रुदौली में कृषि मंत्री ने 170परिवारों को बांटी राहत किट:पस्ता माफी गांव में बाढ़ पीड़ितों से मिले, बोले- सरकार हर संभव मदद को तैयार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • Ayodhya Flood Relief | Surya Pratap Shahi Distributes Kits In Rudauli

रुदौली में कृषि मंत्री ने 170परिवारों को बांटी राहत किट:पस्ता माफी गांव में बाढ़ पीड़ितों से मिले, बोले- सरकार हर संभव मदद को तैयारविजय पाठक | अयोध्या3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश के कृषि शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार, 8 सितंबर को अयोध्या जिले के रुदौली विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत पस्ता माफी के अब्बूपुर और सल्लाहपुर गांव में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मिलकर 170 बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न और बाढ़ राहत किट बांटी। राहत किट में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मसाले, बिस्कुट सहित रोजमर्रा के उपयोग की सभी जरूरी चीजें शामिल थीं।

बाढ़ प्रभावितों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ से प्रभावित हर परिवार को हर संभव सहायता और राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी लगन से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में बाढ़ राहत के लिए खास व्यवस्था की गई है। पिछले 10 सालों में बाढ़ नियंत्रण और राहत कार्यों में बहुत काम किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि राहत किट के अलावा प्रभावित परिवारों के लिए भरपेट भोजन की भी व्यवस्था सरकार ने की है। उन्होंने बताया कि पहले बाढ़ के समय बांध टूट जाया करते थे, लेकिन अब बांध बहुत मजबूत बनाए जा रहे हैं। कहीं से बांध टूटने की कोई खबर नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक और तहसील प्रशासन द्वारा समय-समय पर राहत सामग्री का वितरण लगातार जारी है।

वहीं, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रभारी मंत्री समय-समय पर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों के लिए बनी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश देते रहते हैं, ताकि कोई भी छूटे नहीं। उन्होंने बताया कि बांध के आसपास के किसानों ने एक साधन सहकारी समिति खुलवाने की मांग की है, जिस पर विचार किया जा रहा है।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी रुदौली विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य तहसीलों के प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बागपत में घायल मरीजों का मेरठ में इलाज जारी:6 की मौत, 6 अभी अस्पताल में भर्ती, बाकियों को परिजनों ने कराया अन्य जगह शिफ्ट

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Baghpat Canter Accident | Meerut Medical College Treatment Update बागपत में घायल मरीजों का मेरठ में इलाज जारी:6 की मौत, 6 अभी अस्पताल में…

    रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता:रामानंद सागर के पोते ने रामायण कास्टिंग पर उठाए सवाल, कहा- एनिमल कैरेक्टर का बोझ है

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayana Movie Cast; Ranbir Kapoor Vs Ramanand Sagar Grandson | Shiv Sagar रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता:रामानंद सागर के पोते ने…

    You Missed

    Popular TV host, media star faces hanging after conviction in major synthetic drug trafficking case

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 0 views
    Popular TV host, media star faces hanging after conviction in major synthetic drug trafficking case

    रुदौली में कृषि मंत्री ने 170परिवारों को बांटी राहत किट:पस्ता माफी गांव में बाढ़ पीड़ितों से मिले, बोले- सरकार हर संभव मदद को तैयार

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 2 views
    रुदौली में कृषि मंत्री ने 170परिवारों को बांटी राहत किट:पस्ता माफी गांव में बाढ़ पीड़ितों से मिले, बोले- सरकार हर संभव मदद को तैयार

    AI Solves a Millennium Prize Problem in 2026? Manifold Traders Say 38% – Tech Insider

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 3 views
    AI Solves a Millennium Prize Problem in 2026? Manifold Traders Say 38% – Tech Insider

    बागपत में घायल मरीजों का मेरठ में इलाज जारी:6 की मौत, 6 अभी अस्पताल में भर्ती, बाकियों को परिजनों ने कराया अन्य जगह शिफ्ट

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 3 views
    बागपत में घायल मरीजों का मेरठ में इलाज जारी:6 की मौत, 6 अभी अस्पताल में भर्ती, बाकियों को परिजनों ने कराया अन्य जगह शिफ्ट

    One Thing Matthew McConaughey Always Hated About The Men In Rom-Coms

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 4 views