अलनीनो से कम वर्षा की आशंका, किसानों की चिंता बढ़ी:अयोध्या में मानसून से पहले बदला मौसम, हल्की बारिश दर्ज

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • Ayodhya Monsoon Weather Change | Light Rain, Farmers Worry Al Nino

अलनीनो से कम वर्षा की आशंका, किसानों की चिंता बढ़ी:अयोध्या में मानसून से पहले बदला मौसम, हल्की बारिश दर्जअयोध्या1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। गुरुवार को हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, अलनीनो के सक्रिय होने के कारण इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को जिले में कुल 9 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल और धूप के बीच आंख-मिचौली चलती रही, जिससे दिनभर मौसम सुहावना बना रहा।

अयोध्या में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। गुरुवार को हल्की बारिश दर्ज की गई।अयोध्या में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। गुरुवार को हल्की बारिश दर्ज की गई।

मानसून के आगमन की सटीक भविष्यवाणी करना कठिन

मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को भी जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां जल्द शुरू हो सकती हैं, लेकिन अभी मानसून के आगमन की सटीक भविष्यवाणी करना कठिन है।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल माह से ही पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय हैं। इसके कारण तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है।

मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क रहें

डॉ. मिश्रा के अनुसार, अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत और न्यूनतम 54 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 6.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से चलीं। शुक्रवार को वर्षा दर्ज नहीं हुई, लेकिन वातावरण में नमी बनी रही।

डॉ. मिश्रा ने यह भी बताया कि अलनीनो के सक्रिय होने से इस वर्ष सामान्य से लगभग 10 प्रतिशत कम वर्षा होने की आशंका है। यदि ऐसा होता है, तो इसका सीधा असर धान जैसी खरीफ फसलों पर पड़ सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क रहें और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार खेती संबंधी कार्य करें।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला

    Hindi News Entertainment Bollywood Aamir Khan Was Target Of Shooters In Mumbai | Lawrence Gang Threat दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की…

    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda Assault Case | Money Dispute Leads To Violence Against Mother Son गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को…

    You Missed

    Reportan muerte de streamer ‘El Komanche’ en Monterrey; identidad aún sin confirmación oficial

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 1 views
    Reportan muerte de streamer ‘El Komanche’ en Monterrey; identidad aún sin confirmación oficial

    दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 1 views
    दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला

    Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 4 views
    Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 8 views
    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 8 views
    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी