अयोध्या में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:27 अगस्त को दर्ज हुआ था केस, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा; कोर्ट ने जेल भेजा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • Ayodhya Rape Accused Arrested | Patranga Police Action

अयोध्या में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:27 अगस्त को दर्ज हुआ था केस, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा; कोर्ट ने जेल भेजाविजय पाठक | अयोध्या2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रुदौली के पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। बुधवार को पुलिस टीम ने उसे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव ने बुधवार, 2 सितंबर को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ नगरा गांव निवासी सोनू पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर 27 अगस्त को पटरंगा थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके साथ ही न्यायालय में युवती का बयान भी दर्ज कराया गया। मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाई और आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद से ही आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। बुधवार को पुलिस टीम को आरोपित के थाना क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपित को थाने लेकर पहुंची, जहां मामले से संबंधित आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित के खिलाफ नियमानुसार विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    स्वरा भास्कर बोलीं- रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा:पद्मावत के जौहर सीन विवाद पर दी सफाई; सांसद प्रियंका चतुर्वेदी से भी हुई बहस

    Hindi News Entertainment Bollywood Swara Bhaskar Padmavat Jauhar Controversy | Priyanka Chaturvedi Debate स्वरा भास्कर बोलीं- रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा:पद्मावत के जौहर सीन विवाद पर दी सफाई; सांसद…

    दावत में गये-युवक का 30 अगस्त को मिला था शव:शाहजहांपुर में परिजनों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया, 3 पर केस दर्ज

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur Youth Murder Case | Police File FIR Against 3 Accused दावत में गये-युवक का 30 अगस्त को मिला था शव:शाहजहांपुर में परिजनों ने…

    You Missed

    Sean Ono Lennon Confirms Birth of Baby Boy, John Lennon and Yoko Ono’s First Grandchild

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 1 views
    Sean Ono Lennon Confirms Birth of Baby Boy, John Lennon and Yoko Ono’s First Grandchild

    अयोध्या में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:27 अगस्त को दर्ज हुआ था केस, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा; कोर्ट ने जेल भेजा

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 2 views
    अयोध्या में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:27 अगस्त को दर्ज हुआ था केस, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा; कोर्ट ने जेल भेजा

    Tornado warning canceled in Burlington County, New Jersey, as severe storms hit Philadelphia region

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 3 views
    Tornado warning canceled in Burlington County, New Jersey, as severe storms hit Philadelphia region

    स्वरा भास्कर बोलीं- रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा:पद्मावत के जौहर सीन विवाद पर दी सफाई; सांसद प्रियंका चतुर्वेदी से भी हुई बहस

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 3 views
    स्वरा भास्कर बोलीं- रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा:पद्मावत के जौहर सीन विवाद पर दी सफाई; सांसद प्रियंका चतुर्वेदी से भी हुई बहस

    Toyota’s hybrid RAV4 is in demand as dealers wait for more supply

    • By dp
    • September 2, 2026
    • 4 views