अयोध्या के होटल में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट:राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में कांग्रेस आज ट्रस्ट ऑफिस घेरेगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • Ayodhya Ram Mandir Donation Chori Case LIVE Updates Champat Rai SRJBTK Trust Meeting Funds Fraud

LIVEअयोध्या के होटल में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट:राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में कांग्रेस आज ट्रस्ट ऑफिस घेरेगीअयोध्याकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के होटल में पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। - Dainik Bhaskarअयोध्या के होटल में पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर मंगलवार को अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का डेलिगेशन अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत डेलिगेशन के 9 बड़े नेता अपने समर्थकों के साथ पहले रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। फिर

.

इससे पहले सोमवार देर रात पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के होटल में हाउस अरेस्ट कर लिया है।

उधर, मामले की जांच भी तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस ने जेल में बंद 8 आरोपियों के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। 29 जून (सोमवार) को सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, ट्रस्ट की 11 जुलाई को होने वाली बैठक 5 दिन पहले यानी 6 जुलाई को होगी। दूसरी ओर, अयोध्या के वकीलों ने आरोपियों की पैरवी से इनकार कर दिया है। वकीलों ने ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को अयोध्या छोड़ने के लिए कहा है।

6 जुलाई की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का भविष्य तय होगा

चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय के भविष्य पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट की 6 जुलाई को होने वाली बैठक में चंपत राय की मुश्किलें बढ़ेंगी। इसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य गोपाल राव को लेकर फैसला होना है। यदि लाबिंग के चलते चंपत राय और डॉ. अनिल का इस्तीफा मंजूर हुआ तो उनको अयोध्या छोड़ने के साथ राममंदिर से पूरी तरह दूर कर दिया जाएगाा।

SIT फाइनल रिपोर्ट में चंपत, अनिल और गोपाल राव को दोषी मान सकती है

यदि इस्तीफा मंजूर न हुआ तो भी चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा की मुश्कलें बढ़ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अपनी फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय के साथ अनिल मिश्र और गोपाल राव को भी दोषी मान सकती है। जांच में सामने आया कि इन लोगों ने अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभाया। सूत्रों के अनुसार, SIT की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के खिलाफ FIR होना तय है।

खुद को बचाने के लिए सिफारिश करने दिल्ली गए चंपत राय

ट्रस्ट से इस्तीफा देने के बाद महासचिव चंपत राय रविवार शाम अयोध्या से दिल्ली रवाना हो गए। वे दोपहर तीन बजे तक राम मंदिर में ही थे। सूत्रों का कहना है कि चंपत राय खुद को बेदाग साबित करने और अपने पक्ष में दबाव बनाने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। जहां वह संघ और विश्व हिंदू परिषद के बड़े पदाधिकारियों से मुलाकात की कोशिश में हैं।

पुलिस ने SBI कर्मचारियों की बैंक खातों की डिटेल मांगी

राम मंदिर दानराशि चोरी मामले की जांच कर रही पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या और अयोध्या धाम क्षेत्र स्थित तीन से अधिक शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों के बैंक खातों का विवरण तलब किया है।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां आरोपियों के बैंक लेनदेन और संभावित वित्तीय नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। इसी कड़ी में संबंधित शाखाओं के कर्मचारियों के खातों से जुड़े दस्तावेज और लेनदेन का ब्योरा मांगा गया है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दानराशि की कथित हेराफेरी से जुड़े धन का प्रवाह किन-किन खातों तक पहुंचा और क्या इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है। जांच के तहत बैंकिंग रिकॉर्ड, खातों में हुए लेनदेन और अन्य वित्तीय पहलुओं का भी विश्लेषण किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अयोध्या में पुलिस की 2 टीमों ने स्टेट बैंक पहुंचकर आरोपियों के खातों की जांच की।अयोध्या में पुलिस की 2 टीमों ने स्टेट बैंक पहुंचकर आरोपियों के खातों की जांच की।

सभी 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

कोर्ट में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी आरोपियों की सोमवार दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। मामले की 30 मिनट तक सुनवाई चली। पुलिस ने कोर्ट से रिमांड की मांग ही नहीं की। इसके बाद कोर्ट ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। तब तक आरोपी जेल में ही रहेंगे।

मंदिर में 17 साल से तैनात RMO का ट्रांसफर, गोरखपुर भेजे गए

राम मंदिर परिसर में पिछले 17 वर्षों से तैनात रेडियो ऑपरेशन अधिकारी (RMO) अर्जुन देव का तबादला कर दिया गया है। उन्हें राम मंदिर की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए गोरखपुर भेजा गया है।अर्जुन देव लंबे समय से मंदिर परिसर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके स्थानांतरण के बाद उन्हें औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया गया है। हालांकि, उनके तबादले के कारणों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

रामलला के चढ़ावे की चोरी पर श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति ने जताई नाराजगी

श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति ने रामलला के गर्भगृह में प्राप्त धन, आभूषण और अन्य चढ़ावे की गणना एवं प्रबंधन में लगे लोगों पर लूट का आरोप लगाते हुए गहरी चिंता जताई है। समिति ने कहा कि इस घटना से वह बेहद व्यथित है। दशकों से चली आ रही कई धार्मिक परंपराएं अब पूर्ववत तरीके से नहीं हो पा रही हैं। क्योंकि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से समिति को अपेक्षित सहयोग और अवसर नहीं मिल रहा है।

30 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखेगा पक्ष

समिति ने कहा कि 23 दिसंबर 1949 से लेकर केंद्र सरकार द्वारा अधिग्रहण तक भगवान रामलला की सेवा, भोग, प्रबंधन और अर्चकों की नियुक्ति का काम वही करती रही है। उच्चतम न्यायालय ने भी उसकी परंपराओं को मान्यता दी है। इन मुद्दों पर अपना पक्ष रखने के लिए समिति 30 जून को अयोध्या के अरुंधती भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसमें सभापति महंत धर्मदास, महामंत्री अच्युत शंकर शुक्ल, कोषाध्यक्ष महंत सत्येंद्र दास ‘वेदांती’ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। ज्ञात हो कि श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अलग-अलग संस्थाएं हैं।

ट्रस्ट में 14 सदस्य, चंपत-अनिल का इस्तीफा

SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी

चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को रिपोर्ट सौंपी। 25 जून को ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर FIR हुई। इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 को नामजद किया गया। हालांकि, चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं।

FIR दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 26 जून को सीजेएम कोर्ट ने सभी आरोपियों को 3 दिन के लिए जेल भेज दिया। इसी दिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। अगले दिन ट्रस्ट ने कहा- 11 जुलाई को होने वाली बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।

28 जून को पुलिस की 8 टीमों ने आरोपियों के घर पर एकसाथ छापेमारी की थी। चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर से निवेश-खरीद से जुड़े कागजात, आभूषण और नकदी मिले थे। आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर से एक डायरी मिली थी। पुलिस का मानना है कि डायरी से चढ़ावा चोरी मामले से जुड़े सुराग मिल सकते हैं।

अब SIT की जांच को ग्राफिक्स के जरिए समझिए…

————————-

ये खबर भी पढ़िए-

इस्तीफे के तीसरे दिन चंपत राय दिल्ली गए: संघ राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट बना रहा; नए सिरे से बनेगा ट्रस्ट

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा देने के बाद महासचिव चंपत राय रविवार शाम अयोध्या से दिल्ली रवाना हो गए। वे दोपहर तीन बजे तक राम मंदिर में ही थे। सूत्रों का कहना है कि चंपत राय अब जुलाई में होने वाली ट्रस्ट की बैठक में शामिल हो सकते हैं। उसी दिन उनके इस्तीफे पर विचार होना है। चंपत राय ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Topics:

  • राममंदिर चढ़ावा चोरी,

Source link

dp

Related Posts

रणबीर कपूर ने फैंस संग मनाया 44वां जन्मदिन:बांद्रा में बंगले के बाहर काटे 3 केक; आलिया भट्ट के साथ बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया

Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Birthday Celebration | Bandra Bungalow Alia Bhatt Fans रणबीर कपूर ने फैंस संग मनाया 44वां जन्मदिन:बांद्रा में बंगले के बाहर काटे 3 केक; आलिया…

फतेहपुर में सीवर लाइन कार्य पर सपा ने उठाए सवाल:बोले- भाजपा सरकार में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे

Hindi News Local Uttar pradesh Fatehpur Fatehpur Sewer Line Corruption Allegations | SP Leader Statement फतेहपुर में सीवर लाइन कार्य पर सपा ने उठाए सवाल:बोले- भाजपा सरकार में विकास कार्य…

You Missed

History Shows: This Midterm Election Result Could Be a Warning Sign for the Stock Market

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 2 views
History Shows: This Midterm Election Result Could Be a Warning Sign for the Stock Market

रणबीर कपूर ने फैंस संग मनाया 44वां जन्मदिन:बांद्रा में बंगले के बाहर काटे 3 केक; आलिया भट्ट के साथ बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 2 views
रणबीर कपूर ने फैंस संग मनाया 44वां जन्मदिन:बांद्रा में बंगले के बाहर काटे 3 केक; आलिया भट्ट के साथ बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया

Nobody Wants This star Adam Brody is for a free Palestine, now that you ask

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
Nobody Wants This star Adam Brody is for a free Palestine, now that you ask

फतेहपुर में सीवर लाइन कार्य पर सपा ने उठाए सवाल:बोले- भाजपा सरकार में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
फतेहपुर में सीवर लाइन कार्य पर सपा ने उठाए सवाल:बोले- भाजपा सरकार में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे

Susie Wiles opens up about breast cancer journey | Fox News Video

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
Susie Wiles opens up about breast cancer journey | Fox News Video

ललितपुर में डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार:पिकअप से 10 बोरियां मिलीं, नवरात्रि-दशहरा में बिक्री की थी तैयारी

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
ललितपुर में डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार:पिकअप से 10 बोरियां मिलीं, नवरात्रि-दशहरा में बिक्री की थी तैयारी