आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Ashram 4 Shoot In Jaipur | Bobby Deol As Baba Nirala At Amer Lake

आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉटजयपुर48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर और आसपास के इलाकों में इन दिनों प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही चर्चित वेबसीरीज ‘आश्रम 4’ की शूटिंग जारी है। सीरीज के लिए शहर की अलग-अलग लोकेशन को कहानी के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। अब आमेर स्थित सागर लेक के आसपास के क्षेत्र में सीरीज के लि

.

सागर लेक के पास शूटिंग के लिए कथा का माहौल तैयार किया गया। यहां बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल लोगों के बीच कथा सुनाते हुए नजर आए। शूटिंग के दौरान बड़ी संख्या में कलाकार और जूनियर आर्टिस्ट भी मौजूद रहे। पूरे सेट को इस तरह तैयार किया गया कि यह बाबा निराला के आश्रम और उसके धार्मिक आयोजनों से जुड़े माहौल का हिस्सा नजर आए।

यहां देखिए शूटिंग से जुड़े फोटोज…

शूटिंग लोकेशन पर बड़ी संख्या में वैनिटी वेन लगाई गई हैं।शूटिंग लोकेशन पर बड़ी संख्या में वैनिटी वेन लगाई गई हैं।बॉबी देओल शूटिंग लोकेशन पर भी नजर आए।बॉबी देओल शूटिंग लोकेशन पर भी नजर आए।आमेर में बड़ी संख्या में लोग शूटिंग का हिस्सा बने।आमेर में बड़ी संख्या में लोग शूटिंग का हिस्सा बने।एक्टर चन्दन रॉयल सान्याल ने फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाई।एक्टर चन्दन रॉयल सान्याल ने फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाई।चन्दन रॉयल सान्याल इस दौरान वेनिटी वेन में जाते हुए।चन्दन रॉयल सान्याल इस दौरान वेनिटी वेन में जाते हुए।

बाबा निराला ने सुनाई कथा, भक्तों की भीड़ के बीच फिल्माए गए सीन

सागर लेक के पास बनाए गए सेट पर बाबा निराला के कथा सुनाने वाले दृश्यों को फिल्माया गया। बॉबी देओल ने बाबा निराला के गेटअप में शूटिंग की। कथा सुनाते बाबा निराला के आसपास बड़ी संख्या में लोग और उनके अनुयायियों के रूप में कलाकार मौजूद रहे।

सीरीज की कहानी में बाबा निराला के प्रभाव और उसके इर्द-गिर्द बने धार्मिक माहौल को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। ऐसे में आमेर की लोकेशन पर फिल्माए जा रहे ये दृश्य कहानी के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं।

शूटिंग के दौरान सीरीज के प्रमुख कलाकारों में शामिल चंदन रॉय सान्याल भी नजर आए। वे सीरीज में भोपा स्वामी का किरदार निभा रहे हैं। बॉबी देओल और चंदन रॉय सान्याल से जुड़े दृश्यों की शूटिंग के लिए सागर लेक के आसपास विशेष तैयारियां की गईं।

त्रिधा चौधरी पर भी फिल्माए गए अहम सीन

शूटिंग के दौरान अभिनेत्री त्रिधा चौधरी भी नजर आईं। सीरीज में उनके किरदार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को भी आमेर की इस लोकेशन पर फिल्माया गया। शूटिंग के लिए कलाकारों के कॉस्ट्यूम और मेकअप को कहानी के अनुरूप रखा गया।

आमेर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक लोकेशन को देखते हुए इसे सीरीज के कुछ दृश्यों के लिए उपयुक्त माना गया है। सागर लेक के आसपास का क्षेत्र शूटिंग के दौरान एक अलग ही दृश्यात्मक पृष्ठभूमि तैयार करता नजर आया।

बॉबी देओल के बॉडी डबल का भी इस्तेमाल

शूटिंग में बॉबी देओल के बॉडी डबल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे दृश्यों में, जहां कैमरा एंगल या शॉट की जरूरत के मुताबिक अभिनेता का पूरा चेहरा दिखाना आवश्यक नहीं होता, बॉडी डबल के जरिए शूटिंग पूरी की जाती है। इससे शूटिंग के दौरान समय बचाने के साथ अलग-अलग शॉट्स को तेजी से पूरा करने में मदद मिलती है। ‘आश्रम 4’ की शूटिंग में बॉबी देओल के साथ अन्य प्रमुख कलाकारों के सीन भी अलग-अलग हिस्सों में फिल्माए जा रहे हैं।

जयपुर की कई लोकेशन पर चल रहा शूट

‘आश्रम 4’ की शूटिंग पिछले कई दिनों से जयपुर की अलग-अलग लोकेशन पर चल रही है। इससे पहले भी जयपुर और आसपास के क्षेत्रों को सीरीज के अलग-अलग दृश्यों के लिए इस्तेमाल किया गया है। शहर की ऐतिहासिक इमारतों, ग्रामीण इलाकों और प्राकृतिक लोकेशन को कहानी के मुताबिक सेट में बदला जा रहा है।

शूटिंग के लिए प्रोडक्शन टीम की ओर से कलाकारों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सेट पर आठ से दस वैनिटी वैन की व्यवस्था की गई है, जिनका इस्तेमाल कलाकारों के मेकअप, कॉस्ट्यूम और आराम के लिए किया जा रहा है। बड़े स्तर पर चल रही शूटिंग के कारण सेट पर तकनीकी टीम, कलाकारों, जूनियर आर्टिस्ट और प्रोडक्शन स्टाफ की मौजूदगी बनी हुई है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Movie Review | Ajay Devgn Vijay Salgaonkar New Game Plan मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई…

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी

Hindi News Entertainment Bollywood Nusrat Bharucha Bali Accident | Actress Spine Fracture Air Ambulance एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से…

You Missed

Stormont Vail offers free drive-thru and walk-in flu shot clinics

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 2 views
Stormont Vail offers free drive-thru and walk-in flu shot clinics

आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 2 views
आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट

Houston weather: Flood watch in effect through Friday

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 3 views
Houston weather: Flood watch in effect through Friday

मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 3 views
मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

Check Out Every Pokémon TCG Product Release in October 2026