अनुष्का शर्मा मोस्ट-फॉलोव्ड एथलीट पार्टनर्स में शामिल:दुनिया की टॉप-5 में इकलौती भारतीय; लिस्ट में किम कार्दशियन और टेलर स्विफ्ट जैसे सेलेब्स के नाम

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Anushka Sharma Joins Global Top 5 Most Followed Athlete Partners List

अनुष्का शर्मा मोस्ट-फॉलोव्ड एथलीट पार्टनर्स में शामिल:दुनिया की टॉप-5 में इकलौती भारतीय; लिस्ट में किम कार्दशियन और टेलर स्विफ्ट जैसे सेलेब्स के नाम1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने खेल जगत की सबसे लोकप्रिय और ज्यादा फॉलो की जाने वाली एथलीट पार्टनर्स (WAGs) की ग्लोबल लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

मीडिया पब्लिकेशन वैंटिक्स की जारी रिपोर्ट में अनुष्का शर्मा चौथे पायदान पर हैं। वे दुनिया की टॉप-5 एथलीट पार्टनर्स में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय और क्रिकेट जगत से एकमात्र चेहरा हैं।

इस ग्लोबल लिस्ट में किम कार्दशियन, पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का सिर्फ विराट की पार्टनर होने की वजह से नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान के दम पर इस लिस्ट में शामिल हुई हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी।विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी।

किम कार्दशियन टॉप पर, टेलर स्विफ्ट दूसरे नंबर पर

वैंटिक्स की इस ग्लोबल रैंकिंग में फॉर्मूला 1 रेसर लुईस हैमिल्टन की पार्टनर के तौर पर पहचानी जाने वाली किम कार्दशियन 343 मिलियन (34.3 करोड़) फॉलोअर्स के साथ पहले पायदान पर हैं।

लुईस हैमिल्टन की पार्टनर किम कार्दशियन।लुईस हैमिल्टन की पार्टनर किम कार्दशियन।

वहीं, अमेरिकन फुटबॉल (NFL) स्टार ट्रैविस केल्स की पत्नी व मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट 272 मिलियन (27.2 करोड़) फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। फुटबॉल लेजेंड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज 78.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

शहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट और उनके पति ट्रैविस केल्स।शहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट और उनके पति ट्रैविस केल्स।

क्रिकेट जगत से इकलौता चेहरा बनीं अनुष्का

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। वहीं, ब्राजीलियाई फुटबॉलर विनिशियस जूनियर की पार्टनर वर्जीनिया फोन्सेका 56.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं। हालांकि इस सूची में फुटबॉल खिलाड़ियों की पत्नियों और पार्टनर्स का दबदबा ज्यादा देखा गया, लेकिन पूरे क्रिकेट जगत से सिर्फ अनुष्का शर्मा ही इस टॉप-5 की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

ब्राजीलियाई फुटबॉलर विनिशियस जूनियर की पार्टनर वर्जीनिया फोन्सेका।ब्राजीलियाई फुटबॉलर विनिशियस जूनियर की पार्टनर वर्जीनिया फोन्सेका।

22 हस्तियों के कुल 1.21 अरब फॉलोअर्स

वैंटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरी लिस्ट में शामिल 22 ग्लोबल सेलिब्रिटीज के पास कुल मिलाकर 1.21 अरब (1.21 बिलियन) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि फुटबॉल खेल से सबसे ज्यादा 11 महिलाओं को इस लिस्ट में जगह मिली है, जिनके कुल 341.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

फुटबॉल लेजेंड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज।फुटबॉल लेजेंड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज।

हालांकि, रीच के मामले में अमेरिकन फुटबॉल सबसे आगे रहा, जहां 5 महिलाओं के मिलाकर 376.5 मिलियन फॉलोअर्स दर्ज किए गए। एफ-1 रेसिंग का प्रतिनिधित्व अकेले किम कार्दशियन ने अपने 343 मिलियन फॉलोअर्स के दम पर संभाला।

पहचान के लिए सिर्फ पार्टनर का नाम काफी नहीं

वैंटिक्स ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि WAGs (वाइव्स एंड गर्लफ्रेंड्स) शब्द की शुरुआत भले ही फुटबॉल खिलाड़ियों की पत्नियों से जुड़ी सेलिब्रिटी संस्कृति के तौर पर हुई थी, लेकिन अब इसका दायरा काफी बदल चुका है।

अनुष्का शर्मा विराट कोहली की शादी के पहले से फेमस एक्टर हैं।अनुष्का शर्मा विराट कोहली की शादी के पहले से फेमस एक्टर हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब इस लिस्ट में शामिल महिलाएं सिर्फ अपने एथलीट पार्टनर्स की वजह से नहीं जानी जाती हैं। वे खुद मशहूर पॉप स्टार, बिजनेसवुमन, एक्ट्रेस या क्रिएटर्स हैं, जिन्होंने अपने पार्टनर से जुड़ने से पहले ही अपनी एक स्वतंत्र पहचान और बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj News | Woman Attempts Suicide After Dispute In Harpur Pakdi पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव…

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi News | Laborer Found Hanging In Lilwal Village हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे…

    You Missed

    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 2 views
    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 2 views
    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 7 views
    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए