अयोध्या में ट्रेलर से टकराई आलू लदी DCM:खलासी की मौत, चालक सुरक्षित; झपकी आने से हुआ हादसा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • Ayodhya Accident: Driver Sleep Causes Trailer DCM Collision, Helper Dead

अयोध्या में ट्रेलर से टकराई आलू लदी DCM:खलासी की मौत, चालक सुरक्षित; झपकी आने से हुआ हादसाविजय पाठक | अयोध्या1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में गुरुवार तड़के करीब 3:15 बजे गिट्टी लदे ट्रेलर में आलू लदी डीसीएम पीछे से जा भिड़ी। हादसे में मैनपुरी निवासी 38 वर्षीय खलासी देवेंद्र कुमार यादव उर्फ प्रधान चाचा की मौत हो गई, जबकि डीसीएम चालक सुरजीत कुमार सुरक्षित बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। हादसा इनायतनगर थाना क्षेत्र के आस्था होटल मोड़ के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, गिट्टी लदा ट्रेलर गोरखपुर की ओर जा रहा था। इनायतनगर के आस्था होटल मोड़ के पास ट्रेलर का इंजन अचानक सीज हो गया। इसके बाद चालक ने ट्रेलर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच पीछे से आ रही आलू लदी डीसीएम ट्रेलर से टकरा गई। शुरुआती जांच में चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब विस्तार से जानिए पूरा मामला…

पुलिस के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब 3:15 बजे ट्रेलर संख्या BR-28-GB-9881 गिट्टी लेकर गोरखपुर की ओर जा रहा था। ट्रेलर को फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ निवासी मिलन कुमार चला रहे थे। आस्था होटल मोड़ के पास पहुंचते ही ट्रेलर का इंजन सीज हो गया। चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उसे ठीक कराने की कोशिश करने लगा।

पीछे से ट्रेलर में जा घुसी आलू लदी DCM

उसी समय भोगांव मंडी (मैनपुरी) से आलू लादकर अयोध्या मंडी आ रही डीसीएम संख्या UP-84-T-7079 पीछे से ट्रेलर में जा टकराई। डीसीएम को मैनपुरी के जलालपुर निवासी सुरजीत कुमार चला रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

केबिन में फंस गया खलासी

हादसे में डीसीएम में सवार खलासी देवेंद्र कुमार यादव उर्फ प्रधान चाचा उर्फ प्रेम प्रकाश उर्फ बालकराम यादव केबिन में फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद भी यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं हुई। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। समस्या नहीं हुई।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    Hindi News Entertainment Bollywood Katrina Kaif Statement On Post Delivery Trolling | Bollywood News ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद…

    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Vrindavan: Hindu Mahasabha Files Complaint Against Premanand Maharaj Ashram प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा…

    You Missed

    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views
    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 4 views
    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views
    Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views
    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    Lakers’ need for a big man behind Walker Kessler is only growing

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 6 views
    Lakers’ need for a big man behind Walker Kessler is only growing

    नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views
    नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई