पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा की तिरंगा यात्रा:शिक्षक-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, PM-CM के नाम ज्ञापन दिया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Auraiya
  • Auraiya Teachers Employees Protest | Old Pension Scheme Memorandum DM

पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा की तिरंगा यात्रा:शिक्षक-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, PM-CM के नाम ज्ञापन दियाऔरैया1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

औरैया में आल टीचर्स एंड एम्प्लॉई वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों ने शुक्रवार शाम पांच बजे पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

यात्रा का समापन जिला मुख्यालय पर हुआ, जहां प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। यह तिरंगा यात्रा शुक्रवार दोपहर बिधूना से शुरू हुई। सहार और दिबियापुर होते हुए यह ककोर पहुंची। अजीतमल, अछल्दा, औरैया, फफूंद और दिबियापुर सहित जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में कर्मचारी इस यात्रा में शामिल होते गए।

शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली।शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली।

यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने “राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद”, “कर्मचारी एकता जिंदाबाद” और “पुरानी पेंशन लागू करो” जैसे नारे लगाए। अटेवा जिलाध्यक्ष अमन यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष अमन यादव ने बताया कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों और सरकार दोनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। यादव ने पहले से नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को भी गलत बताते हुए इसे समाप्त करने की बात कही।

शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली।शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली।

अटेवा महामंत्री महेश्वरी प्रसाद ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और इसे पाने के लिए वे एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की गई है। आगामी 25 सितंबर को लखनऊ में एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें औरैया से भी सैकड़ों कर्मचारी शामिल होंगे।

शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली।शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली।

इस तिरंगा यात्रा में नितेन्द्र सेंगर, देवेन्द्र कुमार, रजनीश कुमार, राशिद सिद्दीकी, अमर सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, निर्भय पटेल, तरुण, के के गौतम, इंद्रजीत, प्रवीण कुमार, विशाल गौतम, सुभाष, केशव यादव, मुर्शिद सिद्दीकी, भरत कुमार, दीप नारायण, ममता, ज्योति, सीमा पाल, नीतू कटियार, अमित पाल, हरिओम, गोपाल जी दुबे, गौरव सक्सेना और राघवराम सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    युवक ने जमीन धोखाधड़ी का आरोप लगाया:6 दिन बंधक बनाकर कराया बैनामा, खाते से पैसे भी निकाले

    Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur Land Fraud Case | Youth Held Hostage Forced Sale Property युवक ने जमीन धोखाधड़ी का आरोप लगाया:6 दिन बंधक बनाकर कराया बैनामा, खाते…

    'दीपिका ने फिल्म स्पिरिट की कहानी लीक की थी':प्रोड्यूसर बोले- 10% प्रॉफिट मांगा था, मना किया तो कहानी लीक की; एक्ट्रेस को फिल्म से हटाया

    Hindi News Entertainment Bollywood Deepika Padukone Spirit Film Controversy | Pranay Reddy Vanga Statement ‘दीपिका ने फिल्म स्पिरिट की कहानी लीक की थी’:प्रोड्यूसर बोले- 10% प्रॉफिट मांगा था, मना किया…

    You Missed

    When Lake Mead hits new lows, its waters unveil mysteries. Last time, it revealed a murder case that is still unsolved | CNN

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 2 views
    When Lake Mead hits new lows, its waters unveil mysteries. Last time, it revealed a murder case that is still unsolved | CNN

    पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा की तिरंगा यात्रा:शिक्षक-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, PM-CM के नाम ज्ञापन दिया

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 3 views
    पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा की तिरंगा यात्रा:शिक्षक-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, PM-CM के नाम ज्ञापन दिया

    Cameroon’s 93-year-old president returns after a long stay abroad raises health concerns

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 3 views
    Cameroon’s 93-year-old president returns after a long stay abroad raises health concerns

    युवक ने जमीन धोखाधड़ी का आरोप लगाया:6 दिन बंधक बनाकर कराया बैनामा, खाते से पैसे भी निकाले

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 6 views
    युवक ने जमीन धोखाधड़ी का आरोप लगाया:6 दिन बंधक बनाकर कराया बैनामा, खाते से पैसे भी निकाले

    Ex-CNN anchor Brooke Baldwin dishes on her desires after candid sex confession — and shares career update

    • By dp
    • August 21, 2026
    • 5 views