'पंचायत' के दामाद पहुंचे बिग बॉस के घर:सलमान खान के पास रोए; बोले- सैफ-करीना की शादी में होटल के किचन में सफाई भी की

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Asif Khan Bigg Boss Entry | Panchayat Damadji Actor Meets Salman Khan

‘पंचायत’ के दामाद पहुंचे बिग बॉस के घर:सलमान खान के पास रोए; बोले- सैफ-करीना की शादी में होटल के किचन में सफाई भी कीजयपुर12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘पंचायत’ वेब सीरीज में दामाद का रोल निभाने वाले राजस्थान के आसिफ खान बिग बॉस में नजर आएंगे। बिग बॉस के मंच पर वे सलमान खान के पास रोने लग गए। इस दौरान उन्होंने कहा- अम्मी आज सलमान खान के साथ खड़ा हूं।

आसिफ ने कहा- पढ़ाई में मन नहीं था, स्कूल में नाटक करता था। तब टीचर की तारीफ मिलती थी। इस बीच 2008 में पिता का निधन हो गया। प्राइवेट से सरकारी स्कूल में आ गया। घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए साथ-साथ काम किया।

चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा से जयपुर आने का मौका मिला तो थिएटर किया। अभिनय की बारीकियां सीखीं। मुंबई आकर सपने पूरे हुए और पंचायत वेब सीरीज से लोगों का बहुत प्यार मिला।

आसिफ ने अपने संघर्ष के दिनों में सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी में होटल के किचन में बर्तन भी धोए। करीब एक साल पहले बीमारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर जिंदगी को लेकर एक भावुक संदेश साझा किया था। उन्होंने लिखा था-

QuoteImage

6 घंटे तक एक चीज को देखनेस के बाद उन्हें एहसास हुआ कि जिंदगी बहुत छोटी है। एक दिन को सामान्य मानकर नहीं चलना चाहिए, क्योंकि सब कुछ पलभर में बदल सकता है। उन्होंने लोगों से अपनी जिंदगी में मौजूद चीजों के लिए आभार व्यक्त करने और यह याद रखने की बात कही थी।

QuoteImageबिग बॉस में आसिफ की एंट्री सलमान खान ने करवाई।बिग बॉस में आसिफ की एंट्री सलमान खान ने करवाई।

आसिफ ने अपने जीवन और करियर के बारे में कई बातें साझा की, पढ़िए-

सलमान खान के सामने 16 साल पुराना संघर्ष बताया

35 साल के आसिफ ने बिग बॉस के मंच पर 16 साल पुराना किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ बन रही थी।

उस समय फिल्म के एक गाने में वह भी भीड़ के बीच बैक डांसर के तौर पर शामिल हुआ। उस समय शायद सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन वह उसी सलमान खान के सामने खड़े होंगे और उनके साथ मंच पर डांस करेंगे। बिग बॉस के मंच पर सलमान खान ने उसी गाने पर आसिफ के साथ डांस किया। यह पल आसिफ के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था। पढ़ाई से बचने के लिए नाटक करते थे

आसिफ के पिता एक सीमेंट कंपनी में काम करते थे। मां गृहिणी थी। आसिफ ने बताया कि वे इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन पढ़ाई में उनका मन नहीं लगता था। जैसे-तैसे वह परीक्षा पास करते थे।

पढ़ाई से बचने के लिए एनुअल फंक्शन में नाटक में हिस्सा लेते थे। इस छोटे से फैसले ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। पहली बार उन्हें दोस्तों के साथ-साथ उन टीचरों से भी तारीफ मिली, जो पढ़ाई के लिए कभी उनकी प्रशंसा नहीं करते थे।

इसी के कारण अलग-अलग नाटक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगे। धीरे-धीरे चित्तौड़गढ़ और आस-पास के इलाकों में उनकी पहचान एक अच्छे कलाकार के रूप में बनने लगी।

पिता के निधन के बाद जीवन में आया संघर्ष

आसिफ ने बताया कि पिता का निधन हुआ तब वह सातवीं क्लास में पढ़ते थे। परिवार पर आर्थिक संकट आ गया था। बड़े भाई पढ़ाई में अच्छे थे, इसलिए परिवार ने तय किया कि भाई अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे और वह घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करेंगे।

निजी स्कूल की फीस भरना मुश्किल हो गया था। तब सरकारी स्कूल में एडमिशन लिया था। परिवार की मदद के लिए काम करना भी शुरू कर दिया था। सुबह से दोपहर तक काम करने के बाद वह स्कूल जाते थे। स्कूल के बाद भी काम करते थे। करीब डेढ़-दो साल तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान उन्होंने कई नौकरियां कीं। कुछ समय अपने मामा के साथ स्टील फर्नीचर का काम भी किया।

आसिफ बिग बॉस के मंच पर अपनी जर्नी बताते हुए भावुक भी हो गए थे।आसिफ बिग बॉस के मंच पर अपनी जर्नी बताते हुए भावुक भी हो गए थे।

जयपुर से मुंबई गए, पंचायत में दामादजी का रोल मिल

आसिफ ने जयपुर में कई साल तक थिएटर किया और यहीं से अभिनय की बारीकियां सीखीं। रंगमंच ने उन्हें मंच पर आत्मविश्वास दिया और अभिनय को पेशे के रूप में आगे बढ़ाने की दिशा दिखाई। इसके बाद वे मुंबई गए, जहां शुरुआत में आर्थिक परेशानी और छोटे-मोटे कामों से गुजरना पड़ा। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें अभिनय के मौके मिलने लगे और उन्होंने फिल्मों, वेब सीरीज में काम करना शुरू किया।

आसिफ खान को सबसे ज्यादा चर्चा लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ से मिली। सीरीज में उनके किरदार ने दर्शकों का ध्यान खींचा और उनके अभिनय को खास पहचान मिली। इसके बाद वह मनोरंजन जगत में एक पहचाना हुआ चेहरा बन गए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • जयपुर के SMS हॉस्पिटल में इलाज का नया मॉडल: प्राइवेट मेडिकल इंश्योरेंस से करवा सकेंगे ट्रीटमेंट, जानें- पूरा प्रोसेस

    प्राइवेट मेडिकल इंश्योरेंस से करवा सकेंगे ट्रीटमेंट, जानें- पूरा प्रोसेस|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:23Play videoPlay videoराजस्थान

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अलवर में मौसम बदला, तेज बारिश: झालावाड़ में स्कूलों की छुट्‌टी रही; करौली में 4 फीट पानी के बीच से निकली शवयात्रा

    झालावाड़ में स्कूलों की छुट्‌टी रही; करौली में 4 फीट पानी के बीच से निकली शवयात्रा|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:34Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • चित्तौड़गढ़ जिले में 3 घंटे में 2 इंच बरसात: धौलपुर-दौसा में मकान ढहे; झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी

    धौलपुर-दौसा में मकान ढहे; झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:00Play videoPlay videoराजस्थान

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ग्राउंड रिपोर्टजोधपुर में कांटे की टक्कर,उदयपुर में बागी बिगाड़ रहे गणित: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गढ़ में निर्दलीयों से बदले समीकरण; पढ़ें- तीन नगर निगम में कौन भारी

    2:23Play videoPlay videoराजस्थान

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर सकता है मजिस्ट्रेट: हाईकोर्ट:कोर्ट ने कहा आरोपियों को तलब करने का हक, समन भी जारी करें

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court: Magistrate Can Summon Accused Despite Closure Report क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर सकता है मजिस्ट्रेट: हाईकोर्ट:कोर्ट ने कहा आरोपियों को तलब करने…

मिर्जापुर: द फिल्म के गाने शूरवीर पर विवाद खत्म:राजस्थानी सिंगर का आरोप था- बिना इजाजत इस्तेमाल किया गाना लिया, राज्य की छवि बिगाड़ी, कैसे सुलझा मामला

Hindi News Entertainment Bollywood Rappariya Baalam Mirzapur Film Song Controversy | Rajasthan News मिर्जापुर: द फिल्म के गाने शूरवीर पर विवाद खत्म:राजस्थानी सिंगर का आरोप था- बिना इजाजत इस्तेमाल किया…

You Missed

US Open 2026 LIVE: Naomi Osaka vs Elena Rybakina – scores, radio & live text updates

  • By dp
  • September 7, 2026
  • 1 views
US Open 2026 LIVE: Naomi Osaka vs Elena Rybakina – scores, radio & live text updates

'पंचायत' के दामाद पहुंचे बिग बॉस के घर:सलमान खान के पास रोए; बोले- सैफ-करीना की शादी में होटल के किचन में सफाई भी की

  • By dp
  • September 7, 2026
  • 1 views
'पंचायत' के दामाद पहुंचे बिग बॉस के घर:सलमान खान के पास रोए; बोले- सैफ-करीना की शादी में होटल के किचन में सफाई भी की

Braves at Phillies chat and discussion: Grant Holmes vs Jesús Luzardo

  • By dp
  • September 7, 2026
  • 2 views
Braves at Phillies chat and discussion: Grant Holmes vs Jesús Luzardo

क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर सकता है मजिस्ट्रेट: हाईकोर्ट:कोर्ट ने कहा आरोपियों को तलब करने का हक, समन भी जारी करें

  • By dp
  • September 7, 2026
  • 2 views
क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर सकता है मजिस्ट्रेट: हाईकोर्ट:कोर्ट ने कहा आरोपियों को तलब करने का हक, समन भी जारी करें

Tigers head home to host Twins for 3-game weekday series starting Monday

  • By dp
  • September 7, 2026
  • 1 views
Tigers head home to host Twins for 3-game weekday series starting Monday

मिर्जापुर: द फिल्म के गाने शूरवीर पर विवाद खत्म:राजस्थानी सिंगर का आरोप था- बिना इजाजत इस्तेमाल किया गाना लिया, राज्य की छवि बिगाड़ी, कैसे सुलझा मामला

  • By dp
  • September 7, 2026
  • 3 views
मिर्जापुर: द फिल्म के गाने शूरवीर पर विवाद खत्म:राजस्थानी सिंगर का आरोप था- बिना इजाजत इस्तेमाल किया गाना लिया, राज्य की छवि बिगाड़ी, कैसे सुलझा मामला