मुगल राजाओं ने ब्राह्मणों को मारकर उनके जनेऊ को इकट्ठा करके तोला था।

बयान सामने आने के बाद एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

एथेनॉल पर दिए बयान पर सौरभ जोशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग- पॉपुलर यूट्यूबर सौरभ जोशी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि एथेनॉल के इस्तेमाल से उनकी मर्सिडीज कार का एवरेज 15 से 5 हो चुका है। एथेनॉल पर सवाल उठाने के बाद अब कई यूजर्स उनकी 50 करोड़ से 100 करोड़ पहुंच चुकी संपत्ति पर सवाल कर रहे हैं और उनके खिलाफ जांच की मांग भी कर रहे हैं।

कौन हैं अनुराधा पौडवाल?

  • अनुराधा पौडवाल भारत की सबसे लोकप्रिय पार्श्व गायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ भजन, भक्तिगीत और कई भारतीय भाषाओं में हजारों गीत गाए हैं।
  • 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने आशिकी, दिल है कि मानता नहीं, सड़क, बेटा, हीरो जैसी फिल्मों में कई सुपरहिट गीत गाए।
  • फिल्मी गीतों के अलावा उनके भजन एल्बम जैसे शिव अमृतवाणी, हनुमान अमृतवाणी और देवी-भक्ति गीत पूरे देश में बेहद लोकप्रिय हुए।
  • उन्हें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार, कई राज्य स्तरीय सम्मान और 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

  • उनके पति अरुण पौडवाल संगीतकार थे और संगीत निर्देशक एस.डी. बर्मन के सहायक के रूप में भी काम कर चुके थे। 1991 में उनका निधन हो गया।
  • उनकी बेटी कविता पौडवाल भी प्रसिद्ध गायिका हैं। उनके बेटे आदित्य पौडवाल संगीत संयोजक (म्यूजिक अरेंजर) थे।
  • उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, ओड़िया, गुजराती, बंगाली, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, नेपाली और अन्य भाषाओं में भी गीत गाए हैं।
  • 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट के फॉरेंसिक ऑडिट की मांग:संभल में आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal Azad Adhikar Sena Demands Ram Mandir Trust Forensic Audit From President राम मंदिर ट्रस्ट के फॉरेंसिक ऑडिट की मांग:संभल में आजाद अधिकार सेना…

    250 कर्मियों की टीम करेगी बच्चों की स्क्रीनिंग:महराजगंज में 'प्रोजेक्ट पहचान' से जन्मजात बीमारियों का निःशुल्क इलाज

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Project Pehchan: Free Treatment For Congenital Diseases 250 कर्मियों की टीम करेगी बच्चों की स्क्रीनिंग:महराजगंज में ‘प्रोजेक्ट पहचान’ से जन्मजात बीमारियों का निःशुल्क…

    You Missed

    A timeline of Nolan Wells’ disappearance, death and the unfolding investigation | CNN

    • By dp
    • July 13, 2026
    • 0 views
    A timeline of Nolan Wells’ disappearance, death and the unfolding investigation | CNN

    राम मंदिर ट्रस्ट के फॉरेंसिक ऑडिट की मांग:संभल में आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    • By dp
    • July 13, 2026
    • 3 views
    राम मंदिर ट्रस्ट के फॉरेंसिक ऑडिट की मांग:संभल में आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    2027 Toyota Highlander EV Delayed as Hybrid Sales Surge – Kelley Blue Book

    • By dp
    • July 13, 2026
    • 1 views
    2027 Toyota Highlander EV Delayed as Hybrid Sales Surge – Kelley Blue Book

    भाजपा सरकार पर भड़कीं सिंगर अनुराधा पौडवाल:कहा- 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं, विश्वगुरु-विश्वगुरु कहना बंद करो या ये नॉनसेंस बंद करो

    • By dp
    • July 13, 2026
    • 3 views
    भाजपा सरकार पर भड़कीं सिंगर अनुराधा पौडवाल:कहा- 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं, विश्वगुरु-विश्वगुरु कहना बंद करो या ये नॉनसेंस बंद करो

    Sam Neill, star of Jurassic Park films, Peaky Blinders and The Piano, dies aged 78

    • By dp
    • July 13, 2026
    • 5 views