वाराणसी में एयर-इंडिया की 'ईजी-कनेक्ट' उड़ान सेवा का आगाज आज:विमानन मंत्री राममोहन नायडू करेंगे आगाज, 17 देशों के यात्रियों को मिलेंगी कनेक्टिंग उड़ानें

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Aviation Minister Inaugurates Air Indias Easy Connect Service In Varanasi

वाराणसी में एयर-इंडिया की ‘ईजी-कनेक्ट’ उड़ान सेवा का आगाज आज:विमानन मंत्री राममोहन नायडू करेंगे आगाज, 17 देशों के यात्रियों को मिलेंगी कनेक्टिंग उड़ानेंवाराणसी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी एयरपोर्ट पर गुरुवार को एयर इंडिया ‘ईजी कनेक्ट’ उड़ान सेवा का आगाज करेगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू पूजन के बाद इसका श्रीगणेश करेंगे। वाराणसी, लखनऊ, पटना जैसे शहरों यानि टियर-2 और टियर-3 शहरों के यात्रियों को दिल्ली जैसे हब ए

.

केंद्र सरकार के ‘हब ऐंड स्पोक’ मॉडल के तहत एयर इंडिया ‘ईज़ी कनेक्ट’ सेवा शुरू कर रही है। इससे दुनियाभर के शहरों तक उनकी यात्रा बेहद आसान हो जाएगी। फिलहाल यूरोप, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के 17 देशों को जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

वाराणसी एयरपोर्ट पर मौजूद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू ।वाराणसी एयरपोर्ट पर मौजूद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू ।

गुरुवार को एयर इंडिया आसान इंटरनेशनल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी, लखनऊ, पटना जैसे शहरों से ‘ईजी कनेक्ट’ उड़ान सेवा शुरू करेगी। पहले चरण में आज यानि 25 जून को सुबह 8 बजे वाराणसी (बाबतपुर) एयरपोर्ट से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू इसका शुभारम्भ करेंगे।

एयर इंडिया के गवर्नेंस, रिस्क, कंप्लायंस और कॉर्पोरेट अफेयर्स के ग्रुप हेड पी. बालाजी ने कहा कि इसका उद्देश्य देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों से बड़े पैमाने पर आसान इंटरनेशनल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। वाराणसी से दिल्ली के लिए पहले ईज़ी कनेक्ट विमान का संचालन 25 जून से रोज एआई 1111 से होगा।

दिल्ली पहुंचने के चार घंटे के भीतर यह उड़ान लंदन हीथ्रो, फ्रैंकफर्ट, मिलान, रोम, ज्यूरिख, मनीला, सिंगापुर, फुकेत, कुआलालम्पुर, रियाद और दुबई समेत 17 अंतर्राष्ट्रीय शहरों के लिए आसानी से कनेक्टिंग उड़ानें उपलब्ध कराएगी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू ईजी कनेक्ट का आगाज करने पहुंचे बनारस।केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू ईजी कनेक्ट का आगाज करने पहुंचे बनारस।

ईजी कनेक्ट’ से जुड़ेंगे ‘हब’ एयरपोर्ट्स, आसान होगा सफर

इस मॉडल को कई और शहरों में चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। यह देश के लिए अधिक प्रभावी, इंटीग्रेटेड और विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धी एविएशन इकोसिस्टम बनेगा। उन्होंने कहा कि हब ऐंड स्पोक मॉडल के तहत, वाराणसी जैसे ‘स्पोक’ शहरों को दिल्ली जैसे बड़े ‘हब’ एयरपोर्ट्स से जोड़ा जाता है।

वाराणसी जैसे टियर 2 और टियर 3 शहरों से यात्रा करने वाले यात्री अपने होम एयरपोर्ट पर ही आखिरी अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य तक के लिए चेक-इन कर सकते हैं। उन्हें हब एयरपोर्ट (जैसे दिल्ली) पर अपना सामान लेने या दोबारा चेक-इन करने की ज़रूरत नहीं होगी। जहां से यात्री आसानी से एयर इंडिया के बड़े ग्लोबल नेटवर्क का एक्सेस पा सकते हैं।

वहीं, यात्री अपने शुरुआती एयरपोर्ट पर ही इंटरनेशनल इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे, जिससे उन्हें हब पर लंबी कतारों में लगने और प्रोसेसिंग की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें विदेशी हब एयरपोर्ट से गुज़रने में होने वाली मुश्किलों और अनजान माहौल का सामना नहीं करना पड़ेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

Hindi News Local Chandigarh Diljit Dosanjh Indore Concert Controversy | Professor Complaint & Song Ban दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें ‘पटियाला पैग’ और ‘5 तारा ठेके’…

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

You Missed

Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला