पति ने कहा- तुम दुनिया की सबसे बदसूरत औरत हो:अपारा मेहता ने तलाक पर की बात; भीड़ की बदसलूकी और सिगरेट से जलाए जाने पर भी बोलीं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Apara Mehta Divorce Controversy | Actress Statement On Personal Life

पति ने कहा- तुम दुनिया की सबसे बदसूरत औरत हो:अपारा मेहता ने तलाक पर की बात; भीड़ की बदसलूकी और सिगरेट से जलाए जाने पर भी बोलीं4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक्ट्रेस अपरा मेहता ने मॉब अटैक और शादी पर बड़ा बयान दिया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि उनके पूर्व पति एक्टर दर्शन जरिवाला ने उन्हें दुनिया की सबसे बदसूरत महिला कहा था, जिसके बाद उनका तलाक हुआ था। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने करियर के पीक में भीड़ द्वारा हुई बदसलूकी पर भी बात की। एक्ट्रेस ने बताया है कि लोगों ने उन्हें घेर कर गलत तरह छुआ और फिर सिगरेट से जलाया।

एक्ट्रेस अपरा मेहता ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में भीड़ द्वारा हुई बदसलूकी पर कहा, ‘मैं करियर के पीक पर थी और हम लोगों का गुजराती ड्रामा कोलकाता में होता था। तो 5 शोज हुए थे कला मंदिर में। वहां सीट पूरी पैक थीं। जैसे ही में अंदर आई मुझे देखकर लोगों ने 8 हजार डांडियां ऊपर उछाल दीं। मैं भीड़ में बुरी तरह फंस गई। वो मुझे खींच के म्यूजिशियन्स के पोडियम तक ले गए। मैं लोगों से हाथ मिलाने लगी तो लोग मेरे हाथ की हीरे की अंगूठी खींचने लगे, किसी ने मुझे सिगरेट से जला दिया। पूरी जनता पागल हो गई थी।’

आगे अपरा ने कहा, ‘पोडियम हिलने लगा था, मैंने कहा ये तो खतरनाक हो गया। उसके बाद मुझे वहां से उतारा गया, पूरे लोगों ने सर्कल बनाया। उस समय हर कोई मुझे हर कहीं छू रहा था। मैंने कहा ओके टच कर लो क्या मिलेगा। मैं उस समय शॉक में भी नहीं थी।’

पति ने कहा था- तुम दुनिया की सबसे बदसूरत औरत हो

एक्ट्रेस अपरा मेहता ने करियर के पीक में गुजरात के पॉपुलर एक्टर दर्शन जरिवाला से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी हुई, लेकिन 2003 में दोनों अलग हो गए। अपरा ने बताया है कि 2003 में वो शूटिंग के सिलसिले में USA में थीं। उस दिन उनकी शादी की सालगिरह थी, उसी दिन दर्शन जरिवाला ने तलाक की मांग की।

अपरा कहती हैं, मैंने उन्हें यूएसए से कॉल किया, हमारी एनिवर्सरी थी। उन्होंने मुझसे कहा कि हमें बात करना चाहिए। काम खत्म कर मैं लौटी। मैं 3 बजे भारत पहुंचीं, 5 बजे घर आई, मुझे अगली सुबह 7 बजे शूटिंग के लिए जाना था।

उन्होंने मुझसे कहा, अपरा हमें अलग हो जाना चाहिए, मैं अब तुमसे प्यार नहीं करता। अब पसंद नहीं करता और मुझे लगता है कि तुम दुनिया की सबसे बदसूरत महिला हो। वो झूले पर बैठे चाय पीते हुए कह रहे थे, मैं वहीं खड़ी सुन रही थी।

काम पर गई, थोड़ी देर बाद कहा कि नहीं उसने जानबूझकर ऐसा नहीं कहा होगा। लेकिन फिर थोड़े दिनों बाद वो घर छोड़कर चले गए।

कौन हैं अपरा मेहता?

  • अपरा मेहता मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की सास सविता मनसुख वीरानी का किरदार निभाया था।
  • अपरा पिछले 50 सालों से एक्टिंग इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।
  • वह अब तक 115 प्ले कर चुकी हैं।
  • अपरा, करम अपना अपना, खिचड़ी, सजन रे झूठ मत बोलो, सात फेरे, राजा की आएगी बारात, जमाई राजा, मैडम सर, अनुपमा जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।
  • टीवी शोज के अलावा अपरा ये तेरा घर ये मेरा घर, चोरी चोरी चुपके चुपके, देवदास, जस्ट मैरिड, तीस मार खान जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं।
  • अपरा मेहता ने 1980 में गुजराती एक्टर दर्शन जरिवाला से शादी की थी। दर्शन मशहूर एक्टर हैं, जिन्हें गांधी माय फादर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है।
  • दर्शन ने स्टाइल, एक्सक्यूजमी, आजा नचले, गुरू, हल्ला बोल, रक्तचरित्र, आरक्षण, कहानी, हमशक्ल, राधे, फटा पोस्टर निकला हीरो जैसी फिल्मों में काम किया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    Hindi News Entertainment Bollywood Royal Opera House Mumbai Anniversary | Lata Mangeshkar Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के…

    आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

    Hindi News Local Uttar pradesh Azamgarh UP PET Exam 2026: Azamgarh Candidates Stranded At Bus Stand | Transport Crisis आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर…

    You Missed

    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 3 views
    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 3 views
    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    How to watch Virginia Tech football at Clemson

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 5 views
    How to watch Virginia Tech football at Clemson

    आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 7 views
    आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

    NC State Announces Change in Leadership for Wolfpack Football – NC State University Athletics

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 6 views
    NC State Announces Change in Leadership for Wolfpack Football – NC State University Athletics

    'सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था':स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 6 views
    'सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था':स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’