आशा कार्यकर्ताओं का धरना 5वें दिन भी जारी:बागपत में मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Baghpat
  • Baghpat Asha Workers Protest | Strike Demand Pay Hike & Employee Status

आशा कार्यकर्ताओं का धरना 5वें दिन भी जारी:बागपत में मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनीरोशन | बागपतकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत जिला अस्पताल में कई मांगों को लेकर आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।

धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांव-गांव जाकर गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय और जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कार्यकर्ताओं ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए आशा और आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।

इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपए और आशा संगिनी का मानदेय 26 हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग रखी।

इसके अलावा आशा संगिनी को कामकाज के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी उपलब्ध कराने, सभी कार्यकर्ताओं को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देने और उनके परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग भी उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने सभी आशा एवं आशा संगिनी को 5जी मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि बेहतर सुविधाएं मिलने से उन्हें अपने कार्यों को पूरा करने में सहूलियत होगी।

धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं। अब शासन-प्रशासन को उनकी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर समाधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका विरोध जारी रहेगा

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे ईशान खट्टर-जीनत अमान:वेब सीरीज रॉयल्स का सामोद और मंडावा की ऐतिहासिक लोकेशन पर शूट होगा

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Queen Of Rajasthan Season 5 Top 30 Finalists Dazzle | Jaipur शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे ईशान खट्टर-जीनत अमान:वेब सीरीज रॉयल्स का सामोद और मंडावा…

    नवरात्र के तीसरे दिन कड़ाधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:कौशांबी में मां चंद्रघंटा के दर्शन को लगी 1 किमी लंबी कतार

    Hindi News Local Uttar pradesh Kaushambi Maa Chandraghanta Darshan At Kaushambi Kadadham | Navratri Crowd Update नवरात्र के तीसरे दिन कड़ाधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:कौशांबी में मां चंद्रघंटा के…

    You Missed

    Keri Russell Recalls “Having Sex All the Time” With Matthew Rhys on ‘The Americans’ Set

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 1 views
    Keri Russell Recalls “Having Sex All the Time” With Matthew Rhys on ‘The Americans’ Set

    आशा कार्यकर्ताओं का धरना 5वें दिन भी जारी:बागपत में मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 2 views
    आशा कार्यकर्ताओं का धरना 5वें दिन भी जारी:बागपत में मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 5 views
    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे ईशान खट्टर-जीनत अमान:वेब सीरीज रॉयल्स का सामोद और मंडावा की ऐतिहासिक लोकेशन पर शूट होगा

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 4 views
    शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे ईशान खट्टर-जीनत अमान:वेब सीरीज रॉयल्स का सामोद और मंडावा की ऐतिहासिक लोकेशन पर शूट होगा

    Tennis bad boy batters racket and cuts hand… then wins