बादशाह दूसरी बार लेंगे तलाक!:पत्नी ईशा बोलीं- उनके पावर के डर से चुप थी, अब दिखावा नहीं कर सकती; 5 महीने पहले सीक्रेटली शादी की थी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Badshah Second Divorce Controversy | Wife Isha Rikhi Statement

बादशाह दूसरी बार लेंगे तलाक!:पत्नी ईशा बोलीं- उनके पावर के डर से चुप थी, अब दिखावा नहीं कर सकती; 5 महीने पहले सीक्रेटली शादी की थी8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर सिगंर और रैपर बादशाह की दूसरी शादी में अनबन की खबरें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनकी पत्नी ईशा रिखी ने हाल ही में एक पोस्ट में लिखा है कि वो अब तक बादशाह के पावर के डर से चुप थीं, लेकिन वो अब और दिखावा नहीं कर सकतीं। ईशा ने पोस्ट में तलाक का हिंट भी दिया था।

ईशा रिखी ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘कुछ लड़ाइयां ऐसी भी होती हैं, जिनके जख्म बाहर दिखाई नहीं देते। मैं बहुत लंबे समय तक चुप रही, क्योंकि मैं डरी हुई थी। मुझे लगता था कि मेरे पति के पास इतना इन्फ्लूएंस, पावर और रीसोर्स हैं कि उनके सामने मैं कुछ नहीं कर पाऊंगी। मैंने खुद को यही समझा लिया था कि चुप रहना ही मेरे लिए सबसे सुरक्षित रास्ता है।’

आगे ईशा ने लिखा है, ‘चुप्पी कभी स्वीकार नहीं की जाती, वह सिर्फ अपने अस्तित्व को बचाने की कोशिश थी। आज मैं डर नहीं, बल्कि हिम्मत को चुन रही हूं। शायद मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन अब मैं यह दिखावा करना बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था।’

बादशाह के साथ शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं, लिखा- तूफान एक सबक है

इस क्रिप्टिक पोस्ट से कुछ दिन पहले ही ईशा ने बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर लिखा था, कुछ तूफान, सबक लेकर आता है और हर दुआ उम्मीद। ईशा की इस पोस्ट पर करीबी दोस्त जैस्मिन भसीन ने कमेंट कर उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दी थी।

बता दें कि ईशा रिखी की पोस्ट सामने आने के बाद कई करीबी और दोस्त उनके समर्थन में पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एक करीबी ने लिखा है, “तुम जिस दौर से गुजर हो और अब भी गुजर रही हो, उसकी मैं गवाह हूं। मैं और तुम्हारे करीब रहने वाले बाकी लोग जानते हैं कि तुमने हर मुश्किल का सामना ईमानदारी, सच्चाई और पूरे आत्मसम्मान के साथ किया है। मजबूत बनी रहो, ईशा रिखी। हम तुम्हारे साथ हैं, और सच के साथ भी।”

वहीं एक ने लिखा, स्ट्रॉन्ग रहो, डर कर नहीं। एक करीबी ने लिखा, तुम बहुत स्ट्रॉन्ग और सुंदर हो।

सोशल मीडिया के जरिए कन्फर्म की शादी

सिंगर और रैपर बादशाह ने मार्च 2026 में ईशा से गुपचुप शादी की थी। इंटिमेट वेडिंग में कपल के करीबी ही शामिल हुए थे। बादशाह ने शादी को राज रखा, हालांकि ईशा रिखी ने सोशल मीडिया में रोमांटिक तस्वीर पोस्ट कर इस पर कन्फर्मेशन दी।

वहीं ईशा ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए बादशाह को पति देव कहा था।

इससे पहले ईशा की मां ने उनकी और बादशाह की शादी की तस्वीरें पोस्ट कर दोनों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी थीं।

कौन हैं ईशा रिखी?

  • ईशा रिखी पॉपुलर पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं।
  • ईशा ने 2013 में पंजाबी फिल्म जट्ट बॉय पुट्ट जट्टां दी से डेब्यू किया था।
  • आगे वो अमरिंदर गिल के साथ हैप्पी गो लक्की में नजर आईं।
  • इनके अलावा ईशा बड़े चंगे ने मेरे यार कमीने, व्हॉट द जट्ट, अरदास में नजर आई हैं।
  • पंजाबी सिनेमा में पॉपुलैरिटी के बाद ईशा ने 2018 में फिल्म नवाबजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में राघव जुयाल, पुनीत पाठक और धर्मेश येलांडे लीड रोल में थे।

तलाक के बाद बादशाह ने की ईशा से शादी

बादशाह ने साल 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी। 2017 में बादशाह बेटी के पिता बने, लेकिन 3 साल बाद ही उनका तलाक हो गया। तलाक के 6 साल बाद बादशाह ने ईशा से दूसरी शादी की है। बादशाह ने फिलहाल कभी शादी पर बात नहीं की है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में, हथियारों की सप्लाई और साजिश के नेटवर्क की जांच जारी

    Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Firing Case | Mumbai Court Sends Accused To Police Custody टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में,…

    बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक

    Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Meets Fans At Jalsa | Mumbai Security Threat Update बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से…

    You Missed

    Seamus Power, Austin Smotherman head to Monday playoff as Butterfield Bermuda Championship shortened to 54 holes – PGA Tour

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 2 views
    Seamus Power, Austin Smotherman head to Monday playoff as Butterfield Bermuda Championship shortened to 54 holes – PGA Tour

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में, हथियारों की सप्लाई और साजिश के नेटवर्क की जांच जारी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 2 views
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में, हथियारों की सप्लाई और साजिश के नेटवर्क की जांच जारी

    Donna Mills, 85, draws the line at unexpected OnlyFans request: ‘I’m not going to’

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    Donna Mills, 85, draws the line at unexpected OnlyFans request: ‘I’m not going to’

    बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक

    AMC wants to keep Kips Bay movie theater but NYU wants them out

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 7 views
    AMC wants to keep Kips Bay movie theater but NYU wants them out

    प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया; तथ्यों से छेड़छाड़ की, माफी मांगें

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया; तथ्यों से छेड़छाड़ की, माफी मांगें