- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ayodhya
- Ayodhya Road Accident | Bike Collision Near Suryakund Bharatkund Path
अयोध्या में 2 बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, 2 युवकों की मौत:सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर हादसा हुआ, दोनों पूराकलंदर क्षेत्र के रहने वाले थेअयोध्या5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को दर्शननगर के मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर हुआ हादसा
हादसा इटौरा गांव के पास सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर हुआ। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक किसी काम से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय आदित्य उर्फ बंटी और प्रिंस यादव उर्फ रिशू के रूप में हुई है। दोनों पूराकलंदर क्षेत्र के इटौरा गांव और उसके मजरे उघड़पुर के रहने वाले थे।
दोनों बाइक जब्त, हादसे की वजह तलाश रही पुलिस
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी जुटा रही है। अभी हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है और गांव में मातम का माहौल है।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




