गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भांजी आरती सिंह बोलीं:परिवार से बात करूंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं; फुटेज लेने वालों पर कसा तंज

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Govinda Sunita Ahuja Divorce Controversy; Arti Singh Family Issue | Bollywood News

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भांजी आरती सिंह बोलीं:परिवार से बात करूंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं; फुटेज लेने वालों पर कसा तंज5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक कार्यक्रम में पैपराजी ने उनसे मामा गोविंदा और मामी सुनीता के रिश्ते को लेकर सवाल किया। आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के मामले में नहीं बोलतीं और यह परिवार का निजी मामला है।

उन्होंने कहा कि जो महसूस करती हैं, वह परिवार के लोगों से साझा करेंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने विवाद से फुटेज लेने की कोशिश करने वालों पर भी तंज कसा।

परिवार के मामले में बोलने से आरती ने किया इनकार

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें आ रही हैं। इसी बीच आरती सिंह से इस मामले पर सवाल किया गया, तो उन्होंने सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के बीच नहीं बोलतीं। उन्होंने इसे गोविंदा और सुनीता का मामला बताते हुए कहा कि वह परिवार के निजी मसले पर सार्वजनिक राय नहीं रखना चाहतीं। उन्होंने साफ कहा कि वह इस मामले में बीच में नहीं पड़ेंगी, क्योंकि वह परिवार का हिस्सा हैं।

आरती सिंह गोविंदा की बहन पद्मा शर्मा की बेटी और कृष्णा अभिषेक की बहन हैं।आरती सिंह गोविंदा की बहन पद्मा शर्मा की बेटी और कृष्णा अभिषेक की बहन हैं।

बोलीं- मामी और परिवार से बात करूंगी

आरती ने बताया कि वह जो महसूस कर रही हैं, उसे परिवार के लोगों के साथ साझा करेंगी। उन्होंने कहा कि वह कृष्णा अभिषेक को फोन करके बात करेंगी। इसके अलावा टीना आहूजा, यशवर्धन आहूजा, सुनीता आहूजा और अपनी मां से भी भावनाएं साझा करेंगी।

आरती का कहना था कि उनकी जो भी फीलिंग है, उसे परिवार तक पहुंचाना जरूरी है, लेकिन पूरी दुनिया को बताने की जरूरत वह नहीं समझतीं। यानी उन्होंने इस मामले पर सार्वजनिक बयान देने के बजाय परिवार के भीतर बातचीत को प्राथमिकता दी।

‘जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो अच्छा वाला ले रहे हैं’

आरती ने उन लोगों पर भी तंज कसा, जो गोविंदा और सुनीता के विवाद पर लगातार प्रतिक्रियाएं लेने की कोशिश कर रहे हैं।

पैपराजी से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने जैसा कहा पहले भी, मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती हूं। ये उनका मामला है और जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो बहुत अच्छे से ले रहे हैं। मैं उनमें से नहीं हूं, क्योंकि मैं परिवार का हिस्सा हूं।”

आरती के इस बयान से साफ है कि वह इस पारिवारिक विवाद को सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बनाने से बचना चाहती हैं।

करीब डेढ़-दो साल से चर्चा में है गोविंदा-सुनीता का विवाद

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में तनाव की खबरें पिछले करीब डेढ़ से दो साल से आती रही हैं। इस दौरान दोनों के रिश्ते को लेकर कई चर्चाएं हुईं। हालिया घटनाक्रम में सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली।

तलाक की याचिका वापस लेने के बाद सुनीता को बेटे यशवर्धन आहूजा और वकील के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी याचिका वापस लिए जाने की पुष्टि की थी।

सुनीता ने गोविंदा के अफेयर को लेकर लगाए थे आरोप

इस विवाद के दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर कई बार सार्वजनिक तौर पर बातें कीं। हाल में गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखे जाने पर भी सुनीता ने प्रतिक्रिया दी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने गोविंदा को कोमल का ‘शुगर डैडी’ तक कहा था। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने दूसरी शादी की चर्चाओं और इन दावों का खंडन किया है।

गोविंदा भी दे चुके हैं प्रतिक्रिया

सुनीता के बयानों के बाद गोविंदा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर सुनीता के बयानों और भाषा पर आपत्ति जताई थी। इस विवाद के बीच गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी मामले के सार्वजनिक होने पर सवाल उठाए और कहा था कि परिवार की बातें घर के भीतर बैठकर सुलझाई जा सकती थीं।

फिलहाल सुनीता द्वारा तलाक की याचिका वापस लेने के बाद गोविंदा और सुनीता के रिश्ते की वास्तविक स्थिति को लेकर चर्चाएं जारी हैं। वहीं, आरती सिंह ने सार्वजनिक राय देने से दूरी बनाकर साफ कर दिया है कि वह अपनी भावनाएं परिवार के लोगों से साझा करना चाहती हैं, न कि मीडिया या सोशल मीडिया के जरिए दुनिया के सामने रखना।

_________________________

यह खबर भी पढ़ें..

पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा:सुनीता बोलीं- इसलिए तलाक का केस लिया वापस, सोचो बीवी होकर मुझे कैसा लगता है

गोविंदा से अनबन के बीच पत्नी सुनीता ने 19 अगस्त को बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचकर तलाक का केस वापस ले लिया है। अब सुनीता की मानें तो गोविंदा, गर्लफ्रेंड कोमल से दूसरी शादी का प्लान बना रहे थे, यही वजह है कि सुनीता ने विरोध करते हुए तलाक का केस वापस ले लिया है।पूरी खबर पढ़ें..

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आगरा विश्वविद्यालय में NSUI और छात्रों का हंगामा:अधिकारी बोले- हम तुम्हारे गुलाम नहीं हैं, छात्रों में आक्रोश

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra University Controversy | NSUI Protest Against Registrar Statement आगरा विश्वविद्यालय में NSUI और छात्रों का हंगामा:अधिकारी बोले- हम तुम्हारे गुलाम नहीं हैं, छात्रों…

    गोरखपुर में आज 2 से 6 घंटे तक कटेगी बिजली:रानीडीहा, राप्तीनगर, सहारा स्टेट और नौसढ़ समेत कई जगह ठप रहेगी सप्लाई

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut | Ranidiha Sahara Estate Nausad Electricity Update गोरखपुर में आज 2 से 6 घंटे तक कटेगी बिजली:रानीडीहा, राप्तीनगर, सहारा स्टेट और…

    You Missed

    Southern Miss vs. Troy odds: 2026 college football picks, Week 6 predictions from proven model – SportsLine.com

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    Southern Miss vs. Troy odds: 2026 college football picks, Week 6 predictions from proven model – SportsLine.com

    आगरा विश्वविद्यालय में NSUI और छात्रों का हंगामा:अधिकारी बोले- हम तुम्हारे गुलाम नहीं हैं, छात्रों में आक्रोश

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    आगरा विश्वविद्यालय में NSUI और छात्रों का हंगामा:अधिकारी बोले- हम तुम्हारे गुलाम नहीं हैं, छात्रों में आक्रोश

    ‘Chicago Fire’ Season 15 cast – Who’s back, exiting amid premiere

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    ‘Chicago Fire’ Season 15 cast – Who’s back, exiting amid premiere

    गोरखपुर में आज 2 से 6 घंटे तक कटेगी बिजली:रानीडीहा, राप्तीनगर, सहारा स्टेट और नौसढ़ समेत कई जगह ठप रहेगी सप्लाई

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    गोरखपुर में आज 2 से 6 घंटे तक कटेगी बिजली:रानीडीहा, राप्तीनगर, सहारा स्टेट और नौसढ़ समेत कई जगह ठप रहेगी सप्लाई

    Where the Below Deck Med Cast Stands After Season 11: Career Moves, Relationship Updates & More | Bravo

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    Where the Below Deck Med Cast Stands After Season 11: Career Moves, Relationship Updates & More | Bravo

    अनंत नगर योजना के 73 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन:1,414 आवेदकों के बीच हुआ ड्रॉ, पांचवें चरण में अब तक 520 भूखंड आवंटित

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    अनंत नगर योजना के 73 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन:1,414 आवेदकों के बीच हुआ ड्रॉ, पांचवें चरण में अब तक 520 भूखंड आवंटित